राशि के अनुसार जाने अपने अंदर छुपे गुणों के बारे में

सभी मनुष्य के अंदर अपनी एक अलग खासियत होती है। आज हम इन्हीं के बारे में जानेंगे की हमारे अंदर क्या खास लक्षण है जिसे करने से हम उन्नत्ति कर सकते है। राशि हमेशा हमारे बारे में कुछ न कुछ कहता है। इसलिए ये सारी चीजें हम अपने राशि के अनुसार जानेंगे।

ज्योतिष शास्त्र और मनुष्य का सम्बन्ध बहुत पुराना है और मजबूत भी। इसलिए हम आज भी कुछ मुसीबत में हो तो एक बार ज्योतिष के द्वारा जानना जरूर चाहते हैं। भले ही ये विश्वास के साथ हो या जिज्ञासा के लिए। आइये जानते हैं राशि के अनुसार हमारे अंदर छुपे खास गुण के बारे में।

 

१) मेष राशि:

इस राशि के जातक के अंदर हमेशा से नेतृत्व क्षमता विद्वान रहती है। इस राशि वालों को किसी के नेतृत्व में रहना पसंद नहीं होता। उन्हें अपना पूरा जीवन स्वतंत्र रूप से जीना अच्छा लगता है। वो कभी-भी किसी की आज्ञा लेना जरुरी नहीं समझते हैं।

 

२) वृषभ राशि:

इस राशि के जातक की बात करें तो ये ऐसे व्यक्ति होते हैं इनसे जबतक कोई इनके बारे में न पूछे तब-तक ये अपने दिल की बात नहीं बताते। ये उन लोगों से नफरत करते हैं जो बिना किसी से पूछे कोई काम करते हैं। आसान तरीकों में बोले तो इन्हें परिवर्तन बिलकुल नहीं पसंद।

 

३) मिथुन राशि:

इस राशि के लोग अपने से ज्यादा अपने आस-पास के लोगों के बारे में ज्यादा चिंतित होते हैं। भले ही कोई इनकी कितनी भी बुराई करे या आलोचना करें उन्हें इनसे कोई मतलब नहीं होता। ये ऐसे चीजों को सामान्य रूप से भूल जाते हैं।

 

४) कर्क राशि:

इस राशि वाले अपने पुरे जीवन में सबसे ज्यादा अपने दोस्तों और परिवार वालों की चिंता करते हैं। ये दोनों के लिए पूरी तरह समर्पित रहते हैं। वो भले ही कितने परेशानी में क्यों न हो उन्हें अपने परिवार वालों और दोस्तों की चिंता सबसे ज्यादा होती है।

 

५) सिंह राशि:

इस राशि वाले दूसरों से ज्यादा अपने बारे में सोचते हैं। वे हमेशा दूसरों से आगे निकलना चाहते हैं। यदि कोई इन्हें इनकी कमी बतला दे तो उन्हें बर्दास्त नहीं होती। लेकिन इनके अंदर एक खसियत है की ये हर एक चीजों के बारे में जानना चाहते हैं।

 

६) कन्या राशि:

इस राशि वाले जातक हमेशा जमीन से जुड़े रहते हैं मतलब वो भले ही कितनी ऊंचाई क्यों न छू ले, क्यों न कितनी आगे बढ़ जाएं, वो अपने उन चीजों को नहीं भूल सकते जिनसे उन्होंने ऊंचाई प्राप्त की।

 

७) तुला राशि:

इस राशि के जातक के दोस्त तो बहुत होते हैं, लेकिन यदि कोई दोस्त उनका विश्वास तोड़ दे, उन्हें नुकसान पहुचाएं तो वो ऐसे दोस्त को अपने जिंदगी से निकाल देता हैं।

 

८) वृश्चिक राशि:

इस राशि वाले को झूठ सुनना पसंद नहीं। यदि कोई इनके सामने किसी तरह का बहाना बना रहा है तो ये आसानी से उनके झूठ को पकड़ लेते हैं।

 

९) धनु राशि:

ये राशि के जातक यदि कुछ कहना चाहें तो वो बिना सोचे-समझे उस बात को कह देते हैं। यदि उन्हें कुछ बुरा लगे तो तो वो कुछ कहने में हिचकिचाते नहीं हैं, भले ही सामने वाला किसी ऊँचे ओहदे का हो या निचे ओहदे का।

 

१०) मकर राशि:

इस राशि वाले दिल से बहुत मजबूत होते हैं। उनके सामने भले ही कितनी मुसीबत क्यों न हो, उन्हें तोड़ पाना या हरा पाना बहुत मुश्किल है। वे डटकर खड़े रहते हैं ।

 

११) कुम्भ राशि:

इस राशि वाले कुछ-कुछ मकर राशि वाले जैसे होते हैं। फर्क इतना है की वो अपनी सफलता पाने के लिए अपना सबसे अच्छा समय देते हैं और जबतक वो सफल नहीं होते वो हारते नहीं है। उन्हें अपने काम पे खूब भरोसा होता है।

 

१२) मीन राशि:

इस राशि वालों के अंदर एक खासियत होती है की यदि इनके अंदर कोई नकारात्मक बातें होती है तो वो उन्हें हटाने में पुरे जी जान लगा देती हैं। ऐसे लोग अपने मन में नकारात्मकता नहीं रख सकते हैं।

 

 

ये समस्त जानकारियां ज्योतिष शास्त्र के अनुसार है|

अगर आप किसी भी प्रकार की जानकारी चाहते है तो संपर्क करे हमारे विशेषज्ञ पंडित जी से |  अगर किसी भी तरह की परेशानी है, जिस से आप मुक्ति चाहते है,या आपके जीवन, कुंडली से सम्बंधित जानकारी चाहते है, तो सलाह ले हमारे जाने माने ज्योतिषीय सलाहकारों से कॉल करे (Call Us+91 9009444403 या हमे व्हाट्सएप्प (Whatsapp) पर सन्देश (Message) भेजे एवं जानकारी प्राप्त करे |

नोट:-  सलाह शुल्क सिर्फ ५०० रुपये| (Consultancy Fee Rs 500)