जाने नमक के सरल उपाय, जिससे बिमारियों से लेकर धन की समस्याएं होती है दूर

नमक जिसके बिना किसी भी खाने में मजा नहीं आता। लेकिन क्या आपको पता है नमक सिर्फ हमारे खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ता बल्कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को भागने की भी शक्ति है। साथ ही, घरों में सुख समृद्धि बढ़ाने का भी काम करता है। आज हम जानेंगे नमक के कुछ ऐसे ही अचूक उपाय:

१) सबूत नमक को लाल कपड़े में बांधकर घर के मुख्य द्वार पर लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मकता प्रवेश नहीं करती।

 

२) व्यापर व करियर में उन्नति पाने के लिए अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठान के मुख्य द्वार और तिजोरी में भी लाल कपड़े में सबूत नमक बांधकर लटका दें।

 

३) रात के वक्त सोते समय पानी में एक चुटकी नमक मिलाकर उस पानी से हाथ-पैर धोने से तनाव दूर होता है। यदि किसी को बहुत ज्यादा थकान हो तो तो उसे ये जरूर करना चाहिए। इससे नींद भी अच्छी आती है।

 

४) यदि बच्चों को नजर दोष से बचाना है तो हफ्ते में केवल एक दिन पानी में चुटकी भर नमक मिलाएं और उस पानी से बच्चों को नहलाएं। इससे नजर दोष से बचें रहेंगे। नमक पानी में डालकर नहाने से स्वास्थ्य सम्बंधित परेशानी काम होगी।

 

५) वास्तु शास्त्र के अनुसार नमक को शीशे के प्याले में रखकर शौचालय और स्नान घर में रख दें। क्योंकि नमक और शीशे दोनों ही राहु के वस्तु है। जो की राहु के नकारात्मक प्रभाव को दूर करते हैं।

 

६) आयुर्वेदिक उपचार:

आयुर्वेद में भी नमक को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। क्योंकि इसका प्रयोग नाक की सफाई में किया जाता है। नाक की सफाई से एलर्जी काम होती है और साइनस में रहत भी मिलता है। इस उपाय को आयुर्वेद में नेति क्रिया कहते है। इसके लिए नेति क्रिया के लिए बने बर्तन में समुद्री नमक को गुनगुने पानी में साल्कर अपने सिर को थोड़ा तिरछा करके पानी को नाक में डालें (ध्यान रहे कि काला नमक का उपयोग न करें, अन्यथा जलन होगी)। सिर को तिरछा करने से पानी नाक के एक तरफ से जाकर साइनस में भरने के बाद दूसरे तरफ से बाहर निकलेगा। इससे साँस की समस्या से मुक्ति मिलेगी।

 

७) घावों के भरने में

नमक में जीवाणुरोधी गुण होते हैं। इसलिए इसे घावों के प्रथम उपचार में प्रयोग किया जाता है। इसमें चुभन जरूर होती है और ध्यान रहे की इसे ताजे घाव पे नहीं लगाना चाहिए। लेकिन जब खून का बहना रुक जाये तो घाव पर इसे लगाने से घाव साफ हो जाता है और जल्दी ठीक होता है।
८) घरों में प्रतिदिन समुद्री नमक से पोछा लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में दरिद्रता प्रवेश नहीं करती और है तो वो दूर जाती है।

 

 

ये समस्त जानकारियां शास्त्र के अनुसार है|

अगर आप किसी भी प्रकार की जानकारी चाहते है तो संपर्क करे हमारे विशेषज्ञ पंडित जी से |  अगर किसी भी तरह की परेशानी है, जिस से आप मुक्ति चाहते है,या आपके जीवन, कुंडली से सम्बंधित जानकारी चाहते है, तो सलाह ले हमारे जाने माने ज्योतिषीय सलाहकारों से कॉल करे (Call Us+91 9009444403 या हमे व्हाट्सएप्प (Whatsapp) पर सन्देश (Message) भेजे एवं जानकारी प्राप्त करे |

नोट:-  सलाह शुल्क सिर्फ ५०० रुपये| (Consultancy Fee Rs 500)