वास्तु अनुसार जानें कौन से पौधे लगाने से मिलता है शुभ-अशुभ फल

पेड़-पौधे हमारे जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। ये जिस प्रकार हम सभी के जीवन के लिए महत्वपूर्ण है उसी प्रकार इसे घर के लिए भी शुभ फलदाई माना जाता है। लेकिन यदि इन्हीं पौधे को हम सही दिशा और घर के सही हिस्से में नहीं लगाया जाए तो ये अशुभता प्रदान करता है। आज हम वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसे ही पेड़-पौधे के बारे में जानेंगे जो घर-परिवार के लिए शुभ और अशुभ है।

 

शुभता प्रदान करने वाले पेड़-पौधे:

१) बांस का पेड़ समृद्धि और उन्नत्ति का प्रतिक माना जाता है। यदि ये पेड़ जहाँ भी मौजूद होते हैं वहाँ उपस्थित सारी नकारात्मकता ख़त्म होती है। इसलिए धन और तरक्की के लिए इसे घर-दुकान में लगाना चाहिए।

२) केले का पेड़ हमारे हिन्दू धर्म में बहुत ही शुभ माना जाता है। इसलिए यदि केले के पेड़ को घर या दुकान में लगाया जाए तो इससे उस घर में स्थित लोगों की आय में वृद्धि होती है।

३) तुलसी के पौधे को शास्त्र अनुसार घर या दुकान में उत्तर, उत्तर-पूर्व, या पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

४) मनी पलांट:

इसे घर या दुकान में पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। इससे घर में धन से जुड़े सभी प्रकार के लाभ प्राप्त होते है।

५) नीम का पेड़:

यह एक औषधिये पौधा है। इसलिए यदि इसे घर में लगाया जाए तो घर तथा इसके आस-पास के वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है तथा इसके औषधिये गुणों के कारण कई बीमारियां दूर होती है।

६) नारियल तथा अशोक का पेड़:

इसे हमेशा घर के आंगन या दुकान के बाहर लगाना चाहिए। इससे बुरी शक्तियों का नाश होता है। अशोक इसके नाम से ही पता चलता है जो शोक को दूर करता हो। अर्थात अशोक का पेड़ शोक को दूर कर खुशियां प्रदान करता है।

 

अशुभता प्रदान करने वाले पेड़-पौधे:

१) कटीले पौधे:

घर हो या दुकान, इसके अंदर या आंगन में कांटें वाले या दूध वाले पेड़-पौधे लगाना हानिकारक होता है। इससे सेहत को नुकसान होता है और दुर्भाग्य की वृद्धि होती है।

२) पाकर, गूलर, बेर, इमली, कदम्ब, खजूर इन पौधे को घर-दुकान या उनके आस-पास लगाना अशुभ माना जाता है।

 

 

ये समस्त जानकारियां शास्त्र के अनुसार है|

अगर आप किसी भी प्रकार की जानकारी चाहते है तो संपर्क करे हमारे विशेषज्ञ पंडित जी से |  अगर किसी भी तरह की परेशानी है, जिस से आप मुक्ति चाहते है,या आपके जीवन, कुंडली से सम्बंधित जानकारी चाहते है, तो सलाह ले हमारे जाने माने ज्योतिषीय सलाहकारों से कॉल करे (Call Us) +91 9009444403 या हमे व्हाट्सएप्प (Whatsapp) पर सन्देश (Message) भेजे एवं जानकारी प्राप्त करे |

नोट:-  सलाह शुल्क सिर्फ ५०० रुपये| (Consultancy Fee Rs 500)


Comments are closed.