जप का पूर्ण फल प्राप्त करने से लिए बचे इन कार्यो से

आज हम आपको जप से  सम्बंधित कुछ बातें बताएँगे जो आपको जाप का पूरा फल प्रदान करेगा| जाप एक ऐसा साधन है जो आपको देवी देवताओं को प्रसन्न रखने और उनकी कृपा पाने मे मदद करता है| अगर आप पूरे ध्यान और शांत मान से पूजा करते है तो ही आपको जप का फल मिलता है|

हमारे शास्त्रों मे जप से सम्बंधित बहुत बातें बताई गई हैं, जिनका ध्यान हमे रखना ज़रूरी है| ये बातें निम्न रूप से हैं:-

१)उबासी लेना

ये सबसे खराब काम है जो हमे पूजा या जाप करते वक्त नही करना चाहिए क्योंकि उबासी लेना आलस्य की निशानी है| हमारे शास्त्रों मे लिखा है सुबह उठकर स्नान करके पूरे आलसी भाव का त्याग कर के पूजा करने से उसका लाभ मिलता है|

२)थूकना और छिकना

थूक के द्वारा और छीक के द्वारा हमारे शरीर की गदंगी बाहर निकलती है| इसलिए देवी-देवताओं की पूजा अर्चना करने से पहले अपने शरीर को पूर्णा रूप से शुद्ध कर ले और अगर छीक आ रही है तो एक साफ कपड़े का प्रयोग करे|

३) क्रोध

क्रोध करने से मन अशांत हो जाता है, और अगर मन अशांत है तो कोई भी कम ठीक से आप नही कर सकते| अगर आप पूजा भी क्रोध भावना के साथ करेंगे तो इसका पूर्ण रूप से फल नही मिलेगा| इसलिए पूजा करते वक्त मन को शांत बनाए रखना ज़रूरी है| मनुष्य को मंदिर जाने से पहले या घर पर ही भगवान की पूजा या जप करने से पहले क्रोध, हिंसा, लालच जैसे भावों को मन से निकान देना चाहिए|

४) मद

पूजा करते वक्त किसी भी तरह का नशा करना नहीं चाहिए | मद पीना एक राक्षसी गुण है ये हमारे धर्म- ग्रंथो मे लिखा गया है| इसलिए ये करना भी हमे पाप का भागेदारी बना सकता है| जो व्यक्ति नशा या मद का सेवन करता है उसके सारे पुण्य नष्ट हो जाते हैं|