घर-दुकान में इन वस्तुओं को रखने से बढ़ता है दुर्भाग्य एवं होती है धनहानि

vastu-Tips

व्यापार एवं दुकान में पूरी मेहनत के बाद भी फल नहीं मिल पा रहा है| परेशान है की क्या करें की आपको आपके व्यापार में सफलता मिले, आप जो भी करे उसमे आपको सफलता एवं धन दोनों प्राप्त हो तो आइये हम आपको कुछ वास्तु टिप्स बता रहे है जो अपनाने से आपको व्यापार में सफलता एवं धन की प्राप्ति होगी|

वास्तु शास्त्र में सभी बातो का उल्लेख है की कौनसी वस्तु कहा रखनी चाहिए और कैसे रखनी चाहिए एवं घर में क्या रखना चाहिए और क्या नहीं, यह जानना बहुत जरूरी होता है। कई बार एक छोटी सी वस्तु से ही व्यक्ति का भाग्य रुका रह जाता है या उसे कई तरह की विपत्तियों का सामना करना पड़ता है। निर्जीव वस्तु में अपनी एक ऊर्जा होती है। गलत या नकारात्मक ऊर्जा वाली वस्तुएं घर में रखने से मनुष्य को दुर्भाग्य और गरीबी का सामना करना पड़ सकता है। कई परेशानियों से बचें रहने के लिए घर-दुकान में ध्यान रखें ये 10 बातें।

फटे पुराने कपडे

पुरानी चीजे इकठ्ठा करना कई लोगो का शोक होता है और ये अच्छी चीज भी होती है पर हमे ये याद रखना चाहिए की कौन सी पुरानी चीजे संग्रह करने लायक है कौन सी नहीं| अक्सर हमने देखा है की लोगों के घरों में फ़टे – पुराने कपड़ों की पोटली होती है|  फ़टे – पुराने कपडे या चादरें भी घर में नेगेटिव एनर्जी लाती है| इस तरह के कपड़ों को दान कर देना चाहिए या इसका किसी और काम में उपयोग करना चाहिए|

देवी-देवताओ की खंडित मूर्ति या फटे पुराने चित्र

देवी-देवताओ की प्राचीन प्रतिमाओं का बहुत महत्त्व होता है| प्रतिमा जितनी ज्यादा प्राचीन होती है उसमे उतना ज्यादा अतिशय (चमत्कार) होता है परन्तु आपने किसी भी मंदिर में कभी कोई खंडित प्रतिमा या फटी हुई भगवान की फोटो नहीं देखि होगी क्युकी देवी – देवताओ की फ़टी हुई और पुरानी तस्वीरों या खंडित मूर्तियों से भी आर्थिक हानि होती है | उन्हें किसी नदी में प्रभहित कर देना चाहिए | इसके आलावा एक ही देवी या देवताओ की ३- ३ मुर्तिया या तस्वीर होने पर वास्तुदोष होता है|

पत्थर या नग या नगीना

जैसा की बुजुर्ग एवं ज्ञानी लोग हमेशा से कहते आये है की अधूरा ज्ञान खतरनाक होता है वैसा ही किसी चीज के बारे में जाने बिना उसका उपयोग करना अपने पास रखना भी खतरनाक साबित होता है| कई लोग घर में अनावशयक पत्थर, नंग , अंगूठी या अन्य इसी तरह के सामान को रखते हैं | बिना यह जाने कई कौन -सा नंग फायदा पंहुचा रहा है और कौन – सा नंग नुकशान | इसलिए इस तरह के सामान को घर से बहार निकाल दे | कोई भी नग या कोई भी उपाय करने से पहले ज्ञानी विशेषज्ञों से सलाह लेना बहुत ही आवशयक होता है क्युकी ये चीजे आपकी राशि नक्षत्र और बाकि बहुत साडी चीजों के अनुसार ही शुभ या अशुभ फल देती है|

पर्स या तिजोरी

कोई भी वस्तु हो अगर वो खंडित है या फटी हुई है तो वो कभी शुभ फल नहीं दे सकती ऐसी चीजे रखने से अच्छा है की आप कुछ भी न रखे| ध्यान रखे कई पर्स फटा न हो और तिजोरी टूटी न हो | पर्स में देवी लक्ष्मी कई तस्वीर और तिजोरी में पूजा कई सुपारी , श्री यंत्र , कुबेर यंत्र आदि रखना शुभ होता हैं |

घर क़ी छत

ज्यादातर लोगो की आदत होती है की वो अपने घर की छतों पे कबाड़ इकठ्ठा कर लेते है या फिर कहे की छत को घर का स्टोररूम समझ लिया जाता है पर याद रखिये घर क़ी छत पर पड़ी गंदगी भी पैसो क़ी तंगी को बढ़ा सकती हैं | इससे परिवार क़ी बरकत पर बुरा प्रभाव पड़ता है घर क़ी छत पर कबाड़ा या फालतू सामान बिलकुल न रखे | इससे परिवार के सदस्यों पर बुरा प्रभाव पड़ता है|

टूटी-फूटी या अनुपयोगी वस्तुए

किसी भी तरह क़ी टूटी -फूटी या गैर -जरुरी वस्तुए को घर में नहीं रखना चाहिए | इससे घर में वास्तु दोष उत्पन्न होता है , जिसकेकारन लक्ष्मी का आगमन रुक जाता है |

टूटी या खुली अलमारी

घर या दुकान क़ी अलमारी टूटी हुई नहीं होना चाहिए | टूटी अलमारी पैसों के नुसकान का कारन बनती हैं |इसके आलावा काम न होने परअलमारी को हमेशा बंद रखे |अलमारी को बेवजह खुला रखने पर हर तरह के कमो में रूकावट आती है|

न रखे ये तस्वीरें

ताज महल का चित्र, डूबती हुई नाव या जहाज, फव्वारे, जंगली जानवरों के चित्र और कांटे दर पौधों के चित्र घर में नहीं लगाना चाहिए |इससे मन पर बुरा प्रभाव पड़ता है और लगातार इन चित्रों को देखते रहने से जीवन में अच्छी घटनाए घटना बंद हो जाती है|

मकड़ी का जाला

घर में बनने वाले मकड़ी के जाले तुरंत हटा दें , इनसे आपके अच्छे दिन बुरे दिनों में बदल सकते है| मकड़ी के जाले से घर – दुकान में कईतरह के वास्तु दोष पैदा होते है, इसलिए घर दुकान में इसका होने अशुभ मन जाता है|

सोफा, कुर्सी और टेबल

आपके घर में टूटी हुई चेयर या टेबल पड़ी है तो उसे तुरंत घर से हटा दे | ये आपके पैसों तरक्की को रोक देती है | बैठक रूप का सोफा औरबिछाई गई चादर भी गन्दी या फटी नहीं गोना चाहिए |