जानिए किस राशि के स्त्री-पुरुष के साथ कैसा रहेगा आपका रिलेशन

Relationship

स्त्री हो या पुरुष हम जिस से भी दोस्ती करने जा रहे है या कोई भी सम्बन्ध बनाने जा रहे है हमारे मन में हमेशा ये शंका रहती है की वो व्यक्ति केसा होगा एवं हमारे बिच सामंजस रहेगा या नहीं या फिर हम झगड़ते रहेगे और हमारी दोस्ती या सम्बन्ध ज्यादा दिन चलेगा भी या नहीं क्योकि ये ऐसे रिस्ते होते है जो हमे बहुत ही सोच समझ के बनाने चाहिए अगर दोस्त अच्छा हो तो जिंदगी संवार देता है और हमारे जीवन के हर पड़ाव पर हमारा साथ देता है| किसी से भी कोई भी सम्बन्ध बनाने से पहले हमारा ये जानना जरुरी होता है की हम जिस से दोस्ती या कोई भी सम्बन्ध बना रहे है उसके साथ हमारी दोस्ती कैसी रहेगी इस बात की जानकारी हमे ज्योतिष से मिल सकती है आइये आज जानते है नाम राशि के अनुसार आपका ये रिलेशन किस राशि के साथ कैसा रहेगा…

मेष – चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ |

मेष राशि का स्वामी मंगल है| आमतौर पर मकर एवं कुम्भ राशि वालो से सनकी दोस्ती ठीक नहीं रहती है, क्योंकि मकर और कुम्भ राशि का स्वामी शनि है| शनि और मंगल शत्रुभाव रखते है| वृषभ एवं तुला राशि से दोस्ती सामान्य और शेष सभी के साथ मित्रता अच्छी रहती है |

 

वृष – ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो|

इस राशि का स्वामी शुक्र है| शनि की मकर एवं कुम्भ राशि वालो से इनकी दोस्ती अच्छी रहती है| बुद्ध की मिथुन एवं राशि वालो से इनकी मित्रता सामान्य रहती है| शेष सभी राशियों के साथ इनकी मित्रता आपसी तालमेल के आधार पर ही टिकी रहती है|

 

मिथुन – का, की, कु, घ, ङ, छ, के, को, ह|

मिथुन राशि का स्वामी बुध है| आमतौर पर इनकी दोस्ती चंद्र की कर्क राशि के लोगो के साथ ठीक नहीं रहती है| बुध गृह चंद्र से शत्रुता का भाव रखता है| इस कारण शेष सभी राशि के लोगो के साथ ये अच्छी तरह से दोस्ती निभा लेते है|

 

कर्क – ही, हु, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो|

इस राशि के लोग बहुत ही नम्र व्यव्हारवाले होते है| सभी के साथ इनका व्यव्हार बहुत अच्छा रहता है| ये अपनी ओर से सभी लोगो के प्रति प्रेम रखते है, लेकिन मिथुन एवं कन्या राशि के साथ अधिक सहज नहीं रह पाते है|

 

सिंह – मा, मि, मु, में, मो, टा, टी, टू, टे|

सिंह राशि वाले लोग सभी से दोस्ती नहीं करते है, लेकिन जिन लोगो से दोस्ती करते है, पूरी ईमानदारी से निभाते है| आमतौर पर तुला, मकर, एवं कुम्भ, राशि के लोगो से इनकी दोस्ती ठीक नहीं रहती है| शेष राशियों के साथ इनकी दोस्ती अच्छी रहती है|

 

कन्या – ढो, पा, पी, पु, ष, ण, ठ, पे,पो|

कन्या राशि का स्वामी बुध है| बुध गृह चंद्र से शत्रुता का भाव रखता है| इस कारण इनकी दोस्ती चंद्र की कर्क राशि के लोगो के साथ ठीक नहीं रहती है| शेष सभी राशि के लोगो के साथ ये अच्छी तरह दोस्ती निभाते है| इन्हें सभी का साथ मिलता है|

 

तुला – रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तु, ते|

तुला राशि का स्वामी शुक्र गृह है| शुक्र मंगल एवं सूर्य से शत्रुता रखता है , इस कारण इन लोगो की दोस्ती सूर्य की सिंह राशि ओर मंगल का मेष, वृश्चिक राशि के लोगो के साथ ठीक नहीं रह पाती हैं| मकर ओर कुम्भ राशि के लोगो से इनकी गहरी मित्रता रहती है|

 

वृश्चिक – तो, ना, नी, नू, नो, या, यी, यु|

मंगल वृश्चिक राशि का स्वामी है| मंगल के शत्रु शनि की राशि मकर ओर कुम्भ है| इन दोनों राशियों के लोगो से वृश्चिक वालो की दोस्ती अच्छी नहीं रहती है| वृष एवं तुला राशि के लोगो से इनकी दोस्ती गहरी रहती है|

 

धनु – ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे|

मिथुन, कन्या राशि वालो के साथ धनु राशि के लोगो के साथ अच्छी नहीं रह पाती है| मकर एवं कुम्भ राशि के लोगो के साथ इनकी दोस्ती सामान्य रहती है| शेष सभी राशि वालो के साथ इनकी मित्रता अच्छी रहती है|

 

मकर – भो, जा, जी, खी, खु, खे, खो, गा, गी|

मकर इस राशि का स्वामी शनि है| शनि के शत्रु सूर्य ओर मंगल है| इनकी राशि सिंह, मेष ओर वृश्चिक है| इन तीन राशियों के साथ मकर के लोगो की मित्रता ठीक नहीं रहती है| शेष सभी राशि के लोगो के साथ इनकी दोस्ती अच्छी रहती है|

 

कुम्भ – गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा|

मकर के साथ ही कुम्भ राशि का स्वामी भी शनि ही है| शनि सूर्य-मंगल ओर इनकी राशि सिंह, मेष ओर वृश्चिक है| इन तीन राशियों के लोगो के साथ कुम्भ राशि की मित्रता ठीक नहीं रहती है| शेष सभी राशि के लोगो के साथ इनकी मित्रता अच्छी रहती है|

 

मीन – दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची, अ|

मीन राशि का स्वामी गुरु है| गुरु बुध गृह से शत्रुता रखता है| इस कारण बुध की मिथुन एवं कन्या के लोगो से इनकी दोस्ती ठीक नहीं रह पाती है| मकर एवं कुम्भ राशि से सामान्य मित्रता रहती है| शेष सभी से इनकी अच्छी मित्रता रहती है|

 

अगर आप किसी भी बात से परेशान है एवं ज्योतिष से सम्बंधित जानकारी चाहते है तो संपर्क करे हमारे विशेषज्ञ पंडित जी से कॉल करे (Call Us) +91 9009444403 या हमे व्हाट्सएप्प (Whatsapp) पर सन्देश (Message) भेजे एवं निःशुल्क जानकारी प्राप्त करे|