स्वयं जाने आपकी हथेली मे छिपा आपके जीवन-मृत्यु का रहस्य

रेखाएँ जो हमारे होने वाले जीवन की घटना के बारे मे बताता हैं| हमारे हाथ मे हर एक चीज़ के लिए रेखाएँ हैं जो उसके बारे मे बताती हैं| जैसे हृदय रेखा, जीवन रेखा, मस्तिष्क रेखा, विवाह रेखा आदि तरह की रेखाएँ हमारे हाथों मे हैं जो प्रत्येक कुछ ना कुछ हमारे बारे मे बताती हैं| लेकिन हमारे हाथों मे मुख्य रूप से तीन रेखाएँ सामान्यतः दिखती हैं| इन तीन रेखा का नाम है जीवन रेखा, मस्तिष्क रेखा और हृदय रेखा|  तो चलिए आज हम आपको ऐसे कुछ बातें बताते हैं जो जीवन रेखा को समझकर और देखकर आप मालूम कर सकते हैं अपना भविष्य|

      जीवन रेखा जिसके नाम से साफ पता चलता हैं ऐसी रेखा जो हमारे जीवन के बारे मे हमें बताती हैं की किस प्रकार और कैसा हमारा जीवन आने वाले भविष्य मे होगा| जीवन रेखा हमारे हथेली के अंगूठे के ठीक नीचे शुक्र पर्वत को घेर के रखती हैं| जिसे हम जीवन रेखा का नाम देते हैं| ये रेखा तर्जनी के नीचे स्थित गुरु पर्वत से प्रारंभ होकर हथेली के अंत मणिबंध की और अग्रसर रहती हैं| अगर आपकी जीवन रेखा टूटी हो तो ये अशुभ माना जाता हैं और अगर टूटी हुई रेखा के साथ अगर कोई और रेखा इसके समानांतर रूप से चल रही है तो इस का प्रभाव ख़त्म हो जाता है|

चलिए अब हम आपको वो बातें बताते हैं जो आप इस रेखा के द्वारा खुद ही जान सकते हैं|

१) यदि आपके हाथ मे जीवन रेखा एक क्रमबध्ध या अलग-अलग टुकड़ों मे होकर जुड़ी हो तो इस प्रकार के व्यक्ति बहुत निर्बल होते हैं| स्वस्थ की दृष्टि से वो हमेशा अपने स्वस्थ से परेशान होते हैं| ये घटना भी तब होती हैं जब हाथ बहुत ही कोमल होते हैं| जब जीवन रेखा का दोष दूर होते हैं तब जीवन सामान्य हो जाता हैं|

२) यदि जीवन रेखा से कोई रेखा का भाग अगर गुरु पर्वत क्षेत्र (तर्जनी के नीचे वाले भाग को गुरु पर्वत कहा जाता है) की ओर अग्रसर या उठती दिखाई दे या गुरु पर्वत में आकर मिले तो इसका अर्थ यह है कि आपको कोई बड़ा पद या व्यापार-व्यवसाय में उन्नति होने वाली हैं|

३) यदि जीवन रेखा से कोई भी इस रेखा का भाग शनि पर्वत क्षेत्र (मध्यमिका के नीचे वाले भाग को शनि पर्वत कहते हैं।) की ओर उठकर भाग्य रेखा के साथ-साथ चलती दिखे तो इसका अर्थ यह होता है कि आपको धन-संपत्ति का लाभ होने वाला है। इस तरह के रेखा के प्रभाव से आपको को सुख-सुविधाओं की वस्तुएं भी प्राप्त हो सकती हैं।

४) यदि दोनों हाथों में जीवन रेखा टूटी हुई दिख रही हो, तो आपको असमय मृत्यु समान कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। यदि एक हाथ में जीवन रेखा टूटी हो और दूसरे हाथ में यह रेखा ठीक हो, तो आप किसी गंभीर बीमारी के चपेट मे आने वाले हैं|

५) यदि जीवन रेखा को कई भी छोटी-छोटी रेखाएं काट रही हैं और नीचे की ओर अग्रसर हो तो आपके जीवन में परेशानियाँ आने के संकेत हैं। यदि इस तरह की रेखाएं ऊपर की ओर जा रही हों तो आपको जल्दी ही सफलता प्राप्त होने वाली है।

६) यदि जीवन रेखा गुरु पर्वत से प्रारंभ हो रही है तो आप अति महत्वाकांक्षी वाले व्यक्ति है। आप अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

७) अगर आप जानना चाहते हैं की आपकी मृत्यु आपके जन्म स्थान पे होगी या कही ओर| इसके लिए यदि आपकी हथेली मे उपस्थित जीवन रेखा अंत में दो भागों में विभाजित हुई हो तो आपकी मृत्यु जन्म स्थान से दूर होगी|

८) यदि आपके दोनों हाथों में जीवन रेखा बहुत छोटी हो तो आपकी उम्र अल्पायु होगी| जीवन रेखा जहां-जहां श्रृंखलाकार होगी, उस आयु में आप किसी बीमारी से ग्रसित भी हो सकते है।

९) यदि आपके हाथ में जीवन रेखा चंद्र पर्वत तक चली गई हो तो आपका जीवन अस्थिर हो सकता है। अंगूठे के नीचे वाले भाग को शुक्र पर्वत कहा जाता हैं और शुक्र के दूसरी ओर चंद्र पर्वत स्थित होता है। यदि इस प्रकार की जीवन रेखा कोमल हाथों में हो और मस्तिष्क रेखा भी ढलान लिए हुए हो, तो आप अपना स्वभाव स्थिर पायेंगे| आप बहुत साहस भरे और उत्तेजना से पूर्ण होकर कार्य करते हैं ऐसा माना जाता है|

१०) यदि जीवन रेखा, हृदय रेखा और मस्तिष्क रेखा आपके हाथों मे तीनों प्रारंभ में मिली हुई हो तो आप हमेशा भाग्यहीन, दुर्बल और परेशानियों से घिरे रहेंगे (हृदय रेखा तर्जनी और मध्यमिका के आसपास से प्रारंभ होकर सबसे छोटी उंगली की ओर जाती है।)

ध्यान रखें- हस्तरेखा में आपके दोनों हाथों की बनावट और रेखाओं का पूरा अध्ययन करना बहुत जरूरी है। यहां बताए गए फल हथेली की अन्य स्थितियों से बदल भी सकते हैं। इसी वजह से आपको अपने बारे में सटीक भविष्यवाणी करना हो तो दोनों हथेलियों का अध्ययन करना आपको बहुत ज़रूरी है तब ही आप अपने भविष्य के बारे मे जान सकते हैं|