सप्ताह का राशिफल, जाने अपने स्वास्थ्य से लेके आर्थिक परिस्थितियों के बारे

आज से फिर एक नए सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है। आज हम जानेंगे राशि अनुसार ये पूरा सप्ताह हमारा स्वास्थ्य, आर्थिक उन्नत्ति कैसा होगा।

 

१) मेष राशि:

इस राशि वालों को लंबी यात्रा के सुख का योग है। अपने पॉकेट को बचा के रखे इस सप्ताह क्योंकि ये पूरा सप्ताह थोड़ा खर्चीला होने वाला है। और थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी लाभ को पाने के लिए। अपने काम पे सिर्फ ध्यान दें। अपने से ऊपर वालों से अनबन हो सकती है। इसलिए अपना ध्यान सिर्फ अपने काम पे दें। हाँ आपको आपके सहकर्मी का पूरा सहयोग मिलेगा।

 

२) वृषभ राशि:

यदि आपकी शादी हो चुकी है तो अपने परिवार वालों को समय दें। उनके साथ कहीं बाहर घूमने जाएँ। आर्थिक समस्या दूर रहेगी और स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। लेकिन किसी प्रकार के तनाव से दूर रहें।

 

३) मिथुन राशि:

अपने परिवार वालों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खास करके अपने पिताजी का क्योंकि उनका स्वास्थ्य थोड़ा ख़राब हो सकता है। आपको आपके कार्य में आपके सीनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा। ये सप्ताह अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।

 

४) कर्क राशि:

इस सप्ताह इस राशि वालों को लंबी यात्रा का योग है। इसलिए अपने आलस्य का त्याग करें तथा कार्यशील रहें। यदि आपकी शादी हो चुकी है तो ये सप्ताह थोड़ा सम्भल के रहें, जीवनसाथी से थोड़ी नोकझोंक हो सकती है। आर्थिक समस्या दूर होगी तथा यदि विदेश में कोई व्यापर है तो इस समय लाभ हो सकता है। विद्यार्थी को उनकी पढाई में बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।

 

५) सिंह राशि:

किसी भी बड़े विवाद से अपने आपको इस सप्ताह दूर रखें, नहीं तो आप अपना सम्मान खो सकते हैं। अपने परिवार के स्वास्थ्य से थोड़े चिंतित रह सकते हैं।रही बात प्यार की ये सप्ताह थोड़ा संघर्ष पूर्ण रह सकता है, इसलिए थोड़ा संयम रखें। स्टूडेंट अपने पढाई पे ध्यान दें। कठिन परिश्रम करने पड़ेंगे, ये सप्ताह।

 

६) कन्या राशि:

ये सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है जिंदगी में। अपने कार्य को करने में शाट प्रतिशत दें। क्योंकि ये सप्ताह आपको अलग पहचान मिलेगी। आप अपने काम को बदलने के बारे में सोच सकते हैं। अपने मेहनत से अपने सामने वाले प्रतिद्वंदी पे भरी पड़ सकते हैं।

 

७) तुला राशि:

यदि किसी से उधार लिया है तो आप अपने पुराने उधार को ये सप्ताह ख़त्म कर दें। किसी नए जगह निवेश करने से बचें। आप थोड़े आलस्य को त्यागें क्योंकि आप पे आलस्य हावी हो सकता है। अपने जेब को सम्भाल के रखें। ये सप्ताह खर्चीला हो सकता है। वैवाहिक जीवन थोड़ा ऊपर-नीचें होगा, इसलिए थोड़े संयम के साथ समझदारी रखनी पड़ेगी।

 

८) वृश्चिक राशि:

यदि आपके पास प्रापॉर्टी है तो उससे लाभ हो सकता है। सेहत की बात करें तो ये सप्ताह सेहत ठीक रहेगा। आपको ऑफिस में आपके सीनियर्स व् आपके साथी का सहयोग मिलेगा। आपको आपके कार्य क्षेत्र में थोड़ा भ्रम अथवा गलतफहमी हो सकती है। घर से जुड़ी समस्या हो सकती है।

 

९) धनु राशि:

आपके कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी नुकसान पंहुचा सकते हैं। अपने काम के लिए किसी पे निर्भर न रहें आप खुद मेहनत करें। कोई शुभ काम घर में हो सकता है। यदि घर में बच्चे हैं तो थोड़ा उग्र स्वाभाव उनका देखने को मिल सकता है।

 

१०) मकर राशि:

शादी किये हुए लोगों को उनके जीवन में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ये सप्ताह थोड़ी सी लापरवाही भी स्वास्थ्य को हानि पहुंचा सकती है। विद्यार्थी अपने पढाई के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। परिवार में भाई-बहन का साथ मिलेगा। लेकिन वाहन को चलाते समय सावधानी रखें और अपने भाषा में संयम रखें।

 

११) कुम्भ राशि:

ये सप्ताह स्टूडेंट के लिए थोड़ा चुनोतीपूर्ण हो सकता है, इसलिए चिंता न करें अपने पढाई पे ध्यान दें। कोई निवेशक है तो कोई भी बड़ा निवेश न करें ये सप्ताह। आपको हानि हो सकती है। भाई-बहन का सहयोग मिल सकता हो। आपके कार्य क्षेत्र में आपके सहकर्मी तथा आपसे सीनियर्स का साथ मिल सकता है।

 

१२) मीन राशि:

विवादों से बचकर रहें, उसका सामना हो सकता है। आपके जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य समस्या दूर होगी। लेकिन खर्च बढ़ सकता है। यदि किसी काम में असफलता मिल रही हैतो हताश न हो। मेहनत करें और भरपूर नींद लें।

 

 

ये समस्त जानकारियां ज्योतिष शास्त्र के अनुसार है|

अगर आप किसी भी प्रकार की जानकारी चाहते है तो संपर्क करे हमारे विशेषज्ञ पंडित जी से |  अगर किसी भी तरह की परेशानी है, जिस से आप मुक्ति चाहते है,या आपके जीवन, कुंडली से सम्बंधित जानकारी चाहते है, तो सलाह ले हमारे जाने माने ज्योतिषीय सलाहकारों से कॉल करे (Call Us+91 9009444403 या हमे व्हाट्सएप्प (Whatsapp) पर सन्देश (Message) भेजे एवं जानकारी प्राप्त करे |

नोट:-  सलाह शुल्क सिर्फ ५०० रुपये| (Consultancy Fee Rs 500)