शुक्रनीति में बताई गई कुछ बातें जिन्हें दूसरों से छिपाकर रखने में ही भलाई होती है

ShukraNiti

महान गुरु शुक्राचार्य को तो हम सभी जानते है, वो ज्ञानी होने के साथ-साथ एक बहुत अच्छे नीतिकार भी थे| इतिहास भी गवाह है की बड़े बड़े राजा महाराज उनसे नीतियों की सलाह लिया करते थे| गुरु शुक्राचार्य के नीतिगत विचार सिर्फ इतिहास में ही नहीं आज भी उतना ही महत्त्व रखते है| उन्होंने बहुत से ऐसी बाते सिखाई जिन्हे हम आज अपने जीवन में उतार सकते है| गुरु शुक्राचार्य के नीतिगत विचारों को शुक्र-निति भ कहा जाता है| गुरु शुक्राचार्य ने शुक्रनीति में कुछ ऐसी बाते बताई है, जिन्हे हर हाल में छुपाकर रखना चाहिए क्युकी मनुष्य के जीवन से जुडी ये बाते किसी को पता चल जाये तो उसके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है|

श्लोक-

आयुर्वित्तं गृहच्छिद्रं मंत्रमैथुनभेषजम्।
दानमानापमानं च नवैतानि सुगोपयेतू।।

 

दान

दान जो मनुष्य का मनुष्य या जानवरों के प्रति प्रेम एवं सेवाभाव दर्शाता है, उसी दानी व्यक्ति को महान भी बनता है| पर ये तभी होता है जब किया गया दान सच्चे मन से और साफ दिल से किया गया हो उसमे न तो कोई स्वार्थ छिपा हो ना ही वो दान दिखावे के लिए किया गया हो| जो मनुष्य दूसरों की तारीफ पाने के लिए या लोगों के बीच अपनी महानता दिखाने के लिए अपने किए गए दान का दिखावा करता है , उसको इसका फल कभी नहीं मिलता|

मन्त्र

मंत्रो का उच्चारण भगवान को प्रशन्न करने के लिए किया जाता है| भगवान की कृपा पाने के लिए आप जिन मंत्रो का जाप करते है, वे किसी को भी नहीं बताना चाहिए | जो मनुष्य अपनी पूजा-पाठ और मन्त्र को गुप्त रखता है उसे इसका फल मिलता है| क्युकी हर व्यक्ति की साधना का अपना अपना तरीका होता है और ये सभी चीजे गुप्त ही रखनी चाहिए|

धन-संपत्ति

इस कलयुग में जहां धन संपत्ति के लिए भाई-भाई का नहीं हो रहा, वहां अगर आप किसी को भी अपनी धन संपत्ति की जानकारी दे रहे हो तो आप सुयम ही अपने दुश्मनो को आमंत्रण दे रहे हो| अपने धन की जानकारी जितने कम लोगों को हो, उतना ही अच्छा माना  जाता है| वरना कई लोग आपके धन के लालच में आपसे जान – पहचान बढ़ाकर बाद में आपको नुकसान भी पहुंचा सकते है|

आयु

आयु को जितना गुप्त रखा जाए, उतना ही अच्छा माना जाता है | आपकी आयु को पता चलने पर आपके विरोध इस बात का प्रयोग समय आने पर आपके खिलाफ भी कर सकते है|

गृह दोष

गृह संबंधी दोषो का वर्णन किसी से भी करना कई मुसीबतों का कारण बन सकता है| गृह शांति के लिए किए जा रहे उपायों का वर्णन किसी से करने पर उसका फल नहीं मिलता है|

काम क्रिया

काम क्रिया पति-पत्नी के बीच की अत्यन्त गुप्त बातों में से एक होती है | पति-पत्नी की निजी बातें किसी तीसरे व्यक्ति को पता चलना परेशानी और कई बार शर्म का भी कारण बनती है|

मान-सम्मान

अपने मान – सम्मान का दिखावा करने से लोगो की नजर में आपके प्रति नफरत का भाव आ सकता है| साथ ही इस आदत की वजह से आपके अपने भी आपसे दूरियां बना सकते हैं |

अपमान

मनुष्य को अपने अपमान की बात सभी से गुप्त ही रखना चाहिए | यह बात दूसरों को पता चलने पर वे भी अपना सम्मान करना छोड़ देंगे और आप हंसी का पात्र भी बन सकते है |

चिक्तिसक (डॉक्टर)

आपका डॉकटर आपके बारे में कई निजी बाते भी जानता है | आपके दुश्मन या आपसे जलने वाले लोग चिकित्सक की मदद से आपके लिए परेशानी या शर्मिंदगी का कारण बन सकते है |