माँ लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए 9 जून, ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन करें ये उपाय

9 जून को ज्येष्ठ पूर्णिमा है। हमारे हिन्दू धर्म में ज्येष्ठ के महीने को काफी शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार यदि इस महीने में किये गए दान-पुण्य और पूजा-पाठ सभी का सर्वधिक महत्व है। इस महीने में यदि पवित्र नदियों में स्नान किया जाये तो बहुत लाभकारी सिद्ध होता है। इसीलिए इस महीने की पूर्णिमा भी बहुत महत्वपूर्ण है। इस दिन किये गए सारे उपाय देवी-देवताओं की कृपा प्रदान करते हैं। आज हम शुक्रवार अर्थात 9 जून के दिन क्या उपाय कर सकते हैं उसके बारे में जानेंगे।

 

ज्येष्ठ पूर्णिमा 9 जून , शुक्रवार के दिन है। शुक्रवार का दिन माँ लक्ष्मी की पूजा के लिए शुभ माना जाता है। इसलिए इस दिन किये गए उपाय हमें माँ लक्ष्मी की कृपा का पात्र बनाएंगे।

 

ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन किये गए उपाय:

सर्वप्रथम इस दिन प्रातः काल उठकर माँ लक्ष्मी की विधिवत पूर्वक पूजा करें। यदि पूजा विधि न पता हो तो केवल माँ लक्ष्मी का ध्यान करते हुए उनके बीजा मंत्र या कोई भी लक्ष्मी मंत्र का जप करें। उन्हें भोग लगाएं। तत्पश्च्यात किसी मंदिर में जाकर झाड़ू का दान करें। यदि संभव हो तो शिव मंदिर में जाकर भगवन शिव का दूध से अभिषेक करते हुए ॐ नमः शिवाय का जप करें। रुद्राक्ष की माला का उपयोग भी कर सकते हैं।

 

दान:

  • दूध से अभिषेक न कर सकें तो किसी भी गरीब को दूध का दान करें।
  • किसी सुहागिन स्त्री को सुहाग की वस्तुएं दान करें, जैसे: क़ुमकुम, चूड़ी, इत्यदि। ऐसा करने से माँ लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।