किस देवता की पूजा करने से होगी मनोकामना पूरी, जाने हस्त रेखा से

सनातन धर्म यानि हिन्दू धर्म इसमें कई सारे देवी-देवतायें हैं जिनकी पूजा करने से कई सारे फायदे होते हैं। हमारे शास्त्रों के अनुसार हिन्दू धर्म में ३३ करोड़ देवी-देवता माने गए है। आज हम जानते हैं की अपने हस्त रेखा के द्वारा किस देवी-देवता की पूजा करनी चाहिए।

इतने सारे देवी-देवता में जहाँ तंत्र के जनक भगवन भोलेनाथ हैं वहीं शक्ति के स्वरुप आदि भवानी भी हैं। वैसे तो सभी देवी-देवताओं की पूजा करने के कई सारे फायदे हैं। हम किसी की भी पूजा करें सच्चे मन से तो हम आसानी से मुसीबतों से बाहर आ सकते हैं। हमने देखा की कुछ लोग माँ दुर्गा की आराधना में पुरे जीवन व्यतीत करते हैं तो कुछ लोग भोलेनाथ की पूजा में।

 

हस्त-रेखा:

हमारे हाथों की रेखाओं में कई सारे संस्कार छुपे होते हैं। जिससे हमारे अंदर छुपे देवताओं की प्रकृति को स्पष्ट करते हैं।

शनि अंगुली:

जिस मनुष्य की शनि अंगुली सीधी हो उन्हें शनि देव का प्रतिदिन आराधना करनी चाहिए। शनि मन्त्र का हो सके तो 108 बार जप करना चाहिए।

मन्त्र:

ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्वराय नम:

 

ह्रदय रेखा पे त्रिशूल:

किसी मनुष्य के हाथ की ह्रदय रेखा पे त्रिशूल का चिन्ह है तो ऐसे मनुष्य को शिव शम्भू की आराधना करनी चाहिए। उनकी आराधना करना हमेशा फल प्रदान करने वाला होता है। तथा मन की शांति के लिए श्री हनुमान की भी आराधना करनी चाहिए।

 

भाग्य रेखा:

सभी लोगों के हाथों में भाग्य रेखा होती है। यदि किसी के हाथों की भाग्य रेखा खंडित है या उसमें किसी प्रकार का दोष है तो ऐसे व्यक्ति को माँ लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए और उनका जप करना चाहिए। क्योंकि यदि भाग्य रेखा खंडित हो तो ये आर्थिक समस्या को दर्शाता है।

मन्त्र:

ॐ श्रीं, ह्रीं, श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:॥

 

जीवन रेखा:

सभी के हाथों में जीवन रेखा मौजूद रहती है। यदि जीवन रेखा को कोई भी अन्य रेखा काट रही हो। अगर ऐसा है तो ऐसे जातक के जीवन में कई सारे परेशानियां जैसे कोई व्यापर नहीं चल पता या नौकरी टिक नहीं पाती ऐसे समस्या आने लगती है। तो ऐसे लोगों को माँ लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए।

 

सूर्य रेखा:

सूर्य रेखा दबी हो किसी के हाथों में तो ऐसे लोगों की पढाई पूर्ण नहीं हो पाती है। इसलिए सूर्य देव को जल अर्पण करें। साथ ही माँ सरस्वती की पूजा भी करनी चाहिए।

 

जीवन रेखा टूटी हुई हो:

यदि किसी को बार-बार दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ता है तो ये तभी होता है जब हाथों में जीवन रेखा टूटी हुई हो। ऐसे लोगों को महाकाल शिव शंकर की पूजा करनी चाहिए। तथा महामृत्युंजय मन्त्र का जप करें।

 

ह्रदय रेखा:

यदि किसी के हाथो में ह्रदय रेखा खंडित है तथा इसी रेखा से कई सारी रेखाएं मस्तिष्क रेखा की ओर जा रही हो तो ऐसे व्यक्ति को माँ शक्तिस्वरूपा दुर्गा की आराधना करनी चाहिए। दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए।

यदि ह्रदय रेखा या मस्तिष्क रेखा एक ही ओर हो तथा मस्तिष्क रेखा मंगल की तरफ हो तो उन्हें श्री कृष्ण की आराधना करनी चाहिए।

मन्त्र:

ॐ नमो: भगवते वासुदेवाय नमः

 

भाग्य रेखा का लंबा होना:

श्री राम की पूजा उन्हें करना चाहिए जिनके हाथों में भाग्य रेखा लंबी हो तथा जीवन रेखा गोल हो, और ह्रदय रेखा साफ और अच्छी हो।

 

 

ये समस्त जानकारियां पाल्मिस्ट्री के अनुसार है|

अगर आप किसी भी प्रकार की जानकारी चाहते है तो संपर्क करे हमारे विशेषज्ञ पंडित जी से |  अगर किसी भी तरह की परेशानी है, जिस से आप मुक्ति चाहते है,या आपके जीवन, कुंडली से सम्बंधित जानकारी चाहते है, तो सलाह ले हमारे जाने माने ज्योतिषीय सलाहकारों से कॉल करे (Call Us+91 9009444403 या हमे व्हाट्सएप्प (Whatsapp) पर सन्देश (Message) भेजे एवं जानकारी प्राप्त करे |

नोट:-  सलाह शुल्क सिर्फ ५०० रुपये| (Consultancy Fee Rs 500)