किस तरह भोजन करने से होता है हमारे स्वास्थय को नुकसान?

हमारे शास्त्रों में कई सारे ऐसे उपाय बताये गए हैं जिनका प्रयोग करना सिर्फ हमारे स्वास्थ्य के लिए ही नहीं बल्कि देवी-देवताओं के कृपा प्राप्त करने में मदद करता हैं।  आज हम भोजन करने से सम्बंधित कुछ पुरानी मान्यताओं के बारे में जानेंगे।

 

भोजन करते वक्त दिशाओं का ध्यान रखें:

१) कभी भी हमें दक्षिण की और मुख करके भोजन नहीं करना चाहिए। शास्त्र अनुसार ये दिशा अशुभ माना जाता है।

२) पश्चिम दिशा की और मुख करके भोजन ग्रहण करने से हमारे शरीर में रोगों की वृद्धि होती है।

३) भोजन करने के लिए पूर्व और उत्तर दिशा उत्तम है। इन दिशाओं में भोजन करने से अधिक ऊर्जा की प्राप्ति होती है।

 

भोजन बनाते वक्त ध्यान रखने योग्य बातें:

१) सर्वप्रथम शास्त्र अनुसार भोजन बनाने के पूर्व व्यक्ति को स्नान करना आवश्यक है।

२) ध्यान रहे जब भी भोजन बनाये तब अपने मन को शांत रखें। इस दौरान कभी भी किसी की बुराई न करें। यदि शांत और शुद्ध मन से भोजन का बनाया जाए तो भोजन स्वादिष्ट बनेगा और कभी भी उसमें कमी नहीं आएगी।

 

भोजन से पूर्व ध्यान रखने योग्य बातें:

सर्वप्रथम भोजन ग्रहण करने से पूर्व अन्न देवता, अन्नपूर्णा माता का स्मरण करना चाहिए। मंत्र का उच्चारण करना चाहिए:

अन्न दाता सुखी भवः

परोसे हुए खाने की बुराई नहीं करना चाहिए। इससे अन्न का अपमान होता है।

 

भोजन करते वक्त ध्यान रखने योग्य बातें:

१) सर्वप्रथम कभी भी बिस्तर पे बैठकर भोजन ग्रहण नहीं करना चाहिए।

२) भोजन करते वक्त न ही थाली को अपने हाथ में रखना चाहिए और न ही खड़े होकर भोजन करना चाहिए।

३) टूटे हुए बर्तन में भोजन ग्रहण नहीं करना चाहिए।


Comments are closed.