क्यों करते है ॐ नमः शिवाय का जप, क्या है इसके फायदे?

ॐ नमः शिवाय” एक ऐसा मंत्र जिसके नाम मात्रा से सभी बाधाएं ख़त्म हो जाती है। इसकी महिमा हमारे पुराणों में बताई गयी है। प्रणव मंत्र “ॐ” के साथ “नमः शिवाय”(पंचाक्षर मंत्र) का मेल करने से षड्क्षर मंत्र का निर्माण होता है। इसलिए इसे षड्क्षर मंत्र के नाम से जाना जाता है। आज हम “ॐ नमः शिवाय” मंत्र के अर्थ और महत्व के बारे में जानेंगे।

शिव पुराण के अनुसार यदि कोई भी इस मंत्र की महत्ता का वर्णन करना चाहे तो 100 करोड़ वर्षों के बाद भी यह संभव नहीं है। हमारे वेद और शैवागम में इस मंत्र को शिवभक्तों की मनोकामना पूर्ण करने वाला बताया गया है।

 

विभिन्न सिद्धियों से युक्त:

यह मंत्र कई प्रकार के सिद्धियों से युक्त है।  इस मंत्र के उच्चारण मात्र से जप करने वाले और सुनने वाले दोनों का मन प्रसन्न, शांत और निर्मल हो जाता है।

 

मंत्र का अर्थ:

इस मंत्र का अर्थ है अपने जीवन से आत्म घृणा, तृष्णा, स्वार्थ, लोभ, ईर्ष्या, काम, क्रोध, मोह, इन सब को निकालकर प्रेम और आनंद से पूर्ण होकर उस परम परमात्मा परमेश्वर का सानिध्य प्राप्त करना। अर्थात हमारे अंदर स्थित आत्म को परमात्मा में मिलाना।

 

मंत्र की शक्ति:

शास्त्रों में उल्लेखित सभी पदों के अनुसार यह मंत्र इतना शक्तिशाली और ऊर्जा से परिपूर्ण है की जो भी मनुष्य या जिव इस मंत्र का उच्चारण करता है उसके दुखों और विनाश का नाश होता है। उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती है। शिव अर्थात कल्याणकारी लिंग अर्थात सृजन। सृजनहार के रूप में उत्पादक शक्ति के चिन्ह के रूप में ही शिवलिंग की पूजा की जाती है। भगवान शिव के पूजा करने में इस मंत्र का उच्चारण होता है।

 

इस मंत्र के जप करने का तरीका:

इस मंत्र का उच्चारण हमें प्रत्येक दिन रुद्राक्ष की माला से करना चाहिए। जप हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख कर के करना चाहिए।

 

शिव मंत्र के लाभ:

१) धन प्राप्ति के लिए:

धन की प्राप्ति के लिए उपासक को भगवान शिव के शिवलिंग पर “ॐ नमः शिवाय” मंत्र के उच्चारण के साथ बिल्व पत्र को अर्पित करना चाहिए। तत्पश्च्यात विधिवत पूर्वक भगवान शिव की आरती करें।

 

२) मुक़दमे में जित हेतु:

यदि किसी मुक़दमे में बार-बार हर हो रही है तो विजय प्राप्ति के लिए “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जप करें तथा इसके साथ ही अष्ट धातु से निर्मित शिवलिंग की पूजा करें। इससे मुक़दमे या राजकीय कार्यों में जित की प्राप्ति होती है।

 

ये समस्त जानकारियां शास्त्र के अनुसार है|

अगर आप किसी भी प्रकार की जानकारी चाहते है तो संपर्क करे हमारे विशेषज्ञ पंडित जी से |  अगर किसी भी तरह की परेशानी है, जिस से आप मुक्ति चाहते है,या आपके जीवन, कुंडली से सम्बंधित जानकारी चाहते है, तो सलाह ले हमारे जाने माने ज्योतिषीय सलाहकारों से कॉल करे (Call Us) +91 9009444403 या हमे व्हाट्सएप्प (Whatsapp) पर सन्देश (Message) भेजे एवं जानकारी प्राप्त करे |

नोट:-  सलाह शुल्क सिर्फ ५०० रुपये| (Consultancy Fee Rs 500)