अपने जन्म तिथि के अनुसार जाने किस रंग का पर्स आपके भाग्य खोल सकता है

पर्स आज के समय में सभी के पास तो रहता ही है। लेकिन क्या आपको पता है पर्स का रंग और और उसके आकार भी हमारे जीवन में हो रहे आर्थिक और धन संबंधी उतार-चढाव के बारे में बताते हैं। इसलिए आज हम जानेंगे की किस प्रकार कोई भी महिला या पुरुष अपने जन्म तिथि के अनुसार अपना लकी पर्स रख सकेंगे, जिससे पर्स हमेशा ही पैसों से भरा रहेगा।

अपने पर्स का लकी रंग जानने के लिए सिर्फ हमें जन्म तारीख से सिंगल अंक(मूल्यांक) को निकलना पड़ेगा। जैसे की यदि हमारा जन्म तिथि 12 है तो हमारा मूल्यांक 1+2=3, यदि हमारा जन्म तिथि 29 है तो मूल्यांक होगा 2+9=11, यहाँ मूल्यांक दो अंकों में आया। इसलिए हम इसे पुनः जोड़ेंगे 1+1=2, हमारा मूल्यांक 2 होगा।

 

१) मूल्यांक 1:

यदि किसी भी व्यक्ति का मूल्यांक 1 है तो उन्हें लाल रंग का पर्स अपने पास रखना चाहिए। और अगर आप चाहते है की आपका दिन हमेशा गुड लक बना रहे तो उस पर्स में एक तांबे का सिक्का जरूर रखें।

 

२) मूल्यांक 2:

मूल्यांक 2 वाले लोगों के लिए हमेशा सफेद रंग का पर्स रखना उत्तम मन गया है। साथ ही शुभ फल प्राप्त करने के लिए उस पर्स में एक चांदी का सिक्का रखना अच्छा माना गया है।

 

३) मूल्यांक 3:

मूल्यांक 3 के लोगों को पिले या मेहंदी रंग का पर्स अपने पास रखना चाहिए। साथ ही धन लाभ के लिए उस पर्स और हैंड बैग में एक गोल्डन फॉइल का तिकोना टुकड़ा साथ में रख सकते हैं।

 

४) मूल्यांक 4:

यदि किसी का मूल्यांक 4 है तो उन्हें भूरे रंग का पर्स अपने पास रखना चाहिए। इसके साथ ही उस पर्स या हैंड बैग में अपने घर की मिटटी को किसी कपडे या किसी भी कागज के छोटे टुकड़े में लेकर रखना चाहिए। इससे हमेशा लाभ होगा।

 

५) मूल्यांक 5:

मूल्यांक 5 वाले लोगों के लिए हरे रंग का पर्स उत्तम साबित हो सकता है। और यदि उस पर्स या हैंड बैग में अगर मनीप्लांट की बेल का पत्ता रखें तो ज्यादा अच्छा रहेगा।

 

६) मूल्यांक 6:

इस मूल्यांक के लोगों के लिए चमकीले सफेद रंग का पर्स बहुत लक्की साबित हो सकता है। और उस पर्स या हैंड बैग में यदि एक पीतल का सिक्का रखा जाये तो ये फायदेमंद साबित होगा।

 

७) मूल्यांक 7:

ऐसे लोगों के लिए बहुरंग(मल्टी कलर) का पर्स रखना सबसे लाभदायक और फायदेमंद साबित होगा तथा समय पर्स या हैंड बैग में मछली का चित्र रखेंगे तो सबसे उत्तम साबित होगा।

 

८) मूल्यांक 8:

इस मूल्यांक वाले लोगों को अपने साथ हमेशा नीले रंग का पर्स अपने पास रखना चाहिए। और उस पर्स में एक मोर का पंख भी रखना चाहिए।

 

९) मूल्यांक 9:

इस मूल्यांक वाले लोगों को अपने साथ हमेशा नीले या नारंगी रंग का पर्स अपने पास रखना चाहिए। और उस पर्स में एक पीतल का सिक्का भी रखना चाहिए, इसे रखना शुभ मन गया है।

 

 

ये समस्त जानकारियां वास्तु शास्त्र के अनुसार है|

अगर आप किसी भी प्रकार की जानकारी चाहते है तो संपर्क करे हमारे विशेषज्ञ पंडित जी से |  अगर किसी भी तरह की परेशानी है, जिस से आप मुक्ति चाहते है,या आपके जीवन, कुंडली से सम्बंधित जानकारी चाहते है, तो सलाह ले हमारे जाने माने ज्योतिषीय सलाहकारों से कॉल करे (Call Us+91 9009444403 या हमे व्हाट्सएप्प (Whatsapp) पर सन्देश (Message) भेजे एवं जानकारी प्राप्त करे |

नोट:-  सलाह शुल्क सिर्फ ५०० रुपये| (Consultancy Fee Rs 500)