सूर्य ग्रहण के दिन शुभ फल प्राप्त करने के उपाय

सूर्य ग्रहण इस महीने ९ मार्च को होगा| सूर्य ग्रहण सुबह ५:४३ बजे ग्रहण लगेगा, जो भारत के उत्तर-पश्चिम एवं पश्चिम भाग को छोडकर भारत के शेष भाग में सुबह 6.47 तक दिखाई देगा| आज हम आपको बताएँगे की क्या-क्या चीज़ें इस ग्रहण पे करनी चाहिए और क्या नहीं जिससे आपको इस ग्रहण का ग़लत प्रभाव ना पड़े |

क्या करें :-

१) अगर आप ग्रहण को देखना चाहतें हैं तो किसी विज्ञानिक या किसी अनुभवी व्यक्ति से पूछ लें |

२) सिर्फ़ आप ग्रहण के समय महामृतुंजे मंत्र(“ओम् त्र्यम्बकं यजामहे, सुगन्धिं पुष्टिवर्द्धनं, उर्वारुक्मिव बंधनात्, मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्“) या गायत्री मंत्र(“ ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्“) का जप करें, पूजा नही करें|  और अगर हो सके तो सूर्य मंत्र(” ऊँ घृणि सूर्याय नम:“) का जप कर लें |

४) आप चाहें तो ध्यान भी कर सकतें हैं |

४) अगर ग्रहण ख़त्म हो गया तो पहले स्नान करें और साफ कपड़ें पहने और भगवान की पूजा करें |

 

क्या ना करें :-

१)  सबसे पहला काम आप नग्न आखों से कभी भी सूर्य को ग्रहण के समय ना देखें |

२)  ग्रहण के समय भोजन करना , खाना बनाना, नहाना, सोना और बाकी सारे हलचल को ना करें |

३)  तुलसी और शमी के पेड़ को स्पर्श ना करें|सूर्य ग्रहण के बाद आप इन पेड़ को गंगा जल से स्नान कराएँ |

४)  दूरबीन और दूरदर्शक यंत्र का प्रयोग ना करें सूर्य ग्रहण के समय |

५)  मेडिकल एक्स -रे से ग्रहण को ना देखें |

६)  गर्भवती स्त्रियों को ज़्यादा ग्रहण के समय बाहर नही निकलना चाहिये क्योंकि इस समय नकारात्मक ऊर्जा सबसे ज़्यादा सक्रिय होती हैं |

७)  ग्रहण के समय गर्भवती स्त्रियों को कभी भी चाकू या किसी भी अन्य तेज हथियार का प्रयोग नही करना चाहिए |

८)  ग्रहण के समय तेल से मालिश ना करें, इससे त्वचा संबंधी रोग हो सकतें हैं |

९)  ग्रहण के समय पति-पत्नी को दूरी बनाएँ रखनी चाहिए क्योंकि शास्त्रों के अनुसार ग्रहण के समय बनाए गये संबंध से उत्पन्न हुए संतान के अंदर बहुत से बुराई होती है |