इस साल किस राशि पे होगा शनि का प्रकोप, किसी मिलेगा लाभ

ज्योतिष शास्त्र जिसके माध्यम से हम अपने भविष्य के बारे में बहुत सारी चीजों के बारे में जान सकते हैं। आज हम जानेंगे की आने वाले साल 2017 में किन राशियों के लिए शनि ग्रह अच्छा रहेगा और किन के ऊपर शनि का प्रभाव खराब रहेगा तथा हम ये भी जानेंगे की कब और किस समय इन परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।  

शनिदेव को न्याय प्रिय देवता के रूप में जाना जाता है क्योंकि वे चाहे मनुष्य हो या देव सभी को उनके कर्म  का फल शनिदेव के द्वारा ही निर्धारित किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि ग्रह 26 जनवरी 2017 से वृश्चिक से होकर धनु राशि में प्रवेश करेगा और वक्री होने के कारन 21 जून को ये पुनः वृश्चिक में प्रवेश करेगा। फिर मार्गी होकर 26 अक्टूबर से धनु में प्रवेश करेगा।

 

आइये अब हम जाने की किन राशि के लिए शनिदेव फलदाई रहेंगे।

 

१) मेष राशि

नए साल के शुरू में शनिदेव मेष राशि से आठवे स्थान में रहेंगे, जिस कारण इस पर ढय्या का प्रभाव रहेगा। उसके बाद 26 जनवरी 2017 को ये धनु राशि में प्रवेश करेंगे और वक्री होकर 21 जून को ये पुनः वृश्चिक में प्रवेश करेंगे, जो 26 अक्टूबर तक रहेंगे। इस कारण ये साल मेष राशि वाले लोगों के लिए थोड़ा अस्थिरता वाला रहेगा। लेकिन स्वास्थ्य को देखा जाये तो स्वास्थ्य में कोई भी समस्या नहीं रहेगी, लेकिन नौकरी और बिजनेस में इस राशि वालों को थोड़ा म्हणत करना पड़ेगा।

परिवार और दोस्तों का साथ रहेगा। अपने परिवार में उपस्थित बुजुर्गों के स्वास्थ्य काध्यान रखे क्योंकि 21 जून से 26 अक्टूबर के बीच किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। धन की समस्या इस साल बनी रहेगी।

 

२) वृषभ राशि

26 जनवरी 2017 से इस राशि वालों पर शनि की ढय्या लगेगी। ये साल इस राशि वालों को शारीरिक समस्याएं जैसे- पेट दर्द, सिर दर्द, शुगर व हार्ट से संबंधित बीमारियां बार-बार परेशान करेंगी। बने हुए काम में रुकावटें भी आ सकती है। इस राशि वालों को अपने बिजनेस को बढ़ाने के बारे में इस साल नहीं सोचना चाहिए क्योंकि यह साल इस काम के अच्छा नहीं है। अगर आप नौकरीकरते है तो आपकी इच्छा के विरुद्ध आपका तबादला हो सकता है।

21 जून से 26 अक्टूबर के बीच अपने और अपने परिवार का सभी तरीकों से ध्यान रखे, कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है तथा घर-परिवार में भी छोटी-छोटी बातों पर विवाद की स्थिति भी बन सकती है। अगर आप इस साल बच्चों की पढ़ाई, करियर या विवाह से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय लेना चाहते हैं तो आप ले सकते हैं। धन से सम्बन्धित किसी अजनबी पर बिल्कुल भी भरोसा न करें।

 

३) मिथुन राशि

साल 2017 में शनिदेव इस राशि से छठे व सातवे स्थान पर रहेंगे। शनि की यह गति इस राशि वालों के लिए फायदेमंद रहेगी। धन प्राप्ति के योग बने रहेंगे लेकिन खर्च का भी ध्यान रखें, ये ज्यादा होगा। घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। परिवार व मित्रों से पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। 6 अप्रैल से 25 अगस्त के बीच शनि के वक्रीय होगा जिसके कारण आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

घर के बुजुर्ग का ध्यान रखे। 25 अगस्त के बाद करियर व बिजनेस को सही दिशा मिलेगी क्योंकि शनि मार्गी होगा। वाहन, भूमि आदि की खरीदी के योग हैं।

 

४) कर्क राशि

साल 2017 की शुरूआत में शनिदेव इस राशि से पांचवे स्थान पर रहेंगे। 26 जनवरी से धनु राशि में प्रवेश करते ही इस राशि के लिए शनि छठे भाव में रहेगा। इस राशि वालों को शनि के कारण आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन संतान व परिवार की ओर से परेशानी हो सकती है। व्यापार में उन्नति होगी।

 

५) सिंह राशि

इस राशि वालों के लिए ये साल खुशियों से भरा होगा क्योंकि ये वर्ष शनि की ढय्या का अल्पकालिक प्रभाव इस राशि पर रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के सारी परेशानियां दूर होंगी। ये साल इस राशि वाले अगर कोई भूमि खरीदने चाहते है तो खरीद सकते हैं। धन के लिए किसी पर भरोसा न करें।

अगर कोई नौकरी है तो ये साल इस राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। 21 जून से 26 अक्टूबर के बीच शनि वक्रीय होगा जिसके कारण वश थोड़ी समस्या का सामना हो सकती है। विद्यार्थी के लिए ये साल अच्छा है।

