आप खुद पा सकते है कर्ज और उधारी से छुटकारा बस अपनाए ये बातें

Karz Mukti Puja

दुनिया मे अधिकांश लोग कर्ज़ मे डूबे हुए रहते हैं| उनकी लाख प्रयत्न करने के बाद भी वो कर्ज़ से मुक्ति नही पा पाते हैं| वो लाख कोशिश के बाद भी उधारी के बोझ मे ही दबे रहते हैं| इस सबका कारण आपकी वास्तु दोष संबंधी आदत हैं जो आपको कर्ज़ से मुक्त करने मे रुकावट बनी हुई हैं| इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताएँगे जो अगर आप ध्यान रखें तो आपका वास्तु दोष संबंधी समस्या दूर हो जाएगी और आप कर्ज़ से मुक्त हो जाएँगे|

 

1) अगर आपने किसी से किस्त पे रुपये लिये हैं तो आपको हमेशा कर्ज़ की पहली किस्त मंगलवार को चुकाना चाहिए| अगर ऐसा आप करेंगे तो आप कर्ज से बहुत जल्द मुक्त हो सकते हैं|

 

2) अगर आप के घर या दुकान मे काँच लगा हुआ है या लगाना चाहते हैं तो ध्यान रहें की काँच हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा मे हो| ऐसा करने से ये लाभप्रद साबित होता हैं और कर्ज़ से भी छुटकारा मिलता हैं|

 

3) अगर आप घर बनाना चाह रहे हैं या बना रहे हैं तो ध्यान रहें की घर मे बाथरूम दक्षिण-पश्चिम हिस्से मे नही होना चाहिए| अगर इस दिशा मे बाथरूम बनाए तो आप कर्ज़ मे ओर डूब सकते हैं| लेकिन आपने घर बना लिया हैं और बाथरूम की दिशा दक्षिण-पश्चिम मे हैं तो बाथरूम मे एक नमक का कटोरा रखें, इससे वास्तु दोष कम होता हैं|

 

4) अगर आपके घर मे कांच का फ्रेम हो तो ध्यान रहे की वो लाल या सिंदूरी रंग का ना हो| और अगर कांच हल्का तथा बड़े आकर का हो तो ये आपके लिए उतना ही फ़ायदेमंद होगा|

 

5) सभी के घर मे या दुकानों मे पानी पीने की व्यवस्था तो होती हैं, लेकिन हमें ये नही पता होता हैं की हम अपने घर मे पानी की व्यवस्था किस दिशा मे रखें, जिस कारण-वश हम कर्ज़ मे डूबते जाते हैं| इसलिए अगर आपके घर या दुकान मे पानी की व्यवस्था हैं तो उसकी रखने की दिशा उत्तर की और कर दें| तो इससे कर्ज़ से छुटकारा पाने मे मदद  मिलेगी क्योंकि ये कर्ज़ से मुक्त दिलाने मे लाभ दायक होता हैं|

 

6) अगर आपके घर या दुकान मे सीढ़ियाँ हैं और वो पश्चिम दिशा की और हैं या पश्चिम दिशा की तरफ से नीचे की और आती हैं तो आप कर्ज़ मे डूब सकते हैं या कर्ज़ मुक्ति से परेशान हो सकते हैं| इसके लिए आप अपने घर या दुकान के सीढ़ियों के नीचे क्रिस्टल को लटका दें| इससे आप कर्ज़ से मुक्त हो सकते हैं|

 

7) हम हमेशा से अपने किचन को सजाने मे कोई भी कसर नही छोड़ते हैं| उसको अच्छा करने के लिए क्या-क्या नही करते हैं हम| लेकिन हम आपको एक बात बताते हैं जो आप ना करें तो आप कर्ज़ से मुक्त हो सकते हैं और आपकी परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती हैं| इसके लिए आप अपने किचन मे नीले रंग का उपयोग ना करें क्योंकि इससे आपके घर की आर्थिक स्थिति तो खराब होती ही हैं साथ-साथ परिवार के सदस्यों का स्वस्थ भी खराब हो सकता हैं|

 

8) अपने घर या दुकान मे देवी लक्ष्मी तथा भगवान कुबेर की प्रतिमा उत्तर दिशा मे स्थापित करें और नियमित रूप से माता लक्ष्मी और कुबेर की पूजा करें| ऐसा करने से आपकी सारी उधारी और कर्ज़ समाप्त हो जाएँगे|

 

ये सारे उपाय अगर आप करेंगे तो आप हमेशा कर्ज़ से मुक्त हो सकते है|

क़र्ज़ मुक्ति पूजा