महाशिवरात्रि कल, जाने विभिन्न धातु से बने शिवलिंग का अभिषेक करने के फायदे

शास्त्रों के अनुसार भोलेनाथ के शिवलिंग रूप का अभिषेक तो हमेशा करना चाहिए, लेकिन शिवरात्रि के दिन किया जाने वाले अभिषेक का अलग ही महत्त्व है। क्योंकि यह दिन भोलेनाथ का सबसे प्रिय दिनों में से एक है। आज हम जानेंगे किस धातु से बने शिवलिंग का अभिषेक करने से हमें किस प्रकार का फल मिलेगा।

१) पुखराज शिवलिंग:

यदि कोई व्यक्ति पुखराज के शिवलिंग पे अभिषेक करता है तो माँ लक्ष्मी की कृपा हमेशा ऐसे व्यक्ति के ऊपर बनी रहती है।

 

२) नीलम से निर्मित शिवलिंग:

यदि किसी के मान-सम्मान नित्य दिन गिरता जा रहा है तो उन्हें घर में नीलम धातु से निर्मित शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए।

 

३) स्फटिक का शिवलिंग:

स्फटिक धातु से बने शिवलिंग का अभिषेक करने से व्यक्ति की सभी मनोकामना की पूर्ति होती है।

 

४) तांबे से बने शिवलिंग:

शिवलिंग यदि तांबे धातु का बना हो तो उसका अभिषेक करना चाहिए। इससे मनुष्य को लंबी आयु की प्राप्ति होती है।

 

५) लोहे के बने शिवलिंग:

यदि घर-परिवार शत्रुओं से परेशान हो तो ऐसे व्यक्ति को लोहे के शिवलिंग पे अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से शत्रुओं का नाश होता है।

 

६) चांदी निर्मित शिवलिंग:

चांदी निर्मित शिवलिंग पे अभिषेक करने से हमारे पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और उनका आशीर्वाद हमारे ऊपर हमेशा बना रहता है।

 

७) आटे से बने शिवलिंग:

शिवरात्रि के दिन आटे से शिवलिंग का निर्माण करे और उनका अभिषेक करें। इससे रोगों से मुक्ति मिलती है।

 

८) गुड़ निर्मित शिवलिंग:

इससे बने शिवलिंग का अभिषेक करने से अन्न की प्राप्ति होती है।

 

९) मक्खन निर्मित शिवलिंग:

शिवरात्रि के दिन घर पे मक्खन से शिवलिंग का निर्माण करना चाहिए। तत्पश्च्यात उनका अभिषेक करना चाहिए। इससे सभी सुखों की प्राप्ति होती है।

 

१०) स्वर्ण निर्मित शिवलिंग:

स्वर्ण निर्मित शिवलिंग का अभिषेक करना शिवरात्रि के दिन उत्तम फल की प्राप्ति देता है। इससे स्वर्ग की प्राप्ति होती है।