वास्तु शास्त्र के अनुसार जानें बांसुरी का महत्त्व और उनके रखने का शुभ स्थान

बांसुरी श्री कृष्ण की सबसे प्रिय वास्तु, जो सबसे पवित्र मानी जाती है। लेकिन क्या आपको पता है बांसुरी पवित्र होने के साथ-साथ वास्तु के अनुसार भी इसकी महत्ता बहुत ज्यादा है। अलग-अलग रंग और प्रकार की बांसुरी अलग-अलग फल प्रदान करती है। इसलिए आज हम जानेंगे की किन जगहों पे बांसुरी रखना हमारी इच्छा को पूरी करता है।

 

१) चांदी की बांसुरी:

व्यापार में नुकशान हो रहा हो या आप व्यापार में वृद्धि चाहते है तो वास्तु के अनुसार दुकान के तिजोरी में चांदी के बने बांसुरी रखना अच्छा माना जाता है।

 

२) पिले रंग की बांसुरी:

जिन लोगों को उनकी इच्छा अनुसार नौकरी नहीं मिल रही है तो उन्हें अपने कमरे के मेन दरवाजे के पास पिले रंग की बांसुरी रखनी चाहिए।

 

३) काले रंग की बांसुरी;

घर-परिवार या व्यवसाय पे यदि नकारात्मकता हमेशा हावी रहती है तो अपने घर या दुकान के छत पे काले रंग की बांसुरी को टांगना उत्तम साबित होता है।

 

४) यदि घर में हमेशा सदस्यों के बीच लड़ाई-झगड़े या मतभेद होते रहते हैं तो उन लोगों के बीच प्रेम स्थापित करने के लिए और लड़ाई-झगडे ख़त्म करने के लिए एक सामान के दो बांसुरी घर के हॉल में रख दें।इसे रखना शुभ माना जाता है।

 

५) उजले रंग की बांसुरी:

यदि कोई विद्यार्थी कड़ी मेहनत कर रहा है और उसको परीक्षा में सफलता नहीं मिल रही है तो विद्यार्थी के कमरे में उजले रंग की बांसुरी रखें। इससे कठिन परीक्षा में सफलता जरूर मिलेगी।

 

६) लकड़ी की बांसुरी:

यदि कोई व्यक्ति नया व्यवसाय शुरू करना चाह रहा है तो उन्हें अपने कपड़े की अलमारी में लकड़ी की बांसुरी रखनी चाहिए।

 

७) लाल रंग की बांसुरी:

यदि विवाह के योग्य नहीं बन रहे है तो अपने बेड के पास या तकिये के निचे इस रंग की बांसुरी रखें।

 

८) हरे रंग की बांसुरी:

यदि कोई शादी-शुदा दंपत्ति संतान प्राप्ति की इच्छा रखती है तो उन्हें अपने शयन कक्ष में इस रंग की बांसुरी रखें। ध्यान रहे ये बांसुरी ऐसी रखी होनी चाहिए जिससे इसे कोई ओर न देख सकें।

 

९) मोर पंख युक्त बांसुरी:

यदि घर के जरुरी काम रुके हुए हो या अच्छे से न हो रहे हो तो घर के मंदिर में मोर पंख युक्त बांसुरी को रखें। इससे अटके हुए काम जल्द पूरी होती हैं।

 

१०) गोल्डन बांसुरी:

किचन में ये बांसुरी रखना शुभ माना जाता है। क्योंकि इससे लंबे समय से चल रहे बीमारी ख़त्म होती है और बिमारियों से रक्षा करती है।

 

 

ये समस्त जानकारियां वास्तु शास्त्र के अनुसार है|

अगर आप किसी भी प्रकार की जानकारी चाहते है तो संपर्क करे हमारे विशेषज्ञ पंडित जी से |  अगर किसी भी तरह की परेशानी है, जिस से आप मुक्ति चाहते है,या आपके जीवन, कुंडली से सम्बंधित जानकारी चाहते है, तो सलाह ले हमारे जाने माने ज्योतिषीय सलाहकारों से कॉल करे (Call Us+91 9009444403 या हमे व्हाट्सएप्प (Whatsapp) पर सन्देश (Message) भेजे एवं जानकारी प्राप्त करे |

नोट:-  सलाह शुल्क सिर्फ ५०० रुपये| (Consultancy Fee Rs 500)