मनोकामना पूर्ति के लिए राशि अनुसार करें इस सावन शिवलिंग का अभिषेक

rashi anusaar sawan shivling abhishek

सावन की शुरुआत हो चुकी है। कहा जाता है यदि इस सावन के समय में कोई भी सच्चे मन और भक्ति के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा करता है उसकी सारी मनोकामनाएं पूर्ति होती है। आज हम जानेंगे राशि अनुसार किस प्रकार भगवान शिव की आराधना करना हमारे लिए सबसे ज्यादा फलदाई होगा।

राशि अनुसार भगवान शिव की आराधना:

१) मेष राशि:

इस राशि वाले सावन में भगवान भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए जल में गुड़ को मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। और इसके साथ ही पंचाक्षर मंत्र का उच्चारण करें।

२) वृषभ राशि:

इस राशि वाले लोगों को भगवान शिव के शिवलिंग का अभिषेक दही से करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आर्थिक समस्याओं का नाश होता है।

३) मिथुन राशि:

इस राशि वाले शिवलिंग पे गन्ने का रस अर्पित करें। तथा धतूरे या इसके पुष्प अर्पित करें। ऐसा करने से मनोकामना की पूर्ति होती है।

४) कर्क राशि:

शास्त्र अनुसार इस राशि वाले शक्कर युक्त दूध से शिवलिंग का अभिषेक करें तथा आकड़े के पुष्प अर्पित करें। ऐसा करने से मनोकामना की पूर्ति होती है।

५) सिंह राशि:

जल में लाल चन्दन मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। हो सके तो शिव महिमा या शिव अमृतवाणी सुनें। ऐसा करने से इस राशि वालों के सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।

६) कन्या राशि:

भांग मिश्रित जल शिवलिंग पर चढ़ाना इस राशि वालों के लिए उत्तम माना गया है। ऐसा करने से पूर्ण रोगों का नाश होता है।

७) तुला राशि:

इस राशि वालों को गाय के घी में इत्र का मिश्रण करके शिवलिंग पर अभिषेक करना चाहिए। इससे जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है।

८) वृश्चिक राशि:

जल में शहद का मिश्रण कर इस राशि वाले को शिवलिंक का अभिषेक करना चाहिए। इससे आर्थिक समस्या का निदान होता है।

९) धनु राशि:

इस राशि वाले सर्वप्रथम दूध में केसर मिलाएं, तत्पश्च्यात उससे शिवलिंग का अभिषेक करें। शिवलिंग अभिषेक के दौरान शिव पंचाक्षर मंत्र का जप करें।

१०) मकर राशि:

तिल्ली के तेल से इस राशि वालों को शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए, तत्पश्च्यात शिवलिंग पर बिल्व पत्र चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से बार-बार मिल रही असफलता ख़त्म होती है और सफलता प्राप्त होता है।

११) कुंभ राशि:

इस राशि वालों को नारियल का जल या सरसों के तेल से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। इससेआर्थिक समस्या ख़त्म होती है और धन लाभ प्राप्त होता है।

१२) मीन राशि:

इस राशि वालों को केसर युक्त जल से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से इस राशि वालों को हो रही आर्थिक समस्या ख़त्म होती है।

ये समस्त जानकारियां शास्त्र के अनुसार है|

अगर आप किसी भी प्रकार की जानकारी चाहते है तो संपर्क करे हमारे विशेषज्ञ पंडित जी से |  अगर किसी भी तरह की परेशानी है, जिस से आप मुक्ति चाहते है,या आपके जीवन, कुंडली से सम्बंधित जानकारी चाहते है, तो सलाह ले हमारे जाने माने ज्योतिषीय सलाहकारों से कॉल करे (Call Us) +91 9009444403 या हमे व्हाट्सएप्प (Whatsapp) पर सन्देश (Message) भेजे एवं जानकारी प्राप्त करे |

नोट:-  सलाह शुल्क सिर्फ ५०० रुपये| (Consultancy Fee Rs 500)


Comments are closed.