भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गीता मे बताई गयी दस बाते स्त्री या पुरुष का जीवन धन्य कर सकती है

Gita Path

महाभारत जिसमे वासुदेव भगवान श्री कृष्ण ने हमे गीता का ज्ञान दिया| इस गीता मे जितनी भी बाते लिखी गयी हैं जिनमें जीवन की हर समस्या का समाधान छिपा है। हम आपको गीता मे से ऐसी 10 बाते बताते है जो आपको हर मुसीबत मे आपकी मदद करेगी|

ये १० बाते हैं जो स्त्री और पुरुष दोनों के लिए समान रूप से बहुत काम की हैं। अगर हम इन बतो का पालन करे तो आप एक खुशहाल जिंदगी जी सकते हैं|
ये १० बातें इस प्रकार हैं:-

१) व्यक्ति जो चाहे बन सकता है अगर वो विश्वास के साथ अपना कर्म करे|

२) ईश्वर पे भरोसा रखे, किसी और पे नहीं क्योंकि वो जो देता है सही के लिए देता है|

३) ज्ञान वाले मनुष्य कामुक सुख की ईच्छा नही करतें|

४) क्रोध पे नियंत्रण रखे, आगरा क्रोध किया तो भ्रम उत्पन होगा, और अगर भ्रम उत्पन हुआ तो बुद्धी अस्थिर होती है, फिर  अस्थिरता के कारण आपके सारे तर्क ग़लत होते जाते है और अगर तर्क ग़लत हुआ तो आपका पतन अवश्य होगा, इसलिए क्रोध ना करे|

५) अपने आप पे विश्वास रखे क्यों की मनुष्य अपने विश्वास से ही निर्मित होता है|

६) जब आप अपने काम मे आनंद ढूँढ लेते है तब आप पूर्णता को पा लेते हैं|

७) आप जब मे’ और मेरा’ की भावना से मुक्त हो जाओगे तो आप शांति का अनुभव करेंगे|

८) अपने काम को पूर्ण रूप से करे भले ही वो अपूर्णता से करना पड़े|

९) अपने ऊपर अधर्म को ना सहे बल्कि उनका सामना करें, आप निर्बल नही है, बस अपने आप पे भरोसा रखे|

१०)हमेशा सत्यता का पालन करें, याद रखें  आप जो करोगे उसका फल आपको ज़रूर मिलेगा|