मिल रही असफलता को दूर करने के लिए दिन के अनुसार घर में लाएं ये एक चीज

हमारे शास्त्रों और पुराणों के अनुसार सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी खास भगवान को समर्पित है। और प्रत्येक भगवान का सम्बन्ध किसी खास रंग से माना जाता है। ऐसे में यदि प्रत्येक दिन के अनुसार उनसे सम्बंधित कोई एक खास वास्तु को घर में रखेंगें तो कई तरह के लाभ प्राप्त हो सकते हैं। यदि बार-बार कोशिश करने से सफलता न मिल रही हो और काम बिगड़ते जा रहे है तो आज हम जानेंगे वार के अनुसार कौन सी चीज घर में लाना शुभ है।

१) सोमवार:

सोमवार अर्थात भगवान शिव का दिन। इस दिन सफेद रंग को शुभ माना गया है। यदि किसी मनुष्य को हमेशा कोशिश करने के बाद भी हमेशा असफलता मिल रही है तो इस दिन उजले रंग की कोई मूर्ति घर के हॉल में रखें। ये फायदेमंद होगा।

२) मंगलवार:

यह दिन पवन पुत्र हनुमान जी को समर्पित माना जाता है। इस दिन लाल या ऑरेंज रंग को विशेष माना गया है। बार-बार मिल रही असफलता को दूर करने के लिए घर के मंदिर में इन दोनों रंगों में से किसी भी रंग का शो-पीस को घर के दक्षिण दिशा में लेकर रखना शुभ माना जाता है।

३) बुधवार:

यह दिन माँ पार्वती पुत्र श्री गणेश भगवान को समर्पित है। श्री गणेशा जी को दूर्वा सबसे ज्यादा प्रिय है। इसीलिए इस दिन हरे रंग का महत्त्व सबसे ज्यादा है। प्रत्येक बुधवार के दिन श्री गणेश जी को दूर्वा घास अर्पित करें। इस दिन हरे रंग की कोई तस्वीर लाकर घर के मुख्य द्वार के पास या सामने करना फायदेमंद हो सकता है।

४) गुरुवार:

इस दिन भगवान श्री हरी की पूजा करने का दिन है। और इस दिन पिले रंग का विशेष महत्त्व है। इसलिए इस दिन कोई भी वास्तु जो पिले रंग की हो उसे किचन में रख दें। ऐसा करना तरक्की के लिए अच्छा माना जाता है।

५) शुक्रवार:

इस दिन देवी पूजा करना शुभ माना जाता है। इस दिन गुलाबी या रंग-बिरंगी फ्लोरल प्रिंट का कपड़ा या चुनरी को घर के मंदिर में ला कर रखें। ऐसा करने से माँ देवी की विशेष कृपा प्रदान होती है।

६) शनिवार:

यह दिन शनि देव को समर्पित है। इस दिन नीला या कला रंग उत्तम माना जाता है। इसलिए इस दिन नीले या काले रंग की कोई भी तस्वीर या शो-पीस लाकर सीढ़ियों के पास रखना शुभ माना जाता है।

७) रविवार:

इस दिन सूर्य देव की आराधन करना चाहिए। इस दिन गुलाबी, सुनहरे या संतरी रंग का विशेष महत्त्व है। इसलिए इस दिन बताये गए किसी भी एक रंग की कोई भी वास्तु लाकर पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है।