सूर्य के मिथुन राशि में प्रवेश से जानें कौन-कौन सी राशियां होंगी प्रभावित

सूर्य ने आज राशि स्थान परिवर्तन किया है। आज से अर्थात 15 जून से लेकर 15 जुलाई तक सूर्य मिथुन राशि में रहेगा। इसके कई लाभ मिलेंगे, जैसे: प्रोमोशन हो सकता है, सैलरी बढ़ सकती है। आज हम जानेंगे सूर्य के राशि परिवर्तन से किन राशियों को फायदा होगा और किन्हें नुकसान।

सूर्य के राशि परिवर्तन से मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, तुला, धनु तथा मकर राशि वालों को फायदा होगा। जबकि बाकि बची राशियाँ अर्थात मिथुन, कर्क, वृश्चिक, कुम्भ और मीन राशि वालों के लिए ये समय थोड़ा भरी रहेगा।

 

१) मेष राशि:

सूर्य के राशि परिवर्तन से इस राशि के जातकों को किस्मत का थोड़ा साथ मिल सकता है। जो नौकरी करते हैं उन्हें काम ज्यादा रहेगा। लेकिन इस समय आप काम को अच्छे और पूरी दृढ़ता के साथ करेंगे। मन को शांत बनाये रखें क्योंकि सूर्य के प्रभाव से स्वाभाव में उग्रता आ सकती है। परिवार के सेहत का ध्यान रखें। धार्मिक कामकाज और पूजा-पाठ में रूचि बढ़ सकती है। पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं इसलिए सावधान रहें। शादी-शुदा लोगों के लिए ये समय थोड़ा अच्छा रहेगा।

२) वृषभ राशि:

सूर्य के राशि परिवर्तन से नौकरी करने वाले जातकों का समय अच्छा रहेगा। व्यापर करने वालों को भी फायदे मिल सकते हैं। नए लोगों के साथ काम करने को मिल सकता है। यदि कोई जमीन या प्रॉपर्टी से सम्बंधित मामला हो तो इसमे भाग्य आपका साथ देगा। उस प्रॉपर्टी से इनकम हो सकती है। गोचर कुंडली के अनुसार सूर्य मुख में है इसलिए आप अपने गुस्से को शांत रखें, नहीं तो गुस्से में आप कड़वा बोल सकते हैं जो आपकी छवि को दूसरों के सामने गिड़ा सकता है। अपने और परिवार वालों के सेहत का ध्यान रखें।

३) मिथुन राशि:

सूर्य स्थान परिवर्तित करके आपके राशि में आ चूका है, इसलिए आपके स्वाभाव में बदलाव आ सकता है। उग्रता के साथ कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ेगा। नौकरी करने वाले लोगों के लिए कुछ मामलों में हानि हो सकती है। इसलिए नौकरी और व्यापर में किसी भी तरह के रिस्क न लें। जितने भी बचे हुए काम है उन्हें सबसे पहले ख़त्म करें। वैवाहिक जीवन में थोड़ा टकराव आ सकता है। स्वास्थ्य का भी भरपूर रूप से ध्यान रखें। परिवार वालों का सपोर्ट भी मिल सकता है। अपने भावनाओं पे कंट्रोल रखें।

४) कर्क राशि:

सूर्य के राशि परिवर्तन से इस राशि के जातकों के लिए इस समय सूर्य का प्रभाव थोड़ा नुकसान दायक रहेगा। यदि कोई कोर्ट या किसी भी तरह का विवाद वाला मामला है तो ये आपके फेवर में रहेंगे। यदि कोई नया बिजनेस या किसी बिजनेस में पैसे लगा रहे है तो रिस्क न लें। नौकरी वाले लोग भी किसी भी तरह के रिस्क न लें इससे आपको नुकसान हो सकता है। इस समय यात्रा करना पड़ सकता है। आर्थिक समस्या हो सकती है अर्थात बहन खर्च ज्यादा होगा। क्योंकि गोचर कुंडली के बारहवें भाग में सूर्य स्थापित है। इससे जमा किया गया धन भी खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या भी हो सकती है।

५) सिंह राशि:

मिथुन राशि में आने से सूर्य इस राशि के लिए अच्छा रहेगा। नौकरी करने वालों की सैलरी बढ़ सकती है। व्यापर में धन लाभ के योग हैं। यदि कोई शेयर बाजार या इंटरनेट से व्यापर कर रहे हैं तो उन्हें भी धन लाभ के योग हैं। मन सम्मान की प्राप्ति होगी। मुसीबत में कोई खास दोस्त या किसी इंसान के द्वारा मदद मिल सकती है। नए लोगों से मुलाकात के योग बन रहे है। संतान से जुड़ी समस्या इस राशि के जातको को थोड़ा परेशान कर सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

६) कन्या राशि:

मिथुन राशि में स्थित होकर सूर्य इस राशि के जातक जो नौकरी करते हैं उन्हें प्रमोशन दिला सकता है। लेकिन जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। व्यापर करने वालों को बड़े लोगों से मुलाकात हो सकती है। परिवार वालों के सेहत का ध्यान रखें। घर में विवाद हो सकता है। व्यापर में यदि कोई रुकावटें है तो वो ख़त्म होने का योग बन रहा है। मुसीबत में दूर रह रहे लोगों से मदद मिल सकती है।

