स्त्री हो या पुरुष ये आदतें आपको बना देगी हमेशा के लिए कंगाल

stri purush

कुछ आदतें ऐसी बताई गई हैं जो गलत हैं और अशुभ फल देती हैं। ज्योतिष के अनुसार अशुभ आदतों से कुंडली के ग्रह दोष बढ़ते हैं और भाग्य संबंधी बाधाएं बढ़ने लगती है। यहां जानिए 10 गलत आदतें, जिन्हें जल्दी से जल्दी छोड़ देना चाहिए…

नहाने के बाद बाथरूम गन्दा ही छोड़ देना

इस आदत के कारण आपको चन्द्र से अशुभ फल मिलते है | चन्द्र जल तत्व का कारक है इसीलिए नहाने के बाद बाथरूम से गंदगी और फर्श पर फैले पानी को साफ़ कर देना चाहिए ऐसा करने से चहरे का तेज बढता है और चन्द्र से शुभ फल प्राप्त होते है|

 

खाने के बाद जूठी थाली छोड़ कर उठ जाना

इस आदत के कारन कार्यो में स्थाई सफलता नहीं मिल पाती है| खाना खाने के बाद जूठे बर्तनों को सही स्थान पर ही रखा जाए तो शनि और चन्द्र के दोष दूर होते है, साथ ही लक्ष्मी की प्रसन्नता भी मिलती है|

 

घर में जूते-चप्पल इधर-उधर फेंकना

घर में चप्पल इधर उधर फेंकना अच्छी आदत नहीं है| शास्त्रों के अनुसार घर में अव्यवस्थित ढंग से रखे हुए जूते-चप्पलो से शत्रु भय बढ़ता है| इस आदत से मान-सम्मान में भी कमी आती है|

 

घर में बिस्तर अव्यवस्थित रखना

घर में बिस्तर और चादर गन्दी रहती है तो यह अशुभ प्रभाव बढ़ाने वाले आदत है| इसकी वजह से हमारी दिनचर्या भी अव्यवस्थित होती है| काम ठीक से नहीं हो पाते है| ये आदत स्वास्थ्य के लिए भी ठीक नहीं है|

जोर जोर से चिल्लाने की आदत

जोर से बोलने से शनि दोष का सामना करना पड़ता है| ऐसा करने पर अन्य लोगो को भी परेशानी होती है| बातचीत शांत होकर ही करनी चहिए साथ ही व्यर्थ की बातो से बचना चाहिए| इन बातो का ध्यान रखने पर शनि प्रसन्न होते है|

 

देर रत तक जागने की आदत

इस आदत की वजह से चन्द्र गृह अशुभ फल प्रदान करता है| ऐसे लोगो को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है| देर रात तक जागने और सुबह देर से उठने से स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ता है| अच्छे स्वास्थ के लिए इस आदत को छोड़ देना चाहिए|

 

इधर-उधर थूकने की आदत

इस आदत से यश, मान -सम्मान खत्म होता है| ऐसे लोगो को यदि मान-सम्मान मिल भी जाता है तो वह अधिक समय तक टिकता नहीं है| महालक्ष्मी की कृपा नहीं मिल पाती है| इसीलिए इधर -उधर थूकने से बचना चाहिए|

 

बुजुर्गो का अपमान करना

यदि हम किसी वृद्ध का अपमान करते है, उनका मजाक उड़ाते है तो घर की बरकत ख़त्म हो जाती है| इसीलिए घर में और समाज में सभी बड़ो का सम्मान करना चाहिए| जहां वृद्ध खुश रहते है, वहां सभी देवी -देवताओ की कृपा रहती है|

 

किचन की सफाई नहीं करना

यदि किचन में साफ-सफाई नहीं होती है तो मंगल गृह के दोष बढ़ते है| रात को भी सोने से पहले जूठे बर्तन और किचन साफ़ कर देना चाहिए | इस बात का ध्यान रखने पर सभी देवी देवताओ की कृपा बानी रहती है|

 

पैरों की सफाई नहीं करना

कई लोग चहरे की सफाई पर तो पूरा ध्यान देते है, लेकिन पैरो की सफाई को नजर अंदाज कर देते है| नहाते समय पैरो को भी अच्छी तरह धोना चाहिए| यदि पैर गंदे रहेंगे तो दूसरों के सामने हमारा मन सम्मान घटता है |