9 जून, बृहस्पति बदल रहें अपनी चाल, जानें किन राशियों का होगा भाग्योदय और किनका नुकसान

सौरमंडल में देवगुरु बृहस्पति ग्रह को सबसे मजबूत ग्रहों माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि ये ग्रह किसी भी जातक की कुंडली में अच्छे स्थिति में हो तो उस जातक के जीवन पर बहुत बड़ा प्रभाव होता है। यह ग्रह उस जातक को धन, सुख तथा सौभाग्य प्रदान करता है। बृहस्पति ग्रह ६ फरवरी २०१७ को वक्री हुआ था और अब वो ९ जून २०१७ को शाम के ७ बजकर २७ मिनट पे मार्गी हो रहा है। ये दिन ज्येष्ठ पूर्णिमा का दिन भी है, जो की एक बेहद ही शुभ और प्रभावशाली संयोग है। इसलिए आज हम जानेंगे किन राशियों के लिए ये कितना लाभकारी है।

 

आज मार्गी होने के कारण यदि किसी की कुंडली में ये यदि शुभ स्थिति में है तो उस जातक को बहुत लाभ होगा और यदि किसी की कुंडली में बृहस्पति की दशा अशुभ स्थिति में है तो उन्हें भी कुछ समय के लिए राहत मिलने वाली है। चंद्र राशि अनुसार किन राशियों को कितना लाभ मिलेगा?

१) मेष राशि:

देव गुरु बृहस्पति के मार्गी होते ही इस राशि के जातक के अटके हुए सारे कार्यों में तेजी आएगी। यदि परिवार सम्बन्धी परेशानी है तो वो दूर होंगे। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है, इसलिए अपने कार्यों पे ध्यान दें। यदि कहीं धन फंसा है तो वो आने के योग बनेंगे।

२) वृषभ राशि:

ज्योतिष के अनुसार इस राशि के लोगों को नौकरी में कई लाभ मिलेंगे। यदि किसी सहकर्मी से मतभेद चल रहे है तो वो ख़त्म होगा। यदि कोई जातक व्यापर में कुछ करना चाहते है तो वो अपनी किस्मत इस दौरान आजमा सकते हैं। विवाह के संयोग बनेंगे।

३) मिथुन राशि:

यदि इस राशि के जातक कई समय से नया व्यापर स्थापित करना चाह रहे है तो वो ९ जून अर्थात आज से अपनी प्लानिंग कर सकते हैं। आर्थिक समस्या का नाश होगा।

४) कर्क राशि:

इस बार इस ग्रह का मार्गी होना इस राशि के जातक के लिए भाग्योदय लेकर आ रहा है। भूमि, भवन, संपत्ति इत्यादि कार्यों में आ रहे सारे बढ़ाएं ख़त्म होगी। वहां खरीदने के योग हैं। विवाह के संयोग है इस अवधि के दौरान राशि के जातकों का।

५) सिंह राशि:

बृहस्पति ग्रह का मार्गी होना इस राशि के लोगों के लिए सबसे शुभ होगा। क्योंकि इस राशि के जातकों के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। ये यात्रा या तो ऑफिस या किसी बिजनेस के कारण होंगे। इस राशि के जातक यदि स्टूडेंट हैं तो यह योग उनके लिए प्रबल दिखाई दे रहा है। इस राशि के जातकों का विवाह योग मजबूत होगा।

६) कन्या राशि:

इस ग्रह के मार्गी होने से इस राशि के लोगों का स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक समस्या दूर होगी।

७) तुला राशि:

इस राशि के लिए कई शुभ संकेत आने वाले है। इसलिए अच्छे अवसरों का लाभ उठायें। धन से जुडी समस्या है तो वो दूर होगी। उसके अवसर बढ़ेंगे। लेकिन उसे समझना पड़ेगा। धन का खर्च ध्यान से करें, नहीं तो ऋण के तले आ जायेंगे।

८) वृश्चिक राशि:

इस ग्रह का गोचर इस राशि के जातकों के परिवार में खुशियां लाएगा। जीवनसाथी से प्रेम और स्नेह की प्राप्ति होगी। संतान का सुख प्राप्त होगा यदि इस समय कोशिश करें तो। आर्थिक पक्ष थोड़ा ख़राब होगा।

९) धनु राशि:

ज्योतिष के अनुसार बृहस्पति ग्रह का यह ग्रहीय परिवर्तन राशि के लोगों को विभिन्न क्षेत्रों में लाभ प्रदान करेगा। राह भटके लोगों को नए मार्ग की प्राप्ति होगी। आर्थिक समस्या काम होगी। यदि कोई मौजूदा नौकरी से परेशान है तो उन्हें नई जॉब की प्राप्ति होगी। हो सकता है वर्तमान नौकरी में ही नया अवसर मिले। ध्यान रहे हमेशा नकारात्मक लोगों से दुरी बनाये रखें।

१०) मकर राशि:

इस राशि के लोगों को धन प्राप्ति के नए स्त्रोत मिलेंगे। पारिवारिक समस्या ख़त्म होगी। यदि इस राशि के जातक विदेश या धार्मिक यात्रा पर जाना चाहते हैं तो ९ जून के बाद का योग उत्तम है, योजना बना सकते हैं।

११) कुंभ राशि:

बृहस्पति ग्रह की बदलते स्थान इस राशि के लोगों के लिए आर्थोक्ल मोर्चे पर फायदा देगी। व्यापार में लाभ होगा। यदि नौकरी की तलाश कर रहे है तो यह समय उत्तम है।

१२) मीन राशि:

वृहस्पति इस राशि का स्वामी है। इसलिए इस राशि के लिए यह समय सबसे उत्तम है। खासकर वैवाहिक कार्यों के लिए। इस समय विवाह में आ रही सारी समस्या ख़त्म होगी। दांपत्य जीवन में सुधार होगा। आर्थिक बाधाएं ख़त्म होगी।

 

ये समस्त जानकारियां ज्योतिष शास्त्र के अनुसार है|

अगर आप किसी भी प्रकार की जानकारी चाहते है तो संपर्क करे हमारे विशेषज्ञ पंडित जी से |  अगर किसी भी तरह की परेशानी है, जिस से आप मुक्ति चाहते है,या आपके जीवन, कुंडली से सम्बंधित जानकारी चाहते है, तो सलाह ले हमारे जाने माने ज्योतिषीय सलाहकारों से कॉल करे (Call Us) +91 9009444403 या हमे व्हाट्सएप्प (Whatsapp) पर सन्देश (Message) भेजे एवं जानकारी प्राप्त करे |

नोट:-  सलाह शुल्क सिर्फ ५०० रुपये| (Consultancy Fee Rs 500)