वास्तु अनुसार गर्भवती महिला और शिशु के अच्छे स्वास्थ्य के लिए कमरे में रखें ये चीजें

वास्तु शास्त्र जिसमें एक भवन निर्माण से लेकर किसी वस्तु को किस स्थान पे रखना चाहिए ये बताया गया है। प्रेग्नेंट स्त्री की सेहत का खास रूप से ख्याल रखा जाता है। खासकर हमारे धर्म में कई सारे संस्कार भी है गर्भ को धारण करने से लेकर शिशु के जन्म तक। इसलिए आज हम इसी शास्त्र के अनुसार कुछ आसान वस्तु उपाय जानेंगे जो शिशु और उसके माँ की सेहत के लिए शुभ साबित होगा तथा शिशु गुणवान होगा।

१) मोर पंख:

श्री कृष्ण को समर्पित और सबसे प्रिय वस्तु मोर पंख। वास्तु के अनुसार मोर पंख को घर के मंदिर या गर्भवती स्त्री के कमरे में रखना माँ और उसके होने वाले शिशु के लिए शुभ माना जाता है।

२) वास्तु देव की मूर्ति:

यदि कमरे का वास्तु ठीक न हो तो ये माँ और होने वाले बच्चे दोनों के लिए परेशानी उत्पन्न करता है। इसलिए घर के वास्तु को ठीक करने के लिए कमरे में वास्तु देव की मूर्ति स्थापित करें। ऐसा करने से घर का वास्तु भले ही ख़राब हो उसका असर न तो माँ और नहीं उसके होने वाले संतान पर पड़ता है।

३) वासुदेव श्री कृष्ण और माँ यशोदा की तस्वीर:

गर्भवती स्त्री के कमरे में श्री कृष्ण की तस्वीर लगाना चाहिए जिसमें वो बाल स्वरुप में हो और माँ यशोदा के साथ हो। तस्वीर लगाते वक्त ध्यान रखें की जब गर्भवती महिला सुबह उठे तो उठते ही उनकी नजर सर्वप्रथम तस्वीर पर हो।

४) पिले चावल:

पिले चावल को शुभ संकेत माना गया है। इसीकारण से विवाह पत्रिका जब किसी को दी जाती है तो पिले चावल भी दिए जाते हैं। यदि पिले चावल को गर्भवती महिला के कमरे में रखा जाये तो इससे माँ और बच्चे दोनों पर होने वाली नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव ख़त्म होता है।

५) तांबे की कोई वस्तु:

वास्तु में तांबे को शुभ माना जाता है क्योंकि तांबा बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा को ख़त्म कर सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। इसी कारण गर्भवती महिला के कमरे में तांबे से बनी वास्तु रखना चाहिए। इससे उस कमरे में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

६) मुस्कुराते और हँसते हुए बच्चे:

कमरे में हँसते हुए और मुस्कुराते हुए बच्चों की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से माना जाता है की बच्चे शांत और हंसमुख स्वाभाव के होते हैं।

७) सफेद रंग की तस्वीर:

सफेद रंग शांति और अच्छी सेहत का प्रतिक माना जाता है। इसीलिए इस रंग की कोई तस्वीर या शो-पीस कमरे में रखना शुभ माना जाता है।

 

ये समस्त जानकारियां वास्तु शास्त्र के अनुसार है|

अगर आप किसी भी प्रकार की जानकारी चाहते है तो संपर्क करे हमारे विशेषज्ञ पंडित जी से |  अगर किसी भी तरह की परेशानी है, जिस से आप मुक्ति चाहते है,या आपके जीवन, कुंडली से सम्बंधित जानकारी चाहते है, तो सलाह ले हमारे जाने माने ज्योतिषीय सलाहकारों से कॉल करे (Call Us) +91 9009444403 या हमे व्हाट्सएप्प (Whatsapp) पर सन्देश (Message) भेजे एवं जानकारी प्राप्त करे |

नोट:-  सलाह शुल्क सिर्फ ५०० रुपये| (Consultancy Fee Rs 500)