५ जून, अमावश्या एवं शनि जयंती पर ये काम कर सकते है आपका जीवन बर्बाद

Shani-Jayanti

शनि एक ऐसे देवता व गृह जिसका नाम सुनते ही अच्छे-अच्छे डर जाते है, कारण शनि का प्रकोप जिस पर भी पड़ता है वो कही का नहीं रह जाता, सारे काम बिगड़ने लगते है कुछ बी अच्छा नहीं होता| शनि देव को मनाना आसान नहीं है लोग तरह-तरह की पूजाएं करते है परन्तु ये भूल जाते है की रोजमर्रा के कार्य जो करते है उनसे शनि देव नाराज होते है अगर आप ये छोटी-छोटी गलतियां ना करें तो शनि देव आपसे कभी नाराज ना हो|

रविवार, 5 जून को अमावस्या पर शनि जयंती है। इस दिन का विशेष महत्व बताया गया है। कुंडली में शनि का कोई दोष हो या साढ़ेसाती या ढय्या चल रही हो तो यहां बताए जा रहे 7 काम शनि जयंती पर करने से बचें। मान्यता है कि जो लोग ये काम करते हैं, उनके जीवन में शनि के कारण काफी मुसीबतें आ सकती हैं|

 

गरीब का अपमान

जैसा की हमारी संस्कृति हमारे संस्कार हमे सीखते है की कभी भी किसी गरीब का अपमान ना करें| क्युकी शनि देव गरीब वर्ग का प्रतिनिधित्व करते है| इसलिए जो व्यक्ति गरीब वर्ग का अपमान करते है, उन्हें शनि के कारण जीवन भर में कभी सफलता नहीं मिल पति चाहे वो कितने भी प्रयतन क्यों ना कर ले| हमारी संस्कृति और बुजुर्ग जो हमे सीखते है उसके पीछे हमेशा धार्मिक और वैज्ञानिक कारण होता है इसलिए कहा जाता है की बुजुर्गो की बातो को कभी अनसुना ना करें|

 

वाहन चालन

जैसे की ज्यादतर लोग जानते है की वाहनों एवं लोहे को शनि भी कहा जाता है| कहते है की वाहन (शनि) जिसको फल जाये उसकी जिंदगी सवार देता है, और जिसको नहीं फलता वो बर्बाद हो जाता है|   इसलिए खासकर शनि जयंती पर वाहन चलते वक्त बिलकुल भी लापरवाही ना बरतें| क्युकी इस से आपके जीवन को तो खतरा होता ही है साथ ही साथ अगर आप शनि देव को भी नाराज कर देते हो| शनि वाहन और मशीन का करक है और इस दिन की गई लापरवाही आपको बहुत नुकसान पंहुचा सकती है|

 

आपसी झगडे

किसी से झगड़ा हमेशा ही आपकी जिंदगी में परेशानियां ही लाता है इसलिए सभी यही सलाह देते है की झगड़ा ना करें| और खासकर शनि जयंती और अमावश्या के योग में हमें किसी भी तरह के वाद-विवाद में उलझना नहीं चाहिए, अन्यथा बात और भी ज्यादा बाद सकती है|

 

मांसाहार एवं नशा

जैसा की आप सभी जानते है की नशा सिर्फ एक ही जिंदगी नहीं पुरे परिवार की बर्वादी का कारक होता है एवं मांसाहार भी हमे छीड बुद्धि वाला बनाता है, इसलिए मांसाहार और नशे से बचें| अमावश्या पर मांसाहार और नशा नहीं करना चाहिए इस से सभी देवता आप पर कुपित हो सकते है जिस कारण आपको मानसिक, शारीरिक और आर्थिक तीनो तरह की समस्याएं हो सकती है| सभी बुजुर्ग एवं पंडित अमावश्या के दिन नशे और मांसाहार से दूर रहने की सलाह देते है|

 

पारिवारिक क्लेश

घर में कभी भी क्लेश ना करे ये आपके पारवारिक जीवन पे एक ग्रहण लगा देता है| घर का वातावरण शांत और प्रेममय बनाए रखना चाहिए| शनि ऐसे घरों पे कृपा बरसाते है, जहाँ शांति और प्रेम रहता है|

 

तेल की खरीदी

शनि देव को मानाने के लिए सभी शनि देव की प्रतिमा पर तेल अर्पित करते है| शनि जयंती पर तेल खरीदने से बचना चाहिए भले कुछ दिन पहले या बाद में खरीद के रख ले| इस दिन तेल का दान करेंगे तो शनि के दोषो का असर कम हो सकता है|

 

नए कार्य की शुरुआत

किसी भी कार्य को सुरु करने का एक सुबह दिन और मुहूर्त होता है पर वो मुहूर्त कभी अमावश्या को नहीं हो सकता इसलिए  शनि जयंती और अमावश्या के दिन कोई नया कार्य शुरू करने से बचे| शनिवार, अमावश्या एवं शनि जयंती पर कोई भी नया कार्य प्रारम्भ करने से कम पूरा होने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है|

 

शनि दोष निवारण पूजा