गणेश जी के पाँच मूर्तियां जिससे घर में होता है शुभता का प्रवेश

आज के समय में कई बार हम और आप खुद के जीवन को ख़ुशी बनाने के लिए कई तरीकें आजमाते हैं। और किसी भी कारण से कोई उपाय हमें फायदा देता है तो हम उसे बार-बार उपयोग करते हैं। वास्तु एक ऐसा ही शास्त्र जिसमें कई तरह के उपाय है अपने दुखों को दूर करने के लिए। इसीलिए आज के समय में कई लोग हैं जो वास्तु के उपायों को करते हैं। आज हम जानेंगे ऐसे ही कुछ वास्तु के उपायों के बारे में।

वास्तु शास्त्र के कई फायदे होते हैं। वैसे तो प्योर साइंस की माने तो सभी चीजें हमारे सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव के अनुसार हमें फायदे पहुचते हैं। लेकिन शास्त्रों के अनुसार अगर कोई भी वास्तु के उपायों का प्रयोग गलत तरीकों से करता है, तो उसे सिर्फ नुकसान ही होता है और ऐसे लोग इन उपायों को गलत मान लेते हैं।

वास्तु शास्त्र में हमारे सभी समस्या के समाधान है, जैसे किसी भी रोग को काटना, घर के अंदर सुख-शांति बनाये रखना, फैमिली प्लानिंग इत्यादि। हम अगर सही समय पर सही वास्तु उपाय करें तो हमें सिर्फ फायदा ही होगा।

 

श्री गणेश से जुड़े कुछ वास्तु उपाय:

श्री गणेश हमारे हिन्दू धर्म में सर्वोच्च देवता के रूप में पूजे जाते हैं। उन्हें विघ्नहर्ता के नाम से भी जाना जाता है। और कोई शुभ कार्य क्यों न हो उनके ध्यान या पूजा के बिना सब व्यर्थ ही होता है। इसी कारणवस वास्तु में इनका सबसे अहम योगदान है।

इसलिए आज हम आपको श्री गणेश से जुड़े कुछ वास्तु उपायों के बारे में जानेंगे। हम हर साल गणेश पूजा के दौरान कई तरह की मूर्तियां को देखते हैं और उसे खरीदते भी हैं ताकि उनकी पूजा कर सकें। आज हम ऐसे ही पाँच मूर्तियों के बारे में जानेंगे, जिसे अगर घर में स्थापित किया जाए तो धन एवं समृद्धि हमेशा घर में बनी रहेगी। वैसे तो श्री गणेश की पूजा मात्र से ही हमारे सरे दुःख ख़त्म हो जाते हैं और शुभता हमेशा बनी रहती हैं, लेकिन अगर हम इन पाँच प्रकार की गणेश की मूर्ति को घर में स्थापित करें तो ये बहुत लाभकारी साबित होगा।

 

१) आम, पीपल से बनी मूर्ति:

आम, पीपल तथा नीम से बने श्री गणेश की मूर्ति अगर हो सके तो उसे घर के अंदर जरूर स्थापित करें। मुख्यतः इसे हमेशा घर के मुख द्वार पे ही लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से घर में हमेशा सकारात्मकता बनी रहती है। ये उपाय घर में धन और सुख में वृद्धि करक माने जाते हैं।

 

२) गोबर से बनी मूर्ति:

दूसरी प्रकार की मूर्ति जिसे घर में रखना चाहिए, वो है गाय के गोबर से बनी श्री गणेश की मूर्ति। माना जाता है की गणेश के गोबर से बनी मूर्ति अगर घर में रखा जाए तो इससे धन की वृद्धि होती है।

 

३) श्वेतार्क गणेश के मूर्ति:

अगर आप अतिरिक्त लाभ चाहते हैं तो रविवार या पुष्य नक्षत्र में श्वेतार्क गणेश की मूर्ति स्थापित करें और उनकी नित्य दिन पूजा करें। वष्टु शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से रुके हुए सारे काम बन जाते हैं और इसे मुख्यतः धन की सम्पदा के लिए शुभ माना गया है।

 

४) क्रिस्टल से बनी श्री गणेश की मूर्ति:

क्रिस्टल को हमेशा से ही वास्तु शास्त्र में उत्तम धातु माना गया है। इसलिए अगर हम क्रिस्टल से बनी गणेश की मूर्ति को स्थापित करें तो ये भी हमारे लिए सबसे कारगर साबित होगा। बता दूँ क्रिस्टल धातु बहुत महँगी होती है इसलिए इससे बनी श्री गणेश की प्रतिमा भी महँगी होती है। इसलिए अगर हो सके तो इस धातु से बने छोटी सी भी गणेश की मूर्ति को अगर हम लेकर अपने पॉकेट में रखें तो ये हमारे लिए फायदा पहुँचाता हैं।

अगर श्री लक्ष्मी की भी मूर्ति गणेश के साथ रखें तो ये और भी अच्छी बात है क्योंकि माँ लक्ष्मी धन की देवी है। इसलिए ऐसा करने से धन और सौभाग्य दोनों ही हमेशा हमारे लिए उत्तम ही रहेगा।

 

५) खुद से बनाये मूर्ति:

अगर आप बाजार से किसी कारण मूर्ति लेन में असमर्थ हैं तो आप घर में ही मूर्ति का निर्माण कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रहें इस मूर्ति के निर्माण के लिए हमेशा शुद्ध पदार्थों का ही उपयोग करें।

वास्तु उपायों के अनुसार हो सके तो हल्दी के प्रयोग से मूर्ति को बनाये। इसे बनाने के बाद इस मूर्ति को पूजा स्थान पे विराजमान करें और नियमित रूप से पूजा करें। ग्रंथों में उल्लेखित है की यह मूर्ति बहुत ही शुभ और सुखदायी माना जाता है।

 

 

ये समस्त जानकारियां वास्तु शास्त्र के अनुसार है|

अगर आप किसी भी प्रकार की जानकारी चाहते है तो संपर्क करे हमारे विशेषज्ञ पंडित जी से |  अगर किसी भी तरह की परेशानी है, जिस से आप मुक्ति चाहते है,या आपके जीवन, कुंडली से सम्बंधित जानकारी चाहते है, तो सलाह ले हमारे जाने माने ज्योतिषीय सलाहकारों से कॉल करे (Call Us+91 9009444403 या हमे व्हाट्सएप्प (Whatsapp) पर सन्देश (Message) भेजे एवं जानकारी प्राप्त करे |

नोट:-  सलाह शुल्क सिर्फ ५०० रुपये| (Consultancy Fee Rs 500)