महाशिवरात्रि 24 फरवरी को, इन उपायों से करें भगवान शिव की पूजा

शिव जिनकी कृपा मात्र से जीवन के सभी समस्याओं का नाश हो जाता है। महाशिवरात्रि जिसमे हम शिव की पुरे धूम-धाम से पूजा करते हैं। इस वर्ष महाशिवरात्रि 24 फरवरी को है। इस दिन किये गए सारे उपायों से हमारे दुर्भाग्य समाप्त हो जाते है क्योंकि शास्त्रों के अनुसार इस सृष्टि की रचना शिवजी के इच्छा अनुसार हुआ था।

 

शास्त्रों के अनुसार इस सृष्टि की रचना ब्रह्माजी के द्वारा की गई है और श्री हरी इस सृष्टि के पालनकर्ता है।

उपाय दुर्भाग्य दूर करने के:

प्रतिदिन प्रातः काल या किसी महत्वपूर्ण मुहूर्त में स्नान करने के बाद शिवलिंग पे त्रिपुण्ड्र बनायें सफेद चन्दन के द्वारा। उसके ऊपर बिल्वपत्र, धतूरा, या आंकड़े के पुष्प समर्पित करें। अक्षत समर्पित करें इस मन्त्र के उच्चारण के साथ:

मंत्र:

ॐ नमः शम्भवाय च मयो भवाय च नमः शंकराय च

मयस्कराय च नमः शिवाय च शिवतराय च।

 

१) सोमवार के दिन प्रातः उठें और स्नान करने के बाद शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग के ऊपर जल में गाय के दूध और सफेद चन्दन को एक साथ मिलके चढ़ाएं। इस दौरान “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जप करें।

 

२) शिवरात्रि के दिन या किसी भी उत्तम मुहूर्त मे प्रातः काल स्नान करके शिवलिंग के सामने सफेद आसान पे बैठकर १०८ बार रुद्राक्ष की माला से “ॐ सों सोमाय नमः” का जप करें।

 

३) मन्त्रों और पूजा करने के साथ-साथ मेवे-मिश्री का भोग लगाएं। तत्पश्च्यात दीपक जलाएं और कपूर से आरती जलाएं।
४) पूजा के दौरान अपने ललाट पे सफेद चन्दन का तिलक लगाएं। तिलक लगाने से मन शांत होता है। सफेद गाय को हरी घास खिलाएं।