वास्तु के अनुसार जानिए घर और उसके परदे किस रंग के होने चाहिए

जब हम घर बनाते हैं तो हमें बहुत सारी चीजें सोचनी पड़ती है जो की वास्तु के अनुसार सही हो और घर उससे बहुत सुन्दर भी दिखना चाहिए। घर के रंग भी इसमें काफी अहमियत रखते हैं। आज हम जानेंगे घर के सजाने के ऐसे ही कुछ वास्तु उपाय जिससे घर सुन्दर दिखने के साथ-साथ वास्तु अनुसार उत्तम भी हो।

रंग जिसका प्रभाव सीधे किसी भी मनुष्य के दिमाग और व्यवहार पर पड़ता है। घर का रंग उस घर में रहने वाले लोगों के अंतर्मन और विचारों को निश्चित रूप से प्रभावित करता है। इसलिए यदि हम घर के सजावट में रंगों को भी महत्त्व दे तो इससे घर में सकारात्मकता बनी रहेगी और वो घर समृद्धि भी लाएगा।

 

१) पर्पल कलर:

ये रंग पूर्णतः विश्वास और निष्ठा का प्रतिक है। इसलिए अपने कमरों में इस रंग का लाइटर शेड का उपयोग करें। ऐसा करने से घर के पूरा वातावरण शांत और खुशनुमा बना रहेगा।

 

२) ब्लैक कलर:

काले रंग का उपयोग कभी भी घरों की सजावट में नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे नकारात्मकता बनी रहती है। इससे घर का पूरा माहौल निराशाजनक और तनावपूर्ण बना रहता है।

 

३) रेड कलर:

यह रंग बहादुरी और शक्ति का प्रतिक है। बेडरूम में इसका प्रयोग नहीं करना चाहिए क्योंकि इसका असर दिमाग पे बहुत तेजी से होता है। इसका प्रयोग किसी कमरें में भी नहीं करना चाहिए। छोटी-छोटी बातों में नर्वस होने वाले व्यक्ति को बहुत ही नुकशानदायक साबित होता है ये रंग।

 

४) ग्रीन कलर:

इस कलर के नाम से पता चलता है और इसे शास्त्रों में भी शुभ माना गया है। क्योंकि यह रंग हरियाली, ताजगी और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है। इसे अच्छे स्वास्थ्य का प्रतिक भी माना जाता है। इस रंग से घर को सजाने से उस जगह का वातावरण ये रंग खुशनुमा बनाये रखता है। इस रंग का प्रयोग मुख्य रूप से स्टडी रूम में करना चाहिए। इससे बच्चों के अंदर कलात्मक उपाय आते है और फ्रेशनेस बना रहता है।

 

५) येलो कलर:

पिला रंग शक्ति, धैर्य और ज्ञान का प्रतिक है। इसका प्रयोग मुख्यतः पूजा घर में करना चाहिए। यह रंग उस कमरे की चमक व रौशनी को बढ़ाने में सहायक है जहाँ सीधी प्राकृतिक रौशनी न पहुँचती हो।

 

६) ऑरेंज कलर:

ये रंग शक्ति, धार्मिकता और सकारात्मक विचार लेन में सहायक होता है। इस रंग का सीधा प्रभाव हमारे विचारों पे पड़ता है और ये अच्छे रिलेशनशिप और खुशी लाने में मददगार होता है। वास्तु के मुताबिक, बेडरूम में इस कलर का उपयोग करना अच्छा माना गया है।

 

७) पिंक कलर:

पिंक कलर खुशी का प्रतिक माना जाता है। इसका प्रभाव सीधे हमारे स्वभाव पे पड़ता है। इसके कारण इसे कमरे और बेडरूम, जो दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम दिशा में हो, उसी कमरे में लगाना शुभ माना गया है।

 

८) ब्लू कलर:

यह रंग नई शुरुआत, समृद्धि और सुकून देने वाला माना जाता है। इसका प्रयोग मुख्य रूप से मेडिटेशन रूम, बेडरूम और ड्राइंग रूम में करना चाहिए।

 

९) सफेद रंग:

यह रंग पवित्रता, सुंदरता और समृद्धि का प्रतिक माना जाता है। इस कलर का प्रयोग हम किसी के साथ भी करें, ये हमेशा अच्छा ही दिखता है। इसी कारण से सभी घरों में साधारणतः छत के लिए सफेद रंग का प्रयोग किया जाता है। शास्त्रों के अनुसार इसे बेडरूम के उत्तर-पश्चिम दिशा में प्रयोग करना चाहिए।

 

 

ये समस्त जानकारियां वास्तु शास्त्र के अनुसार है|

अगर आप किसी भी प्रकार की जानकारी चाहते है तो संपर्क करे हमारे विशेषज्ञ पंडित जी से |  अगर किसी भी तरह की परेशानी है, जिस से आप मुक्ति चाहते है,या आपके जीवन, कुंडली से सम्बंधित जानकारी चाहते है, तो सलाह ले हमारे जाने माने ज्योतिषीय सलाहकारों से कॉल करे (Call Us+91 9009444403 या हमे व्हाट्सएप्प (Whatsapp) पर सन्देश (Message) भेजे एवं जानकारी प्राप्त करे |

नोट:-  सलाह शुल्क सिर्फ ५०० रुपये| (Consultancy Fee Rs 500)