वैशाख पूर्णिमा पर 297 वर्ष बाद बुधादित्य योग, राशि अनुसार करें ये उपाय

10 मई को वैशाख महीने की पूर्णिमा है जिस दिन बुधादित्य योग का महासंयोग बन रहा है। ये दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि ऐसा योग 297 वर्षों के बाद आ रहा है। ये योग शास्त्रों के अनुसार बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है क्योंकि ऐसे संयोग बहुत ही दुर्लभ होते हैं। शास्त्रों के अनुसार इस दिन पुण्य स्नान, दान-पुण्य और लुक शुभ चीजों की खरीदी के लिए उत्तम है। आइये आज हम इस पूर्णिमा के बारे में जानते हैं।

 

ज्योतिषाचार्य के अनुसार ऐसा संयोग 22 अप्रैल 1720 में हुआ था।

स्नान, दान के लिए उत्तम है ये योग:

वैशाख पूर्णिमा का बुधवार को होने से बुधादित्य के साथ कई सारे गृह नक्षत्र की युति से योग और संयोग एक साथ बन रहे है। इस पूर्णिमा के दिन सूर्य अपने उच्च राशि मेष में होगा जिससे किसी पवित्र नदी में स्नान, ब्राह्मण को दान, पितरों के निमित्त पूजन, इत्यादि चीजों का कई गुना अधिक फल मिलेगा।

 

राशि अनुसार उपाय:

शास्त्रों के अनुसार वैशाख को सबसे उत्तम माना गया है। इस महीने बहुत तेज गर्मी होती है। इसलिए शास्त्र अनुसार यदि कुछ ऐसे उपाय किये जाएजिससे लोगों को इस गर्मी में रहत मिल सके तो इससे पुण्य की वृद्धि होती है। आइये आज हम राशि अनुसार ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में जानेंगे।

 

१) मेष राशि:

इस राशि के जातक को या तो जरूरतमंदों को मटके(घड़े) दान करना चाहिए या प्याऊ लगन चाहिए।

 

२) वृषभ राशि:

इस राशि के जातक यदि जरुरतमंदों को जुटे, चप्पल का दान करें तो इससे पुण्य की प्राप्ति होती है।

 

३) मिथुन राशि:

इस राशि के जातक गरीबों को ऋतु फल प्रदान करें।

 

४) कर्क राशि:

इस राशि के जातक छतरी का दान करें।

 

५) सिंह राशि:

सत्तू का दान करें और जहाँ तब संभव हो सके साबूत अनाज का दान करें गरीबों को।

 

६) कन्या राशि:

यदि कोई अनाथ आश्रम है तो वहां जाकर पंखा का दान करना चाहिए इस राशि के जातक को।

 

७) तुला राशि:

वृक्षारोपण करना चाहिए इस राशि के जातक को, ताकि भविष्य में हम सभी को रहत मिल सके।

 

८) वृश्चिक राशि:

इस राशि के जातक को मटके और तरबूज का दान करना चाहिए।

 

९) धनु राशि:

मंदिरों में सभी श्रद्धालुओं के लिए ठन्डे पानी की व्यवस्था करें।

 

१०) मकर राशि:

अपने घर के छत या ऐसी जगह पानी का इंतजाम करें जहाँ पशु और पक्षी उस जल को ग्रहण कर सकें।

 

११) कुम्भ राशि:

जरूरतों को सूती वस्त्र का दान करें।

 

१२) मीन राशि:

इस राशि के जातक को तीर्थ जा रहे यात्रियों को भोजन व् पानी की व्यवस्था करनी चाहिए।

 

ये समस्त जानकारियां ज्योतिष शास्त्र के अनुसार है

अगर आप किसी भी प्रकार की जानकारी चाहते है तो संपर्क करे हमारे विशेषज्ञ पंडित जी से अगर किसी भी तरह की परेशानी है, जिस से आप मुक्ति चाहते है,या आपके जीवन, कुंडली से सम्बंधित जानकारी चाहते है, तो सलाह ले हमारे जाने माने ज्योतिषीय सलाहकारों से कॉल करे (Call Us) +91 9009444403 या हमे व्हाट्सएप्प (Whatsapp) पर सन्देश (Message) भेजे एवं जानकारी प्राप्त करे

नोट:-  सलाह शुल्क सिर्फ ५०० रुपये| (Consultancy Fee Rs 500)