अपनी राशि से जानिए क्या है आपकी सबसे बड़ी कमज़ोरी ?

Rashi-Weakness

आज हम आपको बताएँगे की किस प्रकार आप अपने कमोज़ोरी की पहचान करें अपने राशि के द्वारा| ताकि आप उसे अपने से दूर कर सकें| ज्योतिष् शास्त्र एक ऐसी विधया जिसके द्वारा बिना किसी व्यक्ति को देखे, बिना उसके बारे मे जाने उस व्यक्ति के बारे हर एक बात पता कर लेना और वो भी केवल उसके जन्म कुंडली से| ये है ज्योतिष् शास्त्र| ये बातें किसी को विश्वास नही होता, लेकिन जब एक-एक बात सच निकलती हैं तब हम विश्वास करते हैं|

 

कुंडली की बातें कभी-कभी शुरू मे ग़लत साबित होती हैं और ये तभी ग़लत होता है जब आपका जन्म स्थान या जन्म तिथि आपको सही तरीके से नही पता होता हैं| और या जो आपका भविष्यवाणी कर रहा है उसको ज्योतिष् से संबंधित अल्प ज्ञान हो|

लेकिन ज्योतिष् विधया एक बहुत ही मजेदार चीज़ है| हमे पता है की जन्म के आधार पे प्रत्येक की राशि अलग-अलग होती है और उन राशि के द्वारा सबका स्वभाव अलग होता है| इसलिए चलिए आज हम आपको आपके राशि के अनुसार आपके अंदर उपस्थित खामी के बारे मे बताएँगे जो आजीवन आपका पीछा करती हैं|

 

1) मेष राशि:

इस राशि वाले व्यक्ति को सही का सही और ग़लत का ग़लत कहने मे कभी भी किसी से डर नही लगता वो कोई भी क्यों ना हो| वो अपनी बात बेहिचक कह देते हैं| उन्हें इस बात की कोई चिंता नही होती की सामने वाला उसके बारे मे क्या सोचता हैं| वो न्याय का पालक होता हैं| लेकिन कभी-कभी बाद मे उन्हे इस बात का पछतावा भी होता है की उन्हे ये सब नही कहना चाहिए था, लेकिन क्या कर सकते हैं एक कहावत है की “अब पछताए होत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत”| इस राशि वाले की एक और खामी होती है वो है वो हमेशा सिर्फ़ आने बारे मे सोचते हैं|

 

2)  वृषभ राशि

इस राशि के लोग अपने जिद्द के आगे किसी की बात नही सुनते हैं| वो अपनी बात मानने के लिए कुछ भी करते हैं| वो बहुत सख़्त भी होते हैं| हम ये कह सकते हैं की जो मनुष्य बहुत सख़्त होता है वो  सब के सब वृषभ राशि के ही होते हैं| उन्हें केवल अपने कंफर्ट और सम्मान के आयेज कुछ दिखाई नही देता और ना ही सुनाई देता है| चाहे वो स्त्री हो या पुरुष|

 

3) मिथुन राशि

समय की कीमत इस राशि वालों के लिए कोई महत्व नही रखता| इन्हें कभी भी आप समय पर नही पा सकते| ये हमेशा अपने कम के प्रति कंफ्यूज रहते हैं| जिस कारण वश वे कभी भी एक ही जॉब, एक स्थान यहाँ तक की एक जीवनसाथी के साथ भी ज़्यादा समय तक नही रहते हैं| इन्हें हमेशा अपने जीवन मे परिवर्तन पसंद रहता है| ये इसके लिए कुछ भी कर गुजर सकते हैं|

 

4) कर्क राशि

इस राशि के लोग बहुत संवेदनशील होते हैं| और जितनी ज़्यादा संवेदनशील होते हैं उतनी ही ज़्यादा अनिराशा होते हैं| ये बहुत ज़्यादा अंदरूनि रूप से निराशावादी होते हैं| ये सामने जो दिखते हैं दुनिया मे, इनका वास्तविक रूप मे ये निराशा के साये मे हमेशा घिरे रहते हैं| इनके अंदर हमेशा अंदर से अजीब सी डर बनी रहती हैं|

 

5) सिंह राशि

इस राशि के व्यक्ति हमेशा धन को पानी की तरह बहा देते हैं| या यू कहें की धन को किस प्रकार और कितनी तेज़ी के साथ बर्बाद करें ये इस राशि वाले के अलावा आपको किओ भी नही बता सकता| ये असीमित तरीके से खर्च करते हैं| इनके पास कोई और किसी प्रकार की बचत नही होता है|

 

6) कन्या राशि

इस राशि के व्यक्ति को कभी भी अपने अंदर कोई खामी नज़र नहीं आती जो इनके बड़ी खामी हैं जीवन मे| ये अपनी सिर्फ़ और सिर्फ़ ख़ासियत ही सुनना पसंद करते हैं| इन्हें अपनी आलोचना सुनना पसंद नही है| ये बहुत ही शांत रहते हैं| इनके दिल के बात कोई भी नही जान सकता हैं|

 

7) तुला राशि

इस राशि के लोग हमेशा सही निर्णय लेने मे देरी करते हैं| जिस कारणवश ये हमेशा नुकसान मे रहते हैं| ये अपने स्वभाव मे बहुत ही आलसी होते हैं क्योंकि ये अपने जीवन मे सिर्फ़ प्लान ही बनाते रहते हैं|

 

8) वृश्चिक राशि

इस राशि के लोग हमेशा सभी को याद रखते हैं और अगर उसमे से किसी ने उनके साथ कुछ ग़लत किया हो तो वो उन्हें कभी भी मांफ नही करते| और उनसे बदला लेने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं| सच जो चाहे बुरा या कड़वा हो वी ना ही कहने और सुनने मे पीछे हटते हैं|

 

9) धनु राशि

इस राशि वाले की सबसे बड़ी खामी है जुआ खेलना| ऐसे लोगों को जुआ के स्थान बहुत ही आकर्षित करते हैं| ये जुआ के स्थान की तरफ ऐसे आकर्षित होते हैं जैसे मक्खी शहद की तरफ आकर्षित होती हैं|

 

10) मकर राशि

इस राशि के मनुष्य सिर्फ़ अपनी तारीफे सुनना पसंद करते हैं| ये बाहरी दुनिया को दिखाते है की अगर कोई इनकी तारीफें करें तो उन्हें कोई फ़र्क नही पड़ता, लेकिन ये अंदर ही अंदर अपनी तारीफें सुनने के लिए व्याकुल रहते हैं|

 

11) कुंभ राशि

इस राशि के लोगों को खामी ये है की ये कभी भी किसी एक मनुष्य के प्रति समर्पित नही रहता हैं| और अगर किसी ने इस राशि वाले मनुष्य से प्यार किया है तो ये जान ले की जल्दी ही उनके हाथ से

उनका प्यार निकालने वाला हैं क्योंकि इस राशि के लोग चाह के भी किसी एक के साथ नही रह सकते हैं|

 

 12) मीन राशि

ये अपने जीवन मे समस्या से भागते रहते हैं| इन्हें इस मे बहुत मज़ा लगता हैं| ये किसी भी बात को हमेशा सकारात्मक ही लेते हैं| अगर कोई चीज़ इस राशि के लोगों को पसंद आती है तो उसे पाने के लिए जीते झूठ बिलने पड़े वो इन्हें मंजूर रहता हैं| वो सच जानना ज़रूरत ही नही समझते हैं|