वास्तु अनुसार इन जगहों पे लगाएं घड़ी, दूर होगी आर्थिक समस्या

घड़ी हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण भाग है। यदि इससे जुड़ी वास्तु की जानकारी हमें हो तो ये हमारे बुरे समय को अच्छे में बदल सकता है। आज हम जानेंगे वास्तु के अनुसार किस दिशा में किन वास्तु बातों को ध्यान में रखकर घड़ी लगाना चाहिए।

 

किन जगहों और दिशाओं में घड़ी नहीं लगाना चाहिए:

१) दरवाजे पे:

घर के दरवाजे पे कभी भी घड़ी नहीं लगनी चाहिए। क्योंकि इससे घर से बाहर जाते समय और बाहर से आते समय नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव घड़ी पे पड़ता है और इससे कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

 

२) दक्षिण दिशा:

वास्तु के अनुसार कभी भी घर के दक्षिण दिशा में घड़ी को न लगाएं। क्योंकि इससे घर के सदस्यों की प्रगति धीमी हो जाती है। इससे घर के प्रमुख सदस्य को स्वास्थ्य समस्याओं से भी जूझना पड़ता है।

 

किस जगह पे और कब घड़ी नहीं रखना चाहिए:

१) तकिये के निचे घड़ी रखकर न सोएं:

वास्तु के अनुसार यदि कोई व्यक्ति तकिये के निचे घड़ी रखके सोता है तो इससे मनुष्य की विचारधारा पे नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव पड़ता है। इससे स्वभाव पे भी फर्क पड़ता है।

 

२) घर में न रखें बंद घड़ी:

यदि घर में बंद घड़ी हो तो इससे घर में नकारत्मकता बढ़ने लगती है तथा सकारात्मकता कम होती  जाती है। साथ ही ध्यान रखने वाली बात ये है की कभी भी घड़ी पे धूल नहीं जमना चाहिए।

 

किस दिशा में घड़ी लगाना चाहिए:

१) पश्चिम दिशा:

शास्त्रों के अनुसार इस दिशा में घड़ी लगाने से घर के सदस्यों को नए अवसर की प्राप्ति होती है।

 

उत्तर दिशा:

२) ये दिशा भी शास्त्र के अनुसार शुभ माना गया है। क्योंकि इस दिशा में घड़ी लगाने से घर में पैसों की तंगी नहीं होती है।

 

समय घड़ी का हमेशा सही हो:

यदि घड़ी का समय अच्छा नहीं चल रहा है तो शास्त्रों के अनुसार ये उस घर के सदस्य की हार और नुकसान को दर्शाता है।

 

किस रंग की घड़ी है नुकसानदायक:

घर में कभी भी हरे और नारंगी रंग के घड़ी नहीं लगाना चाहिए तथा दुकानों में काला या गहरे नील रंग की घड़ी नहीं लगाना चाहिए। ये नकारात्मकता को बढ़ाती है।

 

घड़ी का आकार:

घर के हॉल में चौकौर व् शयनकक्ष में गोल घड़ी का होना शुभ माना गया है। क्योंकि इससे घर में हमेशा शांति और घर के सदस्यों के बीच स्नेह भाव बना रहता है।

 

 

ये समस्त जानकारियां वास्तु शास्त्र के अनुसार है|

अगर आप किसी भी प्रकार की जानकारी चाहते है तो संपर्क करे हमारे विशेषज्ञ पंडित जी से |  अगर किसी भी तरह की परेशानी है, जिस से आप मुक्ति चाहते है,या आपके जीवन, कुंडली से सम्बंधित जानकारी चाहते है, तो सलाह ले हमारे जाने माने ज्योतिषीय सलाहकारों से कॉल करे (Call Us+91 9009444403 या हमे व्हाट्सएप्प (Whatsapp) पर सन्देश (Message) भेजे एवं जानकारी प्राप्त करे |

नोट:-  सलाह शुल्क सिर्फ ५०० रुपये| (Consultancy Fee Rs 500)