जाने किन पौधे को घर में लगाने से खुलते है भाग्य, दूर होती है दरिद्रता

हम अपने चारों ओर कई तरह के पेड़-पौधे लगाते हैं जो हमारे घर की सुंदरता को बढ़ाते हैं और हमें स्वच्छ वायु प्रदान करते हैं। पेड़-पौधे को घर में लगाना हमारे हिन्दू संस्कृति में बहुत ही शुभ माना गया है। लेकिन उन्हें लगाने की कुछ प्रक्रिया है जैसे उन्हें किस दिशा और किस जगह में लगाया जाय ताकि हमें ये अशुभ फल न प्रदान करें। इसलिए आज हम बताएँगे की हमारे शास्त्रों में किन-किन पौधे को किस-किस दिशा में लगाना चाहिए, ताकि हमें आर्थिक समस्या का सामना न करना पड़े।

 

पेड़-पौधे जो अशुभ माने जाते हैं घर के अंदर:

१) हमने कटीले पौधों के बारे में सुना है। इसे हमें घर या दुकान के अंदर या घर के आँगन में नहीं लगाना चाहिए। दूध वाले पौधे को भी नहीं लगाना चाहिए। ये पेड़-पौधे हानिकारक होते हैं। अगर ऐसे पौधे लगाया जाये तो वहां रहने वाले लोगों की सेहत पे ख़राब प्रभाव पड़ता है तथा दुर्भाग्य भी बढ़ता है।

२) बैर, आनर, पीपल, निम्बू के पौधे को कभी घर या दुकान के अंदर नहीं लगाना चाहिए। इन्हें लगाने से उस घर में उपस्थित लोगों की तरक्की रुक जाती है। हमें इससे आर्तिक समस्या का सामना करना पड़ता है। पीपल के पेड़ की छाया अगर किसी  के घर पे पड़ती है तो उस घर में स्थित लोगों को सर दर्द की समस्या बनी रहती है। ऐसे पौधे को आप अपने घर के बहार किसी बागान में लगा सकते हैं, जो घर से दूर हो। इसी के साथ-साथ पाकर, गूलर, इमली, कदम्ब, खजूर इन पौधे को भी हमें किसी बागान में लगाना चाहिए।

 

शुभता प्रदान करने वाले पौधे;

१) बांस का पेड़ को हम अपने घर या दुकान में कहीं भी लगा सकते हैं, क्योंकि हमारे शास्त्र अनुसार इसे समृद्धि और तरक्की का प्रतिक के रूप में जाना जाता है। इसे लगाने से सकारत्मक ऊर्जा का विस्तार होता है।

२) केले के पौधे को अगर हम घर या दुकान में लगाना शुभ माना जाता है। यहाँ तक की हमारे संस्कृति में इसकी पूजा हर एक बृहस्पतिवार को किया जाता है, श्री हरी को याद करते हुए। इस पौधे को लगाने से घर या दुकान में स्थित लोगों की आय में वृद्धि होती है और घर में बरकत बनी रहती हैं।

३) मनी प्लांट का पौधा वैज्ञानिक और धार्मिक दोनों तरफ से शुभ माना जाता है। वैज्ञानिक तर्क के अनुसार अगर घर में मनी प्लांट का पौधा लगाया जाये तो वहां की वायु हमेशा शुद्ध होती है। मनी प्लांट एयर प्यूरीफायर( आस-पास की वायु को शुद्ध करना ) के नाम से जाना जाता है। और शास्त्र अनुसार जैसे की नाम से ही पता चलता है मनी प्लांट जिससे घर या दुकान में धन की प्रचुरता बनी रहती है। इसे हमें उत्तर दिशा में लगाना चाहिए।

४) तुलसी का पौधा ये भी वैज्ञानिक और धार्मिक दोनों राह से शुभ माना गया है। इसे हमें घर या दुकान में उत्तर, उत्तर-पूर्व, या पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इन सभी में से किसी भी एक दिशा में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा ख़त्म होती है।

५) नीम का पेड़ को भी घर या दुकान में लगाना वज्ञानिक तौर पे और धार्मिक तौर पे सही माना गया है। वैज्ञानिक तौर पे इसकी खुसबू आस-पास उपस्थित सरे कीटाणुओं का सफाया करता है और शास्त्र अनुसार ये पेड़ सकारात्मकता को बढ़ाता है। और कई तरह के बीमारियों को दूर करता है।

६) नारियल और अशोक के पेड़ को भी हम अपने घर के आँगन और दुकान के बाहर लगा सकते है। इससे साडी बुरे शक्तियों का नाश होता है। अशोक का पेड़ जैसे की नाम से ही स्पष्ट है ऐसा पेड़ जो शोक को दूर करके खुशीयाली लाता है।

 

 

ये समस्त जानकारियां शास्त्रों के अनुसार है परंतु इनको अपनाने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह लेना आवश्यक है |

अगर आप जानकारी चाहते है तो संपर्क करे हमारे विशेषज्ञ पंडित जी से |  अगर किसी भी तरह की परेशानी है, जिस से आप मुक्ति चाहते है,या आपके जीवन, कुंडली से सम्बंधित जानकारी चाहते है, तो सलाह ले हमारे जाने माने ज्योतिषीय सलाहकारों से कॉल करे (Call Us+91 9009444403 या हमे व्हाट्सएप्प (Whatsapp) पर सन्देश (Message) भेजे एवं जानकारी प्राप्त करे |

नोट:-  सलाह शुल्क सिर्फ ५०० रुपये| (Consultancy Fee Rs 500)