आईने के वास्तु उपाय जिससे दूर होती है आर्थिक समस्या

आईना हमारे जिंदगी में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। क्या आपको पता है की ये आईना हमारे घर के आर्थिक समस्या को दूर कर सकता है और हमेशा हमारे घर में सुख-शांति को बनाये रख सकता है। इसलिए आज हम इसी आईने से सम्बंधित कुछ वास्तु उपायों के बारे में जानेंगे।

वास्तु उपायों में हम आईनेकी जगहों पे रखे इसके बारे में जानेंगे। जैसे अगर हमारे घर के किसी कोने में आईना रखा है तो ये वास्तु शास्त्र के अनुकूल नहीं माना जाता है।

 

१) मेनगेट के पास:

वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि घर या दुकान के मेनगेट पे पास दर्पण को रखा जाये तो इससे किसी भी प्रकार की नकारात्मकता घर में पवेश नहीं करती और इसके साथ ही घर या दुकान दोनों को बुरी नजर से बचाती है।

 

२) बेडरूम में:

यदि शयन काश में दर्पण लगा हो तो ध्यान रहे की जब सोने जा रहे हो तो उस समय उस दर्पण में हमारे शरीर का कोई भी अंग नहीं दिखना चाहिए। अगर ऐसा हो रहा है तो उस दर्पण को लगाने का स्थान बदल दे नहीं तो ये बीमारी आने के सम्भावना को दर्शाते हैं।

 

३) बाथरूम में:

कितने लोगों के बाथरूम में कांच लगे हुए होते हैं। लेकिन ऐसे लोग ध्यान रखे कभी भी कांच बाथरूम के गेट के सामने न हो। क्योंकि दरवाजे के ठीक सामने कांच होना अशुभ माना जाता है।

 

४) सीढ़ियों के सामने या नीचे:

आज कल लोग आपने घरों में सीढ़ियों के आस-पास आईना लगते हैं, लेकिन ध्यान रहें ये आईना कभी भी सीढ़ियों के नीचे या सामने नहीं होना चाहिए। ऐसा होने से उस घर के सदस्य की तरक्की में हमेशा रुकावट रहती है।

 

५) घर में रखें चौकोर कांच:

घर के लिए सबसे उत्तम चौकोर आकर के आईने सबसे उत्तम मने गए है। ध्यान रहें कभी भी घर के अंदर गोल या अण्डाकार कांच को कभी भी नहीं लगाएं।

 

६) घर के तिजोरी के सामने:

अगर घर या दुकान के तिजोरी के सामने हो सके तो कांच को जरूर लगाएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार कहा गया है की तिजोरी के सामने यदि कांच हो तो पैसों की कमी कभी नहीं होती और हमेशा आय और संपत्ति में वृद्धि होती रहती है।

 

७) बच्चों के कमरे में:

यदि किसी के घर बच्चे हैं और वो पढाई कर रहे है तो उनके कमरे में उनके सामने वाली दीवार पर आईना जरूर लगाएं। इससे बच्चों के लिए वास्तु शास्त्र के अनुसार सबसे उत्तम माना गया है।

 

८) विवाह योग्य लड़के-लड़कियों के कमरे में:

यदि आपके घर में विवाह योग्य लड़के या लड़कियां है तो उनके कमरे में दरवाजे के सामने कभी भी आईना नहीं होना चाहिए। अगर ऐसा है तो इससे विवाह संबंधी योग्य नहीं बनते। इसमें हमेशा बाधएँ आती है।

 

९) टी.वी./कम्प्यूटर के सामने:

टी.वी./कम्प्यूटर के सामने कभी भी आईना न रखें ऐसा करना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर के लोगों के बीच हमेशा लड़ाई-झगड़े होने की संभावनाएं बनी रहती है।

 

१०) स्टोर रूम में:

घर का सबसे आखरी स्थान भंडार कक्ष जहाँ काँच लगाना शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार ऐसा करने से घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं रहती है, आपस में सभी घर के लोगों के बीच प्रेम बना रहता है।

 

 

ये समस्त जानकारियां वास्तु शास्त्र के अनुसार है|

अगर आप किसी भी प्रकार की जानकारी चाहते है तो संपर्क करे हमारे विशेषज्ञ पंडित जी से |  अगर किसी भी तरह की परेशानी है, जिस से आप मुक्ति चाहते है,या आपके जीवन, कुंडली से सम्बंधित जानकारी चाहते है, तो सलाह ले हमारे जाने माने ज्योतिषीय सलाहकारों से कॉल करे (Call Us+91 9009444403 या हमे व्हाट्सएप्प (Whatsapp) पर सन्देश (Message) भेजे एवं जानकारी प्राप्त करे |

नोट:-  सलाह शुल्क सिर्फ ५०० रुपये| (Consultancy Fee Rs 500)