७) तुला राशि:

इस राशि के लोगों का समय अच्छा होगा। नौकरी वाले लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा। सैलरी भी बढ़ सकती है। माता-पिता सामान लोगों से मदद मिल सकती है। दूर स्थानों की यात्रा का योग है। धार्मिक कामकाज या तीर्थ स्थानों में गतिविधि बाद सकती है। कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ सकता है। भाई-बहन से मतभेद हो सकते है।

८) वृश्चिक राशि:

इस राशि के लिए सूर्य का स्थान परिवर्तन ठीक नहीं है। गोचर कुंडली के आठवें भाव में सूर्य मिथुन राशि के साथ है। इसलिए इस राशि के जातकों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। चोट या दुर्घटनाएं होने के योग बन रहें हैं। धन खर्च भी हो सकता है। नौकरी करने वालों को भी सावधानी रखना है और काम करना है। अपनी प्लानिंग किसी को बताये नहीं। उग्रता बाद सकता है इसलिए अपने गुस्से को शांत रखें। किसी भी बहस में न पड़ें। आर्थिक समस्या हो सकती है।

९) धनु:

सूर्य के स्थान परिवर्तन से इस राशि वालों के जीवन में कई सारे उतर-चढाव आ सकते हैं। कुंडली में सूर्य सातवें भाव में स्थित है। इस कारण से नौकरी करने वाले लोगों को अधिकारीयों से मदद मिल सकती है। किस्मत का साथ भी मिल सकता है। यदि कोई सरकारी काम रुका है तो वो पुरे होने के योग है। व्यापर से जुड़े लोगों को डेली इनकम बढ़ने के योग बन रहे है। इस राशि के जातक धर्म और अध्यात्म में झुक सकते हैं। लेकिन गुस्सा और चिड़चिड़ाहट हो सकता है इसलिए ऐसे मामले से दूर रहे।

१०) मकर:

इस राशि के जातक को काम में काफी म्हणत करनी पड़ेगी। यदि कोई नौकरी करने वाले लोग अपने काम के प्रदर्शन से लोगों के मुँह को बंद कर सकते हैं। कोर्ट और छोटे विवाद इस समय के दौरान ख़त्म हो सकते हैं। यदि किसी जातक ने ऋण लिया है और चुकाना चाहते हैं तो यह समय अच्छा है। इस समय ऋण चुकाने से कर्ज का बोझ ख़त्म हो सकता हैं। काम के सिलसिले में यात्रा करने का योग है। वहां चलते समय और स्वस्थ्य के सम्बन्ध में सावधान रहें। आर्थिक खर्च हो सकता है।

११) कुम्भ:

इस राशि के जातक को थोड़ा संभलकर रहना पड़ेगा। क्योंकि नौकरी वाले लोग अपने काम में थोड़ी लापरवाही बरतेंगे। इस राशि के लोग अपने संन्तान से जुड़ी समस्या से परेशान रहेंगे। धन खर्च हो सकता है। इसलिए इस राशि के जातकों को धन का निवेश सोच-संभलकर करना चाहिए। व्यापर करने वाले जातक भी नए व्यापर और उससे जुड़ी एग्रीमेंट पे काम करने और हस्ताक्षर करते वक्त ध्यान रखें। नुकसान हो सकता है। वैवाहिक जीवन में विवाद हो सकता है। अपने और परिवार वालों के सेहत का ध्यान रखें।

१२) मीन:

इस समय सूर्य इस राशि के लोगों के लिए ठीक नहीं रहेगा। इसलिए इस समय संभलकर रखें। नौकरी और व्यापर करने वाले लोग ध्यान पूर्वक अपना काम करें। अधिक धन के लिए, नए निवेश के लिए किसी भी तरह की जोखिम न लें। विवाद हो सकता है क्योंकि इसके योग बन रहें है। परिवार वालों के सेहत का ध्यान रखें खासतौर पे माता-पिता के सेहत का। धन खर्च हो सकता है। कभी भी काम करते वक्त अपने ऊपर अधिक आत्मविश्वास को हावी न होने दें।

 

ये समस्त जानकारियां ज्योतिष शास्त्र के अनुसार है|

अगर आप किसी भी प्रकार की जानकारी चाहते है तो संपर्क करे हमारे विशेषज्ञ पंडित जी से |  अगर किसी भी तरह की परेशानी है, जिस से आप मुक्ति चाहते है,या आपके जीवन, कुंडली से सम्बंधित जानकारी चाहते है, तो सलाह ले हमारे जाने माने ज्योतिषीय सलाहकारों से कॉल करे (Call Us) +91 9009444403 या हमे व्हाट्सएप्प (Whatsapp) पर सन्देश (Message) भेजे एवं जानकारी प्राप्त करे |

नोट:-  सलाह शुल्क सिर्फ ५०० रुपये| (Consultancy Fee Rs 500)