जाने सातों दिन कब और किस समय होता है राहुकाल

राहु काल को हमारे हिन्दू धर्म में हमेशा से अशुभ माना जाता है क्योंकि राहु काल में किये गए किसी भी कार्य का परिणाम अच्छा नहीं होता। और इसलिए हमारे हिन्दू धर्म में हमेशा से किसी भी शुभ काम से पहले शुभ मुहूर्त देखने की परंपरा है क्योंकि शुभ मुहूर्त में किये गए काम का फल हमेशा ही शुभ होता है। आज हम जानेंगे कब और कितने समय का राहु काल होता है।

 

90 मिनिट का होता है राहुकाल:

ज्योतिष शास्त्र में राहु को छाया ग्रह के रूप में मन जाता है जो की अशुभ फल प्रदान करता है। इसी कारणवश इस समय कोई भी शुभ काम करना वर्जित होता है। प्रातः काल सूर्योदय से सूर्यास्त तक के समय में राहु आठवे भाग का स्वामी होता है और यह प्रत्येक दिन 90 मिनिट का एक निश्चित समय होता है, जो राहुकाल कहलाता है। इसलिए इस समय कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है।

  • इस पूरी प्रक्रिया में यह जाने वाली बात ये है की प्रत्येक स्थान पे वहाँ के ऋतुओं के अनुसार सूर्योदय और सूर्यास्त अलग-अलग होता है। प्रत्येक दिन हम इसके मानक समय के अनुसार राहुकाल मान सकते हैं।

 

चलिए अब जाने किस दिन किस समय राहुकाल होता है:

१) हमारे ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सोमवार के दिन प्रातः 07:30 से 09 बजे तक राहुकाल का मानक समय होता है।

२)  मंगलवार के दिन दोपहर 03 से 04:30 बजे तक राहुकाल होता है।

३) बुधवार के दिन दोपहर 12 से 01:30 बजे तक राहुकाल होता है।

४) बृहस्पतिवार के दिन दोपहर 01:30 से 3 बजे तक राहुकाल होता है।

५) शुक्रवार को प्रातः काल 10:30 से दोपहर के 12 बजे तक राहुकाल होता है।

६) शनिवार के दिन सुबह 09 से 10:30 बजे तक राहुकाल होता है।

७) रविवार के दिन राहुकाल शाम 04:30 से 06 बजे तक होता है।

 

ये समस्त जानकारियां जयोतिषीय शास्त्र के अनुसार है परंतु इनको अपनाने से पहले किसी ज्योतिषीय विशेषज्ञ की सलाह लेना आवश्यक है | आपकी कुंडली दिखा कर इन बताये प्रयोगों को करे |

अगर आप जानकारी चाहते है तो संपर्क करे हमारे विशेषज्ञ पंडित जी से |  अगर किसी भी तरह की परेशानी है, जिस से आप मुक्ति चाहते है,या आपके जीवन, कुंडली से सम्बंधित जानकारी चाहते है, तो सलाह ले हमारे जाने माने ज्योतिषीय सलाहकारों से कॉल करे (Call Us+91 9009444403 या हमे व्हाट्सएप्प (Whatsapp) पर सन्देश (Message) भेजे एवं जानकारी प्राप्त करे |

नोट:-  सलाह शुल्क सिर्फ ५०० रुपये| (Consultancy Fee Rs 500)