वैवाहिक जीवन को सुखद बनाने के उपाय

 

आजकल अधिकांश वैवाहिक जीवन में कुछ न कुछ होते ही रहता है आइये जानते है इसे दूर करने के लिए जरुरी बातें

आजकल अधिकांश लोग दो तरह के वैवाहिक जीवन का सामना कर रहे है |

पहला है अशांत वैवाहिक जीवन, और दूसरा है असंतुष्ट वैवाहिक जीवन |

अशांत वैवाहिक जीवन– जो पति-पत्नी एक-दूसरे को नही समझते है | वो अपने  घर की बातें खुद उनके सामने और दुनिया के सामने बोल देते है | वे अपने अशांत वैवाहिक जीवन को छिपा नही पाते है |

असंतुष्ट वैवाहिक जीवन– यह वैवाहिक जीवन जिसमे पति-पत्नी थोड़े समझदार या चालाक होते है, जो इस अशांत वातावरण को सबके सामने नही आने देते है | यदि पति-पत्नी के बीच कड़वाहट है, लेकिन वह छिपी हुई है तो ऐसा जीवन असंतुस्ट होता है | इन स्थिति में घर को सुखी और संपन्न बनाना हो तो आपस में प्रेम होना बहुत जरुरी है |

घर-परिवार को चलाने के लिए प्यार बहुत ही जरुरी है– प्रेम के बिना परिवार चलाया तो जा सकता है पर बसाया नही जा सकता है | इस स्थिति में अधिकतर लोगों की गृहस्ती में असंतोष और अशांति फैल जाती है | इस परिस्थिति को दूर करने के प्रेम बहुत ही जरुरी है | जो पक्ष अधिक बुद्धिमान, समझदार होगा वह इस स्थिति को समझ जायेगा और ,वह अपने जीवनसाथी को भी वैसा बनाने का पूरा प्रयास करेगा | ऐसा करने से अशांति औरअसंतोष दूर हो सकती  है |

परिस्थितियों के अनुसार बनायें संतुलन – देश ,काल, परिस्थिति के अनुसार रिश्तों के साथ समझ और संतुलन बनायें रखना भी बहुत जरुरी है | उम्र के हर दौर में सभी रिश्तों का अपना अलग महत्व है | बच्चों के लालन-पालन में दूसरे को अनदेखी नही करनी चाहिए | रिश्तों के पीछे जो सबसे महत्वपूर्ण बात होती है, वह प्रेम होती है | आपस में प्रेम बनाए रखेंगे तो उम्र के हर दौर में रिश्तों की समझ,संतुलन और ताजगी बनी रहेगी |  आपकी वैवाहिक जीवन भी खुशहाल रहेगी |

 

अगर आप जानकारी चाहते है तो संपर्क करे हमारे विशेषज्ञ पंडित जी से एवं अगर किसी भी तरह की परेशानी है जिस से आप मुक्ति चाहते है या आपके जीवन, कुंडली से सम्बंधित जानकारी चाहते है तो सलाह ले हमारे जाने माने ज्योतिषीय सलाहकारों से कॉल करे (Call Us+91 9009444403 या हमे व्हाट्सएप्प (Whatsapp) पर सन्देश (Message) भेजे एवं जानकारी प्राप्त करे |

नोट:-  सलाह शुल्क सिर्फ ५०० रुपये| (Consultancy Fee Rs 500)