परेशानियां दूर करने के लिए, जाने राशि अनुसार किन रंगों से होली खेलनी चाहिए

चैत्र महीने की शुरुआत हो चुकी है। और इस महीने की शुरुआत रंगों के पर्व होली से होती है। इस महीने होली का पर्व 13 मार्च, सोमवार को है। हमारे शास्त्र में रंग को ज्योतिष से भी जोड़ा गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राशि अनुसार रंगों के पर्व होली को खेलने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। आइये आज हम जाने किन राशि वालों को किस रंग से होली खेलनी चाहिए।

मेष राशि:

मंगल इस राशि का स्वामी है। इसलिए इस राशि वालों को लाल रंग से होली खेलना लाभप्रद हो सकता है। ऐसा करने से इस राशि वालों को मान सम्मान मिलता है और क्रोध पे नियंत्रण रहता है। यदि कोई कर्ज है तो उससे छुटकारा मिलेगा। तथा जमीन से जुड़े चीजों से लाभ होगा।

 

वृषभ राशि:

शुक्र इस राशि का स्वामी है। इसलिए इस राशि वालों को पिले रंग तथा आसमानी रंगों से होली खेलनी चाहिए। ऐसा करने से सुख की प्राप्ति होगी।

 

मिथुन राशि:

इस राशि वाले हरे रंगों से होली मनाएं, क्योंकि बुध इस राशि का स्वामी है। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

 

कर्क राशि:

चन्द्रमा इस राशि का स्वामी है। इसलिए ये राशि वाले केसरिया व् हरे रंग से होली मनाएं। ऐसा करने से समाज में सम्मान की प्राप्ति होगी।

 

सिंह राशि:

सूर्य इस राशि का स्वामी है। इस राशि वालों को लाल रंगों से होली मनानी चाहिए। इससे यदि कोई प्रमोशन रुक हुआ है या होने वाला है तो वो शीघ्र होगा।

 

कन्या राशि:

इस राशि वालों का स्वामी भी बुध है। इसलिए इस राशि वाले यदि हरे रंगों से होली खेलेंगे तो इससे उन्हें नौकरी में बड़ी उपलब्धि हासिल होगी।

 

तुला राशि:

इस राशि का स्वामी भी शुक्र है। इसलिए इस राशि वालों को पिले या आसमानी रंगों से अपनी होली मनानी चाहिए। ऐसा करने से इस राशि वालों को अपने मित्रों तथा अपने परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा।

 

वृश्चिक राशि:

मंगल इस राशि का स्वामी है। इसलिए इस राशि वालों को लाल रंगों से अपनी होली मनानी चाहिए। ऐसा करने से कर्ज में दुबे व्यक्ति को लाभ होगा।

 

धनु राशि:

इस राशि का स्वामी गुरु है। इसलिए इस राशि वालों को पिले रंग से होली मनानी चाहिए। ऐसा करने से उन्हें सफलता प्राप्त होने के योग बनते हैं।

 

मकर राशि:

न्याय के देवता शनि इस राशि के स्वामी है। इसलिए इस राशि के लोगों को नीले व् उजले रंगों से होली खेलनी चाहिए। इससे शनि देव की कृपा बनी रहेगी।

 

कुम्भ राशि:

शनिदेव इस राशि के भी स्वामी है। इस राशि वालों को होली नीले, उजले, काले, या ब्राउन रंगों से मनानी चाहिए। लाभ होगा।

 

मीन राशि:

इस राशि का स्वामी गुरु है। इसलिए ये होली इस राशि वालों को पिले या केसरिया रंग से खेलना लाभदायक होगा।

 

 

ये समस्त जानकारियां ज्योतिष शास्त्र के अनुसार है|

अगर आप किसी भी प्रकार की जानकारी चाहते है तो संपर्क करे हमारे विशेषज्ञ पंडित जी से |  अगर किसी भी तरह की परेशानी है, जिस से आप मुक्ति चाहते है,या आपके जीवन, कुंडली से सम्बंधित जानकारी चाहते है, तो सलाह ले हमारे जाने माने ज्योतिषीय सलाहकारों से कॉल करे (Call Us+91 9009444403 या हमे व्हाट्सएप्प (Whatsapp) पर सन्देश (Message) भेजे एवं जानकारी प्राप्त करे |

नोट:-  सलाह शुल्क सिर्फ ५०० रुपये| (Consultancy Fee Rs 500)