जानें किन जगहों पे नहीं रखना चाहिए एक्वेरियम

एक्वेरियम रखना हम सभी को अच्छा लगता है। कितने लोग अपने घरों और दुकानों में एक्वेरियम रखते  हैं। लेकिन यदि उनके रखने का स्थान सही न हो तो उससे हमें ही मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। आज हम जानेंगे कि किस स्थान पे एक्वेरियम रखना चाहिए और किस जगहों पे नहीं।

फेंगशुई के अनुसार मछलियां यदि घर में रहती हैं तो इससे उस घर के सदस्यों के ऊपर आने वाले मुसीबतें टल जाती है तथा घर में धन संपत्ति बनी रहती है।

किस जगह नहीं रखें एक्वेरियम:

ध्यान रहे यदि आप एक्वेरियम को बेडरूम या किचन में रखना चाह रहे हैं तो बिलकुल भी न रखें। क्योंकि इससे घर कि संपत्ति और बिजनेस दोनों को नुकसान होगा।

 

किस जगह रखना चाहिए एक्वेरियम:

एक्वेरियम को उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा, पूर्व दिशा में रखना शुभ है। यदि घरों में हमेशा लड़ाई-झगड़े हो रहे हैं तो इसे मेन गेट की बाएं और लगाएं। इससे सदस्यों में आपसी प्यार बना रहता है।

प्रातः काल उठते ही करें मछलियों के दर्शन:

सुबह उठते ही सबसे पहले घर के सभी सदस्यों को मछलिओं को देखना चाहिए। ऐसा करने से लोगों के अंदर सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और दिनभर में किये गए सारे कामों में सफलता मिलती है।

 

मछलियों के संख्या:

मछलियों की संख्या का भी विशेष महत्त्व है, फेंगशुई के अनुसार। इसके अनुसार उनकी संख्या कम-से-कम नौ होना चाहिए।

 

किस रंग की मछलियां होनी चाहिए:

एक्वेरियम में ८ मछलियां लाल और सुनहरी तथा १ काले रंग की मछली होना शुभ होता है।

 

क्या महत्त्व है काले रंग की मछली का:

फेंगशुई के अनुसार यदि एक्वेरियम में काली रंग की मछली है और वो मर जाये तो मन जाता है की घर के किसी सदस्य के ऊपर आने वाली मुसीबत को उसने खुद के ऊपर झेल लिया।

 

तुरंत मरी हुई मछली के जगह पे नई मछली लाएं:

जब कोई मछली मर गई है तो ध्यान रहें उसे तुरंत निकल के उसी रंग की दूसरी मछली ले कर तुरंत लाएं।

 

 

ये समस्त जानकारियां फेंगशुई के अनुसार है|

अगर आप किसी भी प्रकार की जानकारी चाहते है तो संपर्क करे हमारे विशेषज्ञ पंडित जी से |  अगर किसी भी तरह की परेशानी है, जिस से आप मुक्ति चाहते है,या आपके जीवन, कुंडली से सम्बंधित जानकारी चाहते है, तो सलाह ले हमारे जाने माने ज्योतिषीय सलाहकारों से कॉल करे (Call Us+91 9009444403 या हमे व्हाट्सएप्प (Whatsapp) पर सन्देश (Message) भेजे एवं जानकारी प्राप्त करे |

नोट:-  सलाह शुल्क सिर्फ ५०० रुपये| (Consultancy Fee Rs 500)