आज से खरमास महीने की शुरुआत, जानें किस प्रकार करें श्री हरी की पूजा

खरमास एक ऐसा महीना जिसमें कोई भी शुभ कार्य जैसे शादी, सगाई ये सब वर्जित माना जाता है। जी हाँ खरमास का महीना आज से यानि की 14 मार्च 2017, मंगलवार से शुरू हो चुका है। जो अप्रैल महीने के 13 तारीख २०१७, गुरुवार तक रहेगा। इसे हम मल मास के नाम से भी जानते हैं। आज हम जानेंगे की क्यों इसे श्री हरी ने अपना नाम दिया। और इस एक महीने क्या करने से हमें लाभ प्राप्त होगा।

शास्त्रों के अनुसार भगवन पुरुषोत्तम जो श्री हरी के रूप माने जाते हैं, इस मास को अपना नाम दिया था। इसी लिए इस महीने को पुरषोत्तम महीने के नाम से भी जाना जाता है। इसलिए जहाँ तक हो सके इस महीने श्री हरी की आराधना करना उत्तम माना जाता है। इसके लिए हमें सूर्योदय से पहले उठकर नित्य क्रिया करने के बाद भगवन का ध्यान करना चाहिए तथा इस मास के नियम को स्वीकार करना चाहिए। यदि श्रीमद्भागवत की कथा किया जाय तो ये सर्वोपरि माना जाता है।

शास्त्रों में इस मास के सम्बन्ध में उल्लेखित है:

येनाहमर्चितो भक्त्या मासेस्मिन् पुरुषोत्तमे।

धनपुत्रसुखं भुकत्वा पश्चाद् गोलोकवासभाक्।।

जिसका अर्थ है विधिपूर्वक नियम में रहते हुए यदि भगवन की पूजा की जाय तो वो प्रसन्न होते है तथा भक्त भक्तिपूर्वक सभी प्रकार के सुखों को भोगकर भगवन के दिव्य लोक में निवास करते हैं।

 

मन्त्र जिससे श्री हरी विष्णु विष्णु होंगें प्रसन्न:

हमारे शास्त्रों में कई सारे श्लोक उल्लेखित हैं जिनका जप यदि खरमास के महीने में किया जाय तो शुभ फल की प्राप्ति होती है।

मन्त्र:

कौण्डिन्येन पुरा प्रोक्तमिमं मंत्र पुन: पुन:।

जपन्मासं नयेद् भक्त्या पुरुषोत्तममाप्नुयात्।।

ध्यायेन्नवघनश्यामं द्विभुजं मुरलीधरम्।

लसत्पीतपटं रम्यं सराधं पुरुषोत्तम्।।

अर्थ:

मन्त्रों का जप करते समय मेघश्याम दो भुजाओं वाले बांसुरी को बजाते हुए पिले वस्त्र पहने हुए श्री राधिकाजी के सहित श्रीपुरुषोत्तम भगवान का ध्यान करना चाहिए।

 

 

ये समस्त जानकारियां शास्त्र के अनुसार है|

अगर आप किसी भी प्रकार की जानकारी चाहते है तो संपर्क करे हमारे विशेषज्ञ पंडित जी से |  अगर किसी भी तरह की परेशानी है, जिस से आप मुक्ति चाहते है,या आपके जीवन, कुंडली से सम्बंधित जानकारी चाहते है, तो सलाह ले हमारे जाने माने ज्योतिषीय सलाहकारों से कॉल करे (Call Us+91 9009444403 या हमे व्हाट्सएप्प (Whatsapp) पर सन्देश (Message) भेजे एवं जानकारी प्राप्त करे |

नोट:-  सलाह शुल्क सिर्फ ५०० रुपये| (Consultancy Fee Rs 500)