जाने किन आदतों के कारण बढ़ते है ग्रहों के दोष और दूर भागते है भाग्य

कुछ आदतें ऐसी हैं हमारी जो गलत हैं और हमेशा उससे हमें अशुभ फल मिलता हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अशुभ आदतों से कुंडली में ग्रह दोष बढ़ते हैं और भाग्यशाली बनने में बाधाएं आती है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ आदतें बताएँगे जिसे जल्दी से जल्दी छोड़ देना चाहिए…

१) सबसे बड़ी गलत आदत जो हम उठते ही करते हैं वो है बिस्तर और चादर को घर में गंदे ही छोड़ देना। ये अशुभ प्रभाव बढ़ाने वाली आदत है। इसी कारण से हमारी दिनचर्या भी व्यवस्थित नहीं रहती है। कोई भी काम अच्छे से नहीं होतें। और अगर हमारे सोने वाली चीजें गन्दी और अच्छे से साफ नहीं होगा तो ये हमारे स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा नहीं है।

२) नहाने के बाद बाथरूम को गन्दा ही छोड़ देना। ये आदत से चंद्र से अशुभ प्रभाव मिलते हैं। क्योंकि चंद्र जल तत्व का करक है। इसी कारण से हमें नहाने के बाद बाथरूम के गन्दगी और फर्श पे फैले पानी को साफ कर देना चाहिए। ऐसा करने से चेहरे पे तेज विकसित होता है और चंद्र देव से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

३) किचन को गन्दा रहने देना भी हमारी सबसे गलत आदते हैं। यदि किचन में अच्छे से साफ-सफाई नहीं होती है तो मंगल ग्रह के गलत प्रभाव दोष के रूप में बढ़ते हैं। इसलिए पुराने समय में कहा जाता था की हमेशा रात में सोने से पहले किचन और सारे जूठे बर्तन को साफ कर देना चाहिए। अगर ऐसा किया जाय तो घर के ऊपर शभी देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है।

४) हमें खाना खाने के बाद जूठी थाली छोड़ने की आदत है। इसी आदत के कारण हमारे प्रत्येक कार्यों में स्थाई रूप से कभी भी सफलता नहीं मिलती है। इसलिए खाना खाने के बाद जूठे बर्तन को सही स्थान पे रख दे यदि आप साफ नहीं करते हैं तो, इससे शनि और चंद्र के हानिकारक दोष दूर हो जाते हैं। और इसके साथ ही हमें माँ लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है।

५) हमेशा हम जब गुस्सा होते है तो जोर-जोर से बलते हैं। ऐसा करने से सामने या जिसके कारण हम गुस्सा हुए हैं उन्हें कुछ नहीं होता, बल्कि इससे हमें ही निक्शन होता है। जोर-जोर से बोलने से शनि दोष बढ़ता है। ऐसा करने से अन्य लोगों को भी परेशानी होती हैं। इसलिए जब भी बोलें हमेशा शांत होकर बोलें और इसके साथ ही व्यर्थ की बातों से बचें। इसप्रकार रहने से शनि दोष का प्रभाव नहीं होता और शनि प्रसन्न होते हैं।

६) हम हमेशा छोटी-छोटी चीजों की गलतियों के लिए बुजुर्गों जैसे की दादा-दादी या नाना-नानी का अपमान करते हैं और उन्हें हम खुभ बुरा-भला बोलते और उनका मजाक तक भी बनाते हैं। लेकिन ऐसा करने से हमारे घर की बरकत ख़त्म हो जाती है। इसलिए हमें हमेशा अपने घर या समाज के बड़े बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए, उनकी मदद करनी चाहिए, ताकि वे खुश रह सकें। अगर हम अपने बुजुर्गों को कुश रखेंगे तो हमारे घर और परिवार पे हमेशा देवी-देवताओं की कृपा बनी रहेगी।

७) हमने ध्यान दिया होगा की हम जब भी कही से आते या जल्दी-जल्दी में कही जातें है तो अपने जूते-चप्पल को हम इधर-उधर बिखेर(फ़ेंक) के जाते हैं।  हमारे शास्त्रों में कहा गया है की घर में जूते-चप्पल को यदि व्यवस्थित ढंग से नहीं रखा गया तो इस कारण वश शत्रु भय बढ़ता है। इन आदतों से मान- सम्मान में कमी आती है।

८) सड़क पे चलते वक्त सबसे गन्दी आदत इधर-उधर थूकना, जिस कारण वश मान-सम्मान भी ख़त्म होता है। और अगर हम किसी तरह मान-सम्मान प् भी लेते है तो वो भी ज्यादा दिनों तक नहीं चलती। ऐसा करने से माँ लक्ष्मी की कृपा भी नष्ट होती है।

९) हमारा सबसे खास और गन्दी आदत है रातों को देर तक जगना। रात का समय चंद्र का होता है और अगर हम देर रात तक जागते हैं तो चन्द्र के शुभ प्रभाव को छोड़कर अशुभ प्रभाव मिलते हैं, मतलब हमें चंद्र देव अशुभ फल प्रदान करते हैं। दूसरा कारण है अगर हम देर रत तक जागते हैं और सुबह देर से उठते है तो मानसिक और शारीरिक संबंधी परेशानी होती है।