जानें 2017 में कब और कितने सूर्य और चंद्र ग्रहण होंगे

नए साल की शुरुआत हो चुकी है और हर एक वर्ष की तरह इस वर्ष भी ग्रहण लगेंगे। आज हम बताएँगे की सूर्य और चंद्र ग्रहण किस दिन होगा।

खगोलीय शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण क्या है, पहले हम ये जानते हैं। जिस समय सूर्य एवं पृथ्वी के मध्य चन्द्रमा आ जाता है, इस कारण से सूर्य की रौशनी पृथ्वी के स्थान पे चंद्रमा के ऊपर पड़ने लगती है तब सूर्य ग्रहण कहलाता है। इस समय दिन के  में भी पृथ्वी पे अंधकार बना रहता है। तथा जब चन्द्रमा, बिल्कुल पृथ्वी के ठीक पीछे उसकी प्रच्छाया में आता है, तब चंद्र ग्रहण की स्थिति बनती है।

लेकिन ज्योतिष विज्ञान की बात करें तो उसके अनुसार और खगोलीय शास्त्रों के द्वारा दिए गए कथन में बहुत अंतर पाया गया है। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार पापी ग्रह राहु सूर्य और चन्द्रमा की शक्ति को सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण के समय काम कर देता है। इसी कर्ण वश जब कोई भी ग्रहण होता है तो सावधानी रखने के लिए कहा जाता है। उसके पीछे राहु और केतु का प्रभाव रहता है। इसी ग्रहण के समय ही ये दोनों ग्रह सभी जातक के ऊपर हावी रहते हैं। अगर इस समय किसी जातक के कुंडली में इन दोनों की स्थिति असुभ हो तो उन्हें बहुत ज्यादा सावधानी रखने की जरुरत होती है।

 

सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण का समय:

वैज्ञानिक दृष्टि से इस साल केवल ४ ग्रहण लगेंगे।

चंद्र ग्रहण:

सबसे पहला ग्रहण चंद्र ग्रहण होगा जो 11 फरवरी को लगेगा, जिसे उपच्छाया चंद्र ग्रहण कहा जाता है। ये ग्रहण भारत में पूर्णतः दिखाई देगा। कुछ समय के बाद पुनः 7 अगस्त को आंशिक चंद्रग्रहण देखने को मिलेगा, ये ग्रहण भारत में देखा जा सकेगा।

 

सूर्य ग्रहण:

इसके बाद फरवरी महीने में 26 फरवरी को पहला सूर्यग्रहण भी होगा, लेकिन ये भारत में दिखाई नहीं देगा।

और अंतिम ग्रहण सूर्य ग्रहण जो अगस्त के महीने में ही 21 अगस्त को लगेगा, जो की पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। लेकिन ये पूर्ण सूर्य ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं रहेगा।

शास्त्रों के अनुसार किसी भी ग्रहण में कोई भी असावधानी नहीं रखनी चाहिए, चाहे वो पूर्ण ग्रहण हो या आंशिक ग्रहण। खासतौर पे गर्भवती महिला को हर संभव सुरक्षा बरतनी चाहिए। इस दिन जितना हो सके गर्भवती महिला ध्यान कर सकें उतना लाभ होगा उनके आने वाले शिशु को।

 

 

ये समस्त जानकारियां शास्त्र के अनुसार है|

अगर आप जानकारी चाहते है तो संपर्क करे हमारे विशेषज्ञ पंडित जी से |  अगर किसी भी तरह की परेशानी है, जिस से आप मुक्ति चाहते है,या आपके जीवन, कुंडली से सम्बंधित जानकारी चाहते है, तो सलाह ले हमारे जाने माने ज्योतिषीय सलाहकारों से कॉल करे (Call Us+91 9009444403 या हमे व्हाट्सएप्प (Whatsapp) पर सन्देश (Message) भेजे एवं जानकारी प्राप्त करे |

नोट:-  सलाह शुल्क सिर्फ ५०० रुपये| (Consultancy Fee Rs 500)