जानिए उज्जैन सिहंस्थ मे आने वाले तन्त्र साधक अघोरियो की रहस्यमयी दुनिया के बारे मे

online tantrik services

मध्यप्रदेश के उज्जैन मे सिंहस्थ को शुरू होने मे अब कुछ दिन ही बाकी हैं जो 22 अप्रैल से 21 मई 2016 तक चलेगा| इसलिए साधु-संत, ऋषि, नागा साधु व अघोरी का आना शुरू हो चुका है| जब भी हम अघोरी लोग, नागा साधु इन सबकी बातें सुनते हैं तो उनके बारे मे सारी बातें जानने के लिए हम बहुत लालायित रहते हैं| तो चलिए आज हम आपको अघोरी लोगों की कुछ बातें बताएँगे जो हम मे से कुछ लोग जानते होंगे|

अघोरी कौन हैं?:

अघोरी का नाम सुन कर लोगों के मन मे उनके प्रति बहुत सारे जिज्ञासा उठने लगते हैं| लेकिन उनका जीवन बहुत कठिन होता है और इतना ही नहीं कठिन के साथ-साथ उनका जीवन बहुत रहस्य-मय भी होता हैं| अघोरी का मतलब घोर ना हो| बहुत सरल और सहज हो| जिनके मन मे किसी के प्रति ईर्ष्या ना हो, जिनके मन मे सभी के प्रति समान भाव रहते है| जो सड़ रहे जीव के माँस को उतना ही स्वाद से खाते हैं जीतने स्वाद से वो पकवान को खाते हैं| उन लोगों की अलग विधियाँ, शेली और विधान होते हैं| इनकी साधना करने का तरीका सबसे रहस्य-मय होता हैं|

अघोरी लोगों के दुनिया पूरी तरीके से आलग होती हैं और उनकी बातें सबसे ज़्यादा निराली होती हैं| बातें निराली का मतलब वो जिन लोगों पे खुश हो जातें हैं उन्हें सब कुछ दे देते हैं|उनकी बातें जब आप सुनेंगे तो आप सोचेंगे और दाँतों तले अंगुली चबा लेंगे|

उनकी कुछ रहस्यमय और रोमांचित बातें निम्न हैं:

 

१) अघोरी की साधना तीन प्रकार की होती हैं:

  •  शव साधना: ये साधना शव पे बैठकर की जाती है|
  •  शिव साधना: इस साधना के लिए अघोरी लोग शव पे अपना पैर रखकर साधना करते हैं|
  •  श्मशान साधना: इस साधना मे शव की जगह उन्हें जहाँ जलाया जाता है उस स्थान की पूजा की जाती है| इस साधना मे आम लोगों को भी शामिल किया जाता हैं|

२) बातें ज़्यादा नही करते है अघोरी लोग:

अघोरी लोग कभी भी किसी से ज़्यादा बातें नही करते हैं वो आम दुनिया से अलग होते हैं| वो हमेशा सिद्ध मंत्र का जप करते रहते हैं| वी लोग दिन मे सोते हैं और रात मे साधना करते हैं|

३) अघोरी लोगों की शक्ति:

अघोरी लोगों की साधना मे इतना शक्ति होता है की वो किसी मुर्दों से बात भी कर सकते हैं| ये तब होता है जब अघोरी के द्वारा किया गया शव साधना जब चरम पे पहुँच जाता है तो मुर्दा बोल उठता है| ये बातें सुनके या जब भी हम पढ़े तो पढ़कर ये कुछ अजीब सा लगें लेकिन इन बातों को नकारा नही जा सकता| लेकिन अब ऐसे अघोरी साधक कम होते जा रहें हैं|

 ४) बहुत जिद्दी भी होते हैं अघोरी लोग:

अघोरी लोग बहुत ही हटी होते हैं| अगर वो किसी काम को करने के लिए प्रण लेते है तो बिना उस कम को पूरा किए बैगेर उसे छोड़ते नही है| बहुत सारे अघोरी लोगों की आँखें लाल होती हैं| जब उन्हें आप देखेंगे तो आपको प्रतीत होगा की वो बहुत गुस्से मे हैं, लेकिन उनका मन उससे ज़्यादा शांत रहता है| वे लोग अपने गले मे काला कपड़ा और नर मुण्ड की माला को धारण करते हैं|