किन कामों के लिए मिलती है नर्क में कड़ी सजा

भविष्य पुराण के अनुसार हर एक जीव चाहे वो मनुष्य हो या कोई पशु उन्हें अपने शरीर, मन व बातों के द्वारा किये गए पापों को भोगना पड़ता है। और ऐसे लोगों को नर्क में इस पाप की सजा भी मिलती है। आज हम जानेंगे की किन पापों के द्वारा हमें नर्क में बहुत कष्ट का सामना करना पड़ता है।

१) शास्त्रों के अनुसार हर एक मनुष्य को शराब या अन्य नशे वाले चीजों से दूर रहना चाहिए। क्योंकि किसी भी तरह का नशा करना भी हमें सबसे बड़ा पापी बना दिया है।

 

२) शास्त्र अनुसार अपने गुरुजन के पत्नी को कभी भी बुरी नजर से नहीं देखना चाहिए और गुरु के चारपाई पर कभी भी दुष्कर्म नहीं करना चाहिए। ऐसा करना मनुष्य को सबसे बड़ा पापी बना देता है।

 

३) अपने से किसी भी कमजोर मनुष्य, स्री, पशु पर अत्याचार नहीं करना चाहिए। ब्राह्मण की हत्या या उनका अपमान नहीं करना चाहिए। अगर घर में नौकर है तो उनसे भी बुरा बर्ताव नहीं करना चाहिए। ऐसा करने वाले मनुष्य को नर्क में हर एक तरह के यातनाएं झेलनी पड़ती है।

 

४) किसी के सामान का चोरी करना भी या ऐसे कामों में किसी भी मनुष्य का साथ देना भी पाप का कारण माना जाता है। ऐसा करने वाले को भी नरक में दुख भोगना पड़ता है।  

 

५) गलत काम करके किसी को ठगना या किसी के हिस्से को चुराकर धन को इकठ्ठा करना और धन का दान न करने वाले को भी शास्त्र के अनुसार पाप का भागी माना गया है।