विज्ञान से भी परे है गुजरात के इन स्थानो का रहस्य

गुजरात अपने भोगोलिक जगह के लिए जाना जाता है | यहाँ पे बहुत सारे ऐसे रहस्यमय जगह है जिन्हें आज तक किसी वैज्ञानिक भी नही सुलझा सके| आज हम आपको ऐसे ही कुछ जगह के बारे मे बताएँगे, और उनसे जुड़ी कुछ रहस्यमय कहानियों के बारे मे बताएँगे|

१)  एशिया लायंश नाम से विख्यात जंगल गिर जिनकी यात्रा करते समय आप इस रहस्यमय जगह के बारे मे जान सकते हैं| तुलसीश्याम नामक जगह को तो आप जानते हैं की ये गरम पानी के सोते के लिए प्रसिद्ध है लेकिन एक और रहस्यमय जगह है इस गरम पानी के सोते से ३ किलो मीटर दूर| यहाँ एक ढलवां सड़क हैं | हम जानते हैं की अगर हम किसी ढलाव सड़क पे अपनी गाड़ी को बंद कर दे तो वो खुद ही अपने आप नीचे चली आती है लेकिन इस सड़क पे गाड़ी नीचे नही ऊपर की और भागती दिखाई देगी| और अगर पानी की बूँदें भी आप गिराते हैं तो भी वो ऊपर ही आएगी|

२)  तुलसीश्याम मे स्थित एक कुंड है जिनकी विशेषता यह है की इस कुंड का पानी हमेशा से भरा ही रहता है और पानी हमेशा गर्म ही रहता है| हमारे शास्त्रों के अनुसार इस कुंड की कहानी श्री हरी विष्णु से संबंधित है|

३)  अहमदाबाद मे स्थित सीदी बशीर मस्जिद, जिसे झूलती मीनार कहा जाता है, क्योंकि यहां की विशेषता यह है की अगर हम किसी भी एक मीनार को हिलाते हैं तो पर दूसरी वाली अपने आप कुछ अंतराल पर हिलने लगती है। इस बात का पता लगाने के लिए बहुत से  इंजीनियर्स और आर्किटेक्ट आए लेकिन आज तक किसी ने भी इस बात की जानकारी नही निकल सकें की आख़िर ऐसा होता क्यों है|  ब्रिटिश शासन काल मे ब्रिटिश इंजीनियर्स और आर्किटेक्ट आए और उन्होने इस मीनार के चारों और खुदाई कराई लेकिन वे भी हार गये| यहाँ बहुत बार भूकंप भी आया लेकिन उस समय भी वो ऐसा ही अडिग रहा|

४)  काला डुंगर को कच्छ की ऊंची जगह कहा जाता है| इसकी रहस्य भी तुलसीश्याम से ३० किलों मीटर दूर स्थित सड़क के जैसे ही है, जी हाँ यहाँ से गुजरने वाली सड़क की विशेषता यह है कि ढाल से उतरते समय अचानक कोई भी चीज़ हो उसकी रफ्तार बढ़ जाती है और आश्चर्य की बात यह है की ढाल चढ़ते वक्त भी रफ़्तार खुद ही बढ़ जाती है जो सबसे बड़ी बात है|

५)  टुवा-टींबा जो गोधरा से लगभग १५ किलो मीटर दूर स्थित है| यहाँ भी एक कुंड है जहाँ हमेशा गर्म पानी रहता है| पौराणिक गाथा के अनुसार भगवान श्री राम जी ने संत सूरदास के उपचार हेतु गर्म पानी के लिए अपने तीर से इस जगह पे गर्म पानी के कुंड का निर्माण किया|

६)  एक ऐसा पहाड़ जिस पे किसी भी चीज़ से ठोकर मारने से नगाड़े बजने की आवाज़ आती है| जी हाँ गुजरात के जूनागढ़ स्थित पवित्र गिरनार के पास स्थित दातार पर्वत का नगरिया पत्थर की कुछ ऐसी ही विशेषता है की जब भी कोई इस नगरिया पत्थर पे कोई भी चीज़ से ठोकर लगती है तो नगाड़े बजने लगते हैं|