क्या आपके ऊपर अलौकिक शक्तियों का हाथ है ? कैसे जानेगे उनके संकेत ?

दैवीय शक्ति अर्थात ऐसी शक्ति जो उस परमात्मा के पास है। जिसका सिर्फ हम अनुभव कर सकते हैं। इस शक्ति का अनुभव करने के दो तरीके हैं: ईश्वर में श्रद्धा तथा विश्वास। इन दो तरीकों से हम ईश्वर को प्राप्त कर सकते हैं। ईश्वर को प्राप्त करने का एक ही तरीका है वो है अध्यात्म। कई लोग ईश्वर के आशीर्वाद के साथ उनका सानिध्य भी पाना चाहते हैं, लेकिन ऐसे कम लोग होते है जिन्हें ईश्वर का सानिध्य प्राप्त होता है। आज हम कुछ ऐसे संकेतों के बारे में जानेंगे जिससे हम खुद समझ सकते हैं की दैवीय शक्ति हमारे साथ है।

 

संकेत दैवीय शक्ति के सानिध्य का:

१) पंख:

यदि प्रायः आपको मोर पंख या कोई भी खूबसूरत पंख दिखाई दे, तो इसका अर्थ है कोई दैवीय शक्ति आपके साथ है। यह संकेत उस शक्ति का आपके लिए प्रेम और समर्थन को दर्शाता है।

२) खुशबू:

यदि अकसर आपको अचानक तेज खुशबू आने लगे और उसके स्त्रोत का कुछ पता न हो तो ये समझ लीजिए की उस दैवीय शक्ति की खुशबू है जो हमारे आस-पास उपस्थित है।

३) बादल:

यदि कभी जमीं पे चलते हुए ऐसा अनुभव हो की आस-पास बादल उपस्थित है, या आसमान में कभी बादल गहरा या धुंधला दिखने लगे तो ये उस फरिश्ते का संकेत है जो मार्गदर्शक के रूप में आपके साथ है। ये आपको कभी भी हानि नहीं पंहुचायेगा। वो केवल आपकी मदद करेगा।

४) बच्चों की ख़ुशी:

यदि कोई छोटा बच्चा दरवाजे की और देखकर खुश हो रहा हो या छत की और देखकर खुश होता दिखाई दे रहा है तो यह समझ लीजिए की वो किसी दैवीय शक्ति को महसूस कर रहा है। वो शक्ति उस स्थान पे मौजूद है तथा उसकी रखवाली कर रही है।

५) संगीत की ध्वनि:

यदि आपको आस-पास से किसी भी प्रकार का मधुर और खूबसूरत धुन सुनाई दे रहा है और उस धुन का कोई स्त्रोत नहीं है तो यह दैवीय शक्ति की धुन है। ये आपके आस-पास आपकी सुरक्षा के लिए उपस्थित है।


Comments are closed.