 

६) कन्या राशि

इस राशि के लिए ये पूरा वर्ष चुनौतियों से भरा रहेगा। छोटे-छोटे कामों में ज्यादा म्हणत करनी पद सकती है। शनि का अंशकालिक ढय्या का प्रभाव रहेगा। नौकरी करने वालों के लिए भी ये साल थोड़ा कष्टदायक हो सकता है। हर काम बहुत ही सोच-समझकर करें। आर्थिक समस्या हो सकती है। इस राशि वाले अपना ध्यान रखे कोई अपना आपको धोखा दे सकता है। दुर्घटनाओं से बचें।

 

७) तुला राशि

शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण इस साल के की शुरूआत में तुला राशि पर रहेगा और ये 26 जनवरी से 21 जून के बीच यह साढ़ेसाती उतर भी जाएगी। इस कारण से इस राशि वालों के लिए ये साल मिश्रित लाभ देने वाला रहेगा। आर्थिक समस्या हो सकती है। कार्य करने की जिम्मेदारी ज्यादा रहेगा। परिवार वालों का पूरा सहयोग रहेगा। लेकिन अपने स्वास्थ्य और परिवार वालों का ध्यान रखे थोड़ी परेशानी हो सकती है।

 

८) वृश्चिक राशि

शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव पूरे समय इस राशि पर रहेगा। शनि आपकी राशि में 26 जनवरी तक रहेंगे, इसके बाद दूसरे स्थान पर रहकर फल देंगे। लेकिन यह साल इस राशि के लिए कुछ खास नहीं रहेगा। स्वास्थ्य समस्या हो सकती है जिस के कारण व्यापर या नौकरी में समस्या हो सकती है।

परिवार वालों का भरपूर साथ रहेगा। 6 अप्रैल से 25 अगस्त तक शनि के वक्र काल में होगा जिससे आप पर कोई परेशानी आ सकती है। किसी आनन पर इस साल भरोसा न करें। विद्यार्थी के लिए ये साल उनकी मेहनत का फल देगा। आर्थिक तंगी हो सकती है।

 

९) धनु राशि

शनि की साढ़ेसाती इस राशि पर पूरे साल बना रहेगा, जिसके कारण बहुत सारी समस्या हो सकती है। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या हो सकती है। 26 जनवरी से 21 जून के बीच शनि इस राशि में होगा। विद्यार्थी के लिए भी ये साल अच्छा नहीं रहेगा।

बिजनेस को लेकर सोच-समझकर निर्णय लें। कृपया अपने सहयोगियों और कर्मचारियों पे ध्यान रखे समस्या हो सकती है। अपने खर्च पर नियंत्रण रखें।परिवार वालों का साथ बना रहेगा। धन से सम्बन्धित समस्या हो सकती है।

 

१०) मकर राशि

अंशकालिक रूप से शनि की ढय्या का प्रभाव रहेगा इस साल इस राशि पर । 26 जनवरी से 21 जून तक व 26 अक्टूबर से साल भर तक शनि आपकी राशि से बारहवें स्थान पर रहेगा। व्यर्थ की यात्राओं पर जाना पड़ सकता है। बिजनेस में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखे।

मेहनत करें अगर नौकरी कर रहे है तो आपकी पदोउन्नति  हो सकती है, लेकिन कोई व्यवसाय है तो थोड़े समस्या का सामना करना पड़ सकता है। परिवार वालों व दोस्तों का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक समस्या नहीं रहेगी, आप अगर कोई भूमि खरीदने के बारे में सोच रहे है तो आप खरीद सकते हैं।

 

११) कुंभ राशि

ये वर्ष बहुत ही शुभ है इस राशि वालों के लिए। इस साल शनि गोचरवश इस राशि से दसवे व ग्यारहवे स्थान पर है। आर्थिक स्थिति ठीक होगी। 6 अप्रैल से 25 अगस्त के बीच शनि वक्री होने से, सेहत से सम्बन्धित समस्याएं हो सकती हैं। इस दौरान बिजनेस में भी सावधानी रखें।

परिवार व दोस्तों के सहयोग से तरक्की मिलेगी। परिवार में कोई शुभ काम हो सकता है। यात्राओं का योग है और उसके साथ ही नाम वो धन दोनों मिलेंगे। पुराने कोई भी समस्या है तो वो ख़त्म हो सकती है।

 

१२) मीन राशि

साल 2017 में शनि आपकी राशि से नौवे व दसवे स्थान पर रहेंगे। इस कारण से इस राशि वालों के ऊपर शनि की कृपा दृष्टि रहेगी। करियर के लिए ये साल अच्छा साबित होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। बिजनेस में उन्नति होंगी और अगर कोई नौकरी है तो समय सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए ये समय अच्छा रहेगा।

6 अप्रैल से 25 अगस्त के बीच शनि की वक्र स्थिति के कारण धन के आदान-प्रदान में सावधानी रखें। अजनबी लोगों पर भरोसा न करें। परिवार वालो का सहयोग तो रहेग लेकिन कोई अपना ही उस परिवार का आपको नुकसान पंहुचा सकता है।