वास्तु शास्त्र: सूर्य की स्थिति के अनुसार जाने अपने धन को रखने का गुप्त स्थान

वास्तु शास्त्र हमारे सभी शास्त्रों में से एक महत्वपूर्ण शास्त्र है, जो पूर्णतः ब्रह्माण्ड में उपस्थित पाँच तत्वो पर आधारित है। इन पंच तत्वों में से अग्नि, वायु, पानी, पृथ्वी व् आकाश तत्व है। इसलिए हम सूर्योदय से लेकर सूर्य के अस्त होने तक की दिशा व् समय के तथ्य के अनुसार ही भवन निर्माण इत्यादि चीजें करते हैं। आज हम जानेंगे किस समय किन कार्यों को करना वास्तु शास्त्र के अनुसार सही है।

 

१) मध्य रात्रि से लेकर सुबह के ३ बजे तक सूर्य हमारे पृथ्वी के उत्तर भाग में रहता है। इसलिए शास्त्र के अनुसार ये समय कीमती सामानों जैसे जेवरात, धन इत्यादि चीजों को गुप्त स्थानों पे रखना सर्वोपरी माना गया है क्योंकि ये समय गोपनीय होता है।

 

२) ब्रह्म मुहूर्त शास्त्र के अनुसार सुबह के ३ से लेकर ६ बजे तक का माना गया है। ये समय अपने मन को शांत करने और ध्यान करने के लिए सबसे सही समय है।

 

३) सुबह ६ से ९ बजे तक के समय में सूर्य की ज्यादा रौशनी घर में आनी चाहिए। क्योंकि ये समय सूर्य पूर्व हिस्से में मौजूद रहता है। और ये समय सूर्य की रौशनी में रहना वैज्ञानिक रूप से भी सही माना गया है।

 

४) सुबह ९ बजे से दोपहर १२ तक सूर्य दक्षिण-पूर्व में मौजूद रहता है। इस समय यदि भोजन बनाना हो तो ये समय शास्त्र में भोजन के लिए उत्तम माना गया है।

 

५) दोपहर के १२ बजे से लेकर ३ तक का समय सूर्य दक्षिण में होता है, इसलिए यदि हो सके तो आराम कक्ष इस दिशा में बनवाएं। क्योंकि ये समय आराम करने के लिए माना गया है।

 

६) दोपहर के ३ से शाम के ६ बजे तक का समय दक्षिण-पश्चिम में सूर्य उपस्थित रहता है। यदि कोई छात्र है तो ये समय उनके लिए पढाई करने के लिए माना गया है।

 

७) संध्या समय ६ से रात्रि के ९ बजे तक का समय भी भोजन और पढाई करने के लिए सही माना गया है।
८) यदि किसी प्रकार का विचार-विमर्श करना चाहते है या सोना चाहते हैं तो रात्रि के ९ से मध्य रात्रि तक का समय सही है। क्योंकि इस समय सूर्य घर के उत्तर-पश्चिम में होता है।

 

 

ये समस्त जानकारियां वास्तु शास्त्र के अनुसार है|

अगर आप किसी भी प्रकार की जानकारी चाहते है तो संपर्क करे हमारे विशेषज्ञ पंडित जी से |  अगर किसी भी तरह की परेशानी है, जिस से आप मुक्ति चाहते है,या आपके जीवन, कुंडली से सम्बंधित जानकारी चाहते है, तो सलाह ले हमारे जाने माने ज्योतिषीय सलाहकारों से कॉल करे (Call Us+91 9009444403 या हमे व्हाट्सएप्प (Whatsapp) पर सन्देश (Message) भेजे एवं जानकारी प्राप्त करे |

नोट:-  सलाह शुल्क सिर्फ ५०० रुपये| (Consultancy Fee Rs 500)