जानिए लगातार हो रहे पैसो के नुकसान से कैसे बचे ?

Money Loss

लगातार बढ़ती मंहगाई और ऊपर से पैसो  की किल्लत| कितनी भी मेहनत कर ले पर  पैसे नई मिल रहे है या कमाते तो बहुत है पर आपके पास पैसे रुकते नहीं है| ये सब होता है आपकी ग्रहों की दिशा का अनुकूल न होने के कारण| या फिर किसी ग्रह की बुरी छाया आपकी कुंडली पर होना या फिर आपके घर की वास्तु का ठीक न होना हो सकता है|

कई लोग चाहे कितनी ही कोशिश कर लें, लेकिन वे अपने धन को संभाल कर नहीं रख पाते। न चाहते हुए भी उन्हें लगातार पैसों का नुकसान होता ही रहता है। ऐसे में इसका कारण समझ पाना बहुत मुश्किल हो जाता है। कई बार लगातार पैसों के नुकसान का कारण वास्तु संबंधी दोष भी हो सकते हैं। वास्तु के इन 5 कारणों को ध्यान में रख कर पैसों के नुकसान से बचा जा सकता है।

आइये हम जानते है की लगातार हो रहे पैसे के नुकसान से कैसे बचे कौन सी चीजे आपके घर में वास्तु के हिसाब से सही नहीं है –

धन रखने की दिशा

हम सभी के घर में धन, पैसा रखने की लिए विशेष जगह होती है तिजोरी या अलमारी| धन में वृद्धि और बचत के लिए तिजोरी या आलमारी जिसमें धन रखते हों, उसे दक्षिण दिशा में इस तरह रखे की इसका मुंह उत्तर दिशा की और रहे| सर्व प्रथम दिशाओं का सही तरीके से ज्ञान कर ले फिर बिलकुल सही तरीके से सही  दिशा में रखे और हो सके तो एक पूजा अवश्य करवाए|

बेडरूम और धातु की चीजे

वास्तु के अनुसार बेडरूम के कई स्थान होते है जो भाग्य एवं संपत्ति के क्षेत्र होते है| बेडरूम में गेट के सामने वाली दीवार के बाए कोने पर धातु की कोई चीज लटकाना चाहिए |वास्तु के अनुसार,यह स्थान भाग्य और संपत्ति का क्षेत्र होता है| इस स्थान पर धन एवं संपत्ति के देवी देवताओ की धातुओं की प्रतिमाएं या धातु से बनी पेंटिंग्स लगाए, लाभ होगा|

नल से पानी टपकना

पानी की कीमत तो हम सभी को इन गर्मियों में पता चल रही है| व्यवहारिक जीवन में भी पानी को पैसे से भी ज्यादा कीमती माना जाता है| वैसे ही वास्तु में भी पानी को पैसे तुल्य माना गया है| नल से पानी का टपकते रहना धीरे -धीरे धन के खर्च होने का संकेत होता हैं इसलिए नल में खराबी आने पर तुरंत बदल देना चाहिए| क्युकि पानी की तो हानि हो ही रही है साथ ही साथ धन की भी हानि होगी|

घर में न रखे कबाड़

घर में रखी हुए टूटी फूटी चीजे कबाड़ वैसे भी घर की शोभा विगाड़ देती है|इतना तो सभी जानते है की घर में रखी टूटी फूटी चीजे अशुभ होती है| घर में टुटा हुआ पलंग, अलमारी या लकड़ी जैसे कबाड़ को जमा करके नहीं रखना चाहिए,इससे आर्थिक लाभ में कमी आती है और खर्च बढ़ता है| इसलिए अगर पैसो की बचत चाहते है तो घर के किसी भी स्थान पर कबाड़ न रखे|

पानी की निकासी

जैसे की वास्तु में हर चीज का एक सुनिशित स्थान है कि कौन सी वस्तु कहा रखी जानी चाहिए| जल की निकासी दक्षिण या पश्चिम दिशा में हो तो आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है | जल की निकासी उत्तर या पूर्व दिशा में होनी चाहिए |

इस सब के अलावा भी बहुत सारी चीजे होती है जो वास्तु  के हिसाब से होनी चाहिए एवं आपकी कुंडली में भी कोई दोष नहीं होना चाहिए| इन सभी की जानकारी देंगे हमारे जानकर, वास्तु  एवं एस्ट्रोलॉजी सलाहकार कॉल करे या व्हाट्सप्प (whatsapp) पर सन्देश (message) भेजे  – +91 9009444403