जन्म लिए हुए शिशु का क्यों किया जाता है नामकरण संस्कार, जानें वैज्ञानिक कारण

हमारे शास्त्र में कई सारे संस्कार बताये गए है। उन्हीं संस्कारों में से एक है नामकरण संस्कार। हमारे धर्म में ये एक महत्वपूर्ण संस्कार है। आइये आज हम इस संस्कार के धार्मिक और वैज्ञानिक कारण के बारे में जानेंगे।

इस पूरी प्रक्रिया में बच्चे का नामकरण उसके जन्म समय के नक्षत्र के अनुसार बताया जाता है। इस संस्कार में बच्चों को आशीर्वाद देने केलिए पूरा परिवार एकत्रित होते है।

 

समय नामकरण संस्कार का:

ये संस्कार बच्चे के जन्म के दसवें दिन या उसके बाद किसी भी दिन शुभ मुहूर्त को देखकर किया जाता है। शास्त्रों के अनुसार जब कोई बच्चा जन्म लेता है तब उस परिवार में सूतक निवृत्ति होती है। इसलिए घर की शुद्धि के लिए जिस कमरे में सूतिका ( माँ जिसने बच्चे को जन्म दिया है ) जिस कमरे में रह रही है, उस कमरे को लिप-पोत के साफ किया जाता है। तत्पश्च्यात ये संस्कार किया जाता है।

 

धार्मिक कारण:

स्मृति संग्रह जिसमें इस संस्कार से सम्बंधित एक श्लोक लिखा है:

आयुर्वर्चोभिवृद्धिश्च सिद्धिर्व्यवहतेस्तथा।

नामकर्मफलं त्वेतत् समुदिष्टं मनीषिभ:।।

अर्थ:

इस संस्कार से बच्चे की आयु तथा उनके तेज की वृद्धि होती है और उस बच्चे के व्यवहार उच्च होते हैं जिसके कारण वो विश्व में अपना अस्तित्व बनाता है। शास्त्र पराशर मृह्यसूत्र में उल्लेखित है: दशम्यामुत्थाप्य पिता नाम करोति।

इस संस्कार में बच्चे को शहद को चखाया जाता है, ताकि बच्चे अच्छे और प्रिय लगने वाला बातें कर सकें। तत्पश्च्यात सूर्य देव का दर्शन कराया जाता है, माँ धरती का आशीष लिया जाता है उनको नमन करते हुए। नए नाम के साथ बच्चे चिरंजीवी, धर्म रक्षक, स्वस्थ तथा समृद्ध हो ऐसी मनोकामना की जाती है ।

 

वैज्ञानिक कारण:

वैज्ञानिक तथ्य के अनुसार ये संस्कार इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि हम जिस नाम से किसी व्यक्ति को पुकारते हैं, उसके नाम से ही उस व्यक्ति के गुणों की अनुभूति होती है। यदि किसी ख़राब नाम से किसी को बुलाया जाये तो इससे हीनता के भाव जागते हैं। इसीकारण से नामकरण संस्कार किया जाता है। नाम नए शिशु का ऐसा हो जिससे उस बच्चे के बारे में बताता हो। यही है सार्थकता वैज्ञानिक मतों की।

 

 

ये समस्त जानकारियां शास्त्र के अनुसार है|
अगर आप किसी भी प्रकार की जानकारी चाहते है तो संपर्क करे हमारे विशेषज्ञ पंडित जी से |  अगर किसी भी तरह की परेशानी है, जिस से आप मुक्ति चाहते है,या आपके जीवन, कुंडली से सम्बंधित जानकारी चाहते है, तो सलाह ले हमारे जाने माने ज्योतिषीय सलाहकारों से कॉल करे (Call Us+91 9009444403 या हमे व्हाट्सएप्प (Whatsapp) पर सन्देश (Message) भेजे एवं जानकारी प्राप्त करे |
नोट:-  सलाह शुल्क सिर्फ ५०० रुपये| (Consultancy Fee Rs 500)