जाने प्रातः किन कार्य के द्वारा हमारा दुर्भाग्य, सौभाग्य में बदल जाएगा

सभी मनुष्य चाहता है की उसकी सुबह सबसे अच्छी हो क्योंकि हर एक के जीवन में कुछ न कुछ परेशानियां तो रहती है। आज हम जानेंगे की किस प्रकार हम अपने सुबह को सबसे शानदार बनाये और सारी समस्याओं से मुक्ति पाएं। इन उपायों के द्वारा न हमारा दिन अच्छा जायेगा बल्कि हमारे ऊपर भगवन की कृपा भी बनी रहेगी और सारी परेशानियों आसानी से ख़त्म हो जाएगी।

 

१) जब भी हम सुबह उठते है तो सबसे पहले अपने दोनों हाथों की हथेली को देखते हुए इस मंत्र का जप करें : कराग्रे वास्ते लक्ष्मी: करमध्ये सरस्वती।

कलमूले तु गोविंद: प्रभाते करदर्शनम।।

२) आज के समय में लोग सुबह उठते ही अपने बड़ो को सिर्फ सुप्रभात या शुभ रात्रि जैसे चीजों का बोलते हैं और अपने बुजुर्गों को प्रणाम तक नहीं करते। यदि अगर हम सुबह उठते ही अपने से बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद ले और कभी भी घर से बाहर निकलने से पहले भी उनका आशीर्वाद लेकर निकले तो हमारा पूरा दिन अच्छा जायेगा और सारे बिगड़े हुए काम ठीक हो जायेंगे। ऐसा करने से हमारा मन भी शांत रहेगा।

३) प्रातः काल उठकर स्नान करने के बाद सबसे पहले सूर्य को तांबे के बर्तन से अर्ध्य प्रदान करें। शास्त्रों के अनुसार ऐसा करने से हमारे पितरों की कृपा हमेशा ही हम पे बनी रहती है। और ज्योतिष के अनुसार अगर हम सूर्य को अर्ध्य प्रदान करें तो हमारे कुंडली में सूर्य का स्थान मजबूत होता है और सारे बुरे ग्रह का प्रभाव ख़त्म होता है।

तत्पश्च्यात माँ तुलसी को अर्ध्य प्रदान करें और उनके सामने एक गाय के घी का दिया जलाएं। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है। फूल, अगरबत्ती, दीपक से सभी देवी-देवताओं की पूजा करें। इससे सभी देवी-देवता प्रसन्न होते है और अपनी कृपा बनाये रखते हैं।

४) प्रातः स्नान आदि करने के बाद गायत्री मंत्र का जप करें। इससे हमारे कार्य करने की क्षमता का विकास होता है।

गायत्री मंत्र:

ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेन्यं ।

भर्गो देवस्य धीमहि, धीयो यो न: प्रचोदयात् ।।

५) जब घर में खाना बन रहा हो तो उस में से सबसे पहली बनी रोटी गाय को खिलाएं। शास्त्रों के अनुसार ऐसा करने से देवताओं की कृपा हमेशा हमारे ऊपर बनी रहती है। लेकिन अगर गाय को रोटी न खिला पाएं तो उन्हें हरा चारा भी खिला सकते हैं।

६) अगर घर के आसपास कही कुएं या तालाब में मछलियां हैं तो स्नान करने के बाद उन्हें आटें की गोली बना के खिलाएं। ऐसा करने से माँ लक्ष्मी की कृपा हमारे ऊपर बनी रहती है।

 

 

ये समस्त जानकारियां जयोतिषीय शास्त्र के अनुसार है परंतु इनको अपनाने से पहले किसी ज्योतिषीय विशेषज्ञ की सलाह लेना आवश्यक है | आपकी कुंडली दिखा कर इन बताये प्रयोगों को करे |

अगर आप जानकारी चाहते है तो संपर्क करे हमारे विशेषज्ञ पंडित जी से |  अगर किसी भी तरह की परेशानी है, जिस से आप मुक्ति चाहते है,या आपके जीवन, कुंडली से सम्बंधित जानकारी चाहते है, तो सलाह ले हमारे जाने माने ज्योतिषीय सलाहकारों से कॉल करे (Call Us+91 9009444403 या हमे व्हाट्सएप्प (Whatsapp) पर सन्देश (Message) भेजे एवं जानकारी प्राप्त करे |

नोट:-  सलाह शुल्क सिर्फ ५०० रुपये| (Consultancy Fee Rs 